Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 10 Highlights: बैडमिंटन में लक्ष्य सेन कांस्य पदक जीतने से चूके, शूटिंग और रेसलिंग में भी भारत के हाथ लगी निराशा

Paris Olympics Day 10 Highlights: बैडमिंटन में लक्ष्य सेन कांस्य पदक जीतने से चूके, शूटिंग और रेसलिंग में भी भारत के हाथ लगी निराशा

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 05, 2024 21:24 IST

Paris Olympics 2024 का 10वां दिन भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा। भारत के हाथों से दो ब्रॉन्ज मेडल निकल गया। लक्ष्य सेन को कांस्य पदक के मैच में मलेशियाई खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। जबकि स्कीट शूटिंग में मिक्स्ड टीम भी चीन से ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हार गई। भारतीय महिला पहलवान निशा दहिया को इंजरी के बाद क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर टेबल टेनिस में आई, जहां पर वुमेंस टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

topic-thumbnail

21:24 (IST)5 AUG 2024

निशा दहिया को वुमेंस रेसलिंग के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

19:16 (IST)5 AUG 2024

भारतीय महिला रेसलर निशा दहिया क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं।

19:14 (IST)5 AUG 2024

लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूके, के ली जी जिया ने तीसरा सेट 21-11 से अपने नाम किया।

18:57 (IST)5 AUG 2024

के ली जी जिया ने दूसरे सेट में वापसी की और लक्ष्य सेन को 21-16 से हराया।

18:55 (IST)5 AUG 2024

भारत को मिक्स्ड टीम स्कीट शूटिंग इवेंट में निराशा हाथ लगी है और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में 44-43 से जीत हासिल की। 

18:21 (IST)5 AUG 2024

लक्ष्य सेन ने पहला सेट 21-13 से अपने नाम कर लिया है।

18:00 (IST)5 AUG 2024

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन का कांस्य पदक मैच शुरू हो गया है। उनका सामना मलेशिया के ली जी जिया से हो रहा है।

16:53 (IST)5 AUG 2024

भारत को शूटिंग में एक और मेडल मिल सकता है। अनंतजीत सिंह नरूका और माहेश्वरी चौहान का सामना मिक्स्ड टीम स्कीट इवेंट में चीन से होगा।

16:13 (IST)5 AUG 2024

मनिका बत्रा ने अपना मैच जीतकर भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया है।

15:43 (IST)5 AUG 2024

रोमानिया ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए तीसरा और चौथा सेट जीत लिया है। इस तरह अब पांचवें सेट में मैच का फैसला होगा। मनिका बत्रा के ऊपर अब टीम की निगाहें टिकी हुई हैं।

15:18 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा अकूला अपना मैच हार गई हैं और इसी वजह से भारत को अब अपने चौथे मुकाबले को जीतना होगा।

15:01 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा अकूला और रोमानिया की खिलाड़ी के बीच मैच 2-2 से बराबर हो गया है और अब पांचवें गेम के बाद नतीजा निकलेगा।

14:40 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा अकूला ने अपना पहला सेट जीत लिया है।

14:38 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा अकूला अब एक्शन में हैं और रोमानिया की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

14:31 (IST)5 AUG 2024

मनिका बत्रा ने 3-0 से अुपना मैच जीत लिया है। इस तरह भारत को अब 2-0 की बढ़त मिल गई है और अगले दौर में जाने के लिए सिर्फ एक और मैच जीतना बाकी है।

14:21 (IST)5 AUG 2024

मनिका बत्रा ने दूसरा सेट भी जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है और अब उन्हें महज 1 सेट और जीतना है।

14:14 (IST)5 AUG 2024

मनिका बत्रा ने पहला सेट अपने नाम कर लिया है और 1-0 की बढ़त बना ली है। अब उन्हें यह मैच जीतने के लिए 2 और सेट जीतना होगा।

14:09 (IST)5 AUG 2024

मनिका बत्रा अब वुमेंस सिंगल्स में मुकाबला खेल रही हैं।

14:05 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा अकूला और अर्चना कामत ने वुमेंस डबल्स में अपना पहला मैच जीत लिया है। भारत ने पहले तीन सेट में ही रोमानिया को हरा दिया। अब अगला मैच भारत का सिंगल्स में होगा। भारत को यह पूरा मैच जीतने के लिए कुल मिलाकर 3 मैच जीतने होंगे। बेस्ट ऑफ 5 का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है और 2 मैच जीतने और बाकी हैं।

13:55 (IST)5 AUG 2024

श्रीजा और अर्चना ने दूसरा गेम भी जीत लिया है। बेस्ट ऑफ 5 के मैच में भारत अब 2-0 से आगे हो गया है।

13:46 (IST)5 AUG 2024

भारत ने पहला गेम अपने नाम कर लिया है। श्रीजा अकुला और अर्चना कामत पहले मैच में हिस्सा ले रही हैं।

13:31 (IST)5 AUG 2024

वुमेंस टेबल टेनिस में इंडिया और रोमानिया का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की वुमेंस टीम में मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला जैसी खिलाड़ी हैं।

10:32 (IST)5 AUG 2024

बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया हॉकी सेमीफाइनल से बाहर हो गए हैं।

07:07 (IST)5 AUG 2024

आज का भारत का पूरा शेड्यूल

12:30 PM

शूटिंग - स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरूका और माहेश्वरी चौहान)।

1:30 PM

टेबल टेनिस - वुमेंस टीम, राउंड ऑफ 16 (इंडिया vs रोमानिया)।

3:30 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 400 मीटर राउंड 1 - हीट 5 (किरन पहल)।

3:45 PM

सेलिंग - वुमेंस डिंगी रेस 9 और 10 (नेत्रा कुमानन)।

6:00 PM

बैडमिंटन - मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच (लक्ष्य सेन)।

6:10 PM

सेलिंग - मेंस डिंगी रेस 9 और 10 (विष्णु सरवनन)।

6:30 PM

पहलवानी - वुमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, राउंड ऑफ 16 (निशा दहिया, क्वालीफाई करने पर)।

शूटिंग - मिक्स्ड स्कीट टीम गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मैच (क्वालीफाई करने पर)।

7:50 PM

पहलवानी - वुमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, क्वार्टरफाइनल (निशा दहिया, क्वालीफाई करने पर)।

10:34 PM

एथलेटिक्स - मेंस 3000मीटर स्टीपलचेज, राउंड 1 और 2 (अविनाश साबले)।

1:10 AM, 6th August

रेसलिंग - वुमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, सेमीफाइनल (निशा दहिया, क्वालीफाई करने पर)

07:06 (IST)5 AUG 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now