Sunil Kumar Creates History: यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार ने Pro Kabaddi League का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। वो PKL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने इस बीच बंगाल वॉरियर्स के मौजूदा कप्तान फज़ल अत्राचली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi League के 11वें सीजन का 90वां मुकाबला यू मुम्बा और पुनेरी पलटन के बीच पुणे में खेला गया। इस मैच से पहले सुनील कुमार और फज़ल अत्राचली ने बतौर कप्तान 73-73 मैच जीते थे। इस मैच में सुनील के बेहतरीन हाई 5 (5 टैकल पॉइंट्स) की बदौलत यू मुम्बा ने पुनेरी पलटन को 43-29 से करारी शिकस्त दी और इसी के साथ बतौर कप्तान 74वां मैच जीतते हुए उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।सुनील कुमार ने Pro Kabaddi League में सबसे पहले गुजरात जायंट्स की कप्तानी की थी। इसके बाद वो जयपुर पिंक पैंथर्स की कमान भी संभाल चुके हैं और यहां तक कि अपनी कप्तानी में उन्होंने पिंक पैंथर्स को सीजन 9 में चैंपियन भी बनाया था। सुनील ने इतिहास रचने के बाद इसे अनूप कुमार और अजय ठाकुर को समर्पित किया है।"मैं काफी ज्यादा खुश हूं कि PKL का सबसे सफल कप्तान बना हूं। मैंने अजय ठाकुर और अनूप कुमार से कप्तानी सीखी थी। मैं यह जीत और रिकॉर्ड उन्हें और अपने फैंस को समर्पित करना चाहता हूं।" View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi League 2024 में सुनील कुमार की कप्तानी में यू मुम्बा कर रही है जबरदस्त प्रदर्शनयू मुम्बा ने PKL 2024 में सुनील कुमार को अपनी टीम में शामिल किया था और इसके साथ ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी थी। वो टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा भी उतरे हैं और अभी तक टीम का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। दूसरे सीजन की चैंपियन टीम ने 11वें सीजन में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में जीत मिली है, 5 मैच वो हारे हैं और एक मुकाबला उन्होंने टाई खेला है।51 अंकों के साथ वो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वो जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना चाहिए।