Pro Kabaddi League ऑक्शन में गए थे अनसोल्ड, अब खुली किस्मत; बेंगलुरु बुल्स का चौंकाने वाला ऐलान

Surinder Singh joins Bengaluru bulls pro kabaddi league 11th season
PKL 11 में हुई पूर्व कप्तान की वापसी (Photo Credit: instagram/@surinder6894)

Bengaluru Bulls Signed Surinder Singh Ahead PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन-11 की शुरुआत से पहले ही बेंगलुरु बुल्स ने अपने एक निर्णय से सभी को चकित कर दिया है। PKL 11 ऑक्शन में अनसोल्ड गए डिफेंडर सुरिंदर सिंह अब बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा बन गए हैं। बता दें कि, सुरिंदर सिंह बीते PKL 10 के दौरान यू मुम्बा की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हालांकि, इस बार के ऑक्शन में किसी भी फ्रैंचाइजी ने उनपर दांव नहीं लगाया था। ऐसे में अब खिलाड़ी की किस्मत खुल गई है और सुरिंदर के फैंस उन्हें वापस से नई जर्सी में मैट पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

Ad

डिफेंडर सुरिंदर सिंह अब पहली बार बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए बेंगलुरु बुल्स ने अनुभवी डिफेंडर को जोड़ते हुए टीम को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। ऐसे में अब सुरिंदर सिंह PKL 11 के दौरान परदीप नरवाल की कप्तानी में अपने दांव-पेंच दिखाते नजर आएंगे। दरअसल, फ्रैंचाइजी ने बीते दिनों ही परदीप नरवाल को अपने कप्तान के रूप में नियुक्त किया है। ऐसे में मैट पर परदीप और सुरिंदर की जोड़ी देखने लायक होगी। बेंगलुरु बुल्स फ्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस दौरान फ्रैंचाइजी ने लिखा कि,

डैसिंग डिफेंडर सुरिंदर सिंह अब बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा हैं।
Ad

Pro Kabaddi League में सुरिंदर सिंह के करियर पर नजर

डिफेंडर सुरिंदर सिंह ने Pro Kabaddi League के 5वें सीजन में अपने लीग करियर की शुरुआत यू मुम्बा टीम से की थी। इस दौरान वह PKL 7 तक इसी टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, PKL 8 के दौरान वह महज एक सीजन के लिए तेलुगु टाइटंस में शामिल हो गए थे। इसके बाद सुरिंदर ने PKL 9 के दौरान यू मुम्बा में अपनी वापसी की थी और बीते Pro Kabaddi League सीजन-10 के दौरान भी वह यू मुम्बा के कप्तान के रूप में देखे गए थे। सुरिंदर सिंह ने बीते सीजन 29 टैकल पॉइंट्स हासिल करने के साथ ही अपने लीग करियर में अबतक कुल 119 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 269 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। सुरिंदर के नाम PKL करियर में कुल 15 सुपर टैकल और 8 हाई-फाइव लगाए हैं।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications