Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Payback 2023
  • WWE Payback रिजल्ट्स LIVE, 2 सितंबर 2023: John Cena ने जीता दिल, Roman Reigns के भाई को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 5 महीने बाद मिले नए चैंपियंस

WWE Payback रिजल्ट्स LIVE, 2 सितंबर 2023: John Cena ने जीता दिल, Roman Reigns के भाई को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 5 महीने बाद मिले नए चैंपियंस

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 03, 2023 08:51 IST

WWE Payback 2023 का हुआ धमाकेदार अंत। जानिए किन सुपरस्टार्स की हुई जीत और मेन इवेंट का क्या रहा नतीजा?

topic-thumbnail

08:51 (IST)3 SEP 2023

सैथ और शिंस्के एक दूसरे के ऊपर पंच लगा रहे हैं। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। रॉलिंस टॉप रोप पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नाकामुरा ने उन्हें रोका और उन्हें बुरी तरह पटका। सैथ ने मुश्किल से किकआउट किया और नाकामुरा पूरी तरह से हैरान दिखाई दे रहे हैं। शिंस्के ने किनशासा लगाया और अपना गुस्सा चैंपियन के ऊपर निकाल रहे हैं। सैथ ने नाकामुरा को पेडीग्री दे दी है। अंत में सैथ ने नाकामुरा पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके इस मैच को जीत लिया।

विजेता: सैथ रॉलिंस

08:45 (IST)3 SEP 2023

नाकामुरा ने सैथ को सुपलेक्स दिया और अब वो उनके बैक को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पिन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अब किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल ने किनशासा देने का प्रयास किया। सैथ ने काउंटर करके सुपर किक लगाई। शिंस्के ने पलटवार किया और रॉलिंस को आर्मबार में जकड़ लिया है। रॉलिंस खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने पावरबॉम्ब देते हुए होल्ड को तोड़ा। 

08:41 (IST)3 SEP 2023

सैथ रॉलिंस ने टॉप रोप से फ्रॉग स्पलैश लगाया और जब वो पिन करने गए तभी नाकामुरा ने किकआउट कर दिया। सैथ को यकीन नहीं हो रहा कि शिंस्के कैसे बच गए। अब उन्होंने क्लोथ्सलाइन लगाई और एक बार फिर पिन करने का असफल प्रयास किया। रॉलिंस ने स्टॉम्प देने का प्रयास किया, लेकिन नाकामुरा ने खुद को बचाया। शिंस्के ने भी सैथ को पिन करने की असफल कोशिश की। 

08:37 (IST)3 SEP 2023

सैथ बैरिकेड के ऊपर थे और इस बीच नाकामुरा ने उन्हें पटक दिया। अब शिंस्के ने उन्हें बैरिकेड पर धकेला और एक्शन को फिर से रिंग के अंदर लेकर गए। नाकाममुरा ने उन्हें पिन करने का भी प्रयास किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हुए। शिंस्के ने सैथ की स्पाइन पर नी से अटैक किया और उन्हें चोटिल करने का प्रयास किया। सैथ पलटवार की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने नाकामुरा को पटकते हुए खुद के लिए ओपनिंग बनाई। 

08:31 (IST)3 SEP 2023

दोनों स्टार्स इस समय कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी को भी कामयाबी नहीं मिली है। रॉलिंस इस समय नाकामुरा पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रॉलिंस ने पेडीग्री देने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस बीच नाकामुरा ने आखिरकार कंट्रोल हासिल कर लिया है और वो रॉलिंस को कॉर्नर पर ले गए हैं। सैथ ने पलटवार किया और इस बीच रिंग के बाहर शिंस्के पर जबरदस्त डाइव लगाई। 

08:26 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में सैथ रॉलिंस vs शिंस्के नाकामुरा (वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

सैथ रॉलिंस सबसे पहले मेन इवेंट के लिए बाहर आ गए हैं और  अब शिंस्के नाकामुरा ने भी एंट्री कर ली है। इस मैच की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। 

08:10 (IST)3 SEP 2023

डॉमिनिक मिस्टीरियो बाहर आ गए हैं और इसी वजह से राकेल का ध्यान भटक गया। रॉड्रिगेज़ ने डॉमिनिक को स्लैम दे दिया। रिप्ली को मौका मिल गया और उन्होंंने राकेल पर रिपटाइड लगाने के बाद पिन करके मैच को जीत लिया।

विजेता: रिया रिप्ली

08:08 (IST)3 SEP 2023

रिप्ली ने राकेल के चोटिल पैर को निशाना बनाया और अब उन्होंने रॉड्रिगेज़ को सबमिशन मूव में जकड़ लिया है। राकेल ने काउंटर करते हुए रोलअप करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। रिप्ली और राकेल एक दूसरे को थप्पड़ जड़ रही हैं। राकेल ने जबरदस्त किक लगाते हुए रिप्ली को रिंग के बाहर भेजा और इस बीच रिप्ली ने फिर से रॉड्रिगेज़ के पैर को निशाना बनाया। राकेल ने रिया को पहले रिंग पोस्ट और फिर बैरिकेड पर पटका। एक बार फिर उन्होंने चैंपियन को रिंग पर धकेल दिया। 

08:05 (IST)3 SEP 2023

दोनों स्टार्स अच्छे से एक दूसरे के ऊपर अपना गुस्सा निकाल रही हैं। राकेल भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। राकेल ने बैक टू बैक दो क्लोथ्सलाइन देते हुए वापसी की और अब स्लैम भी लगाया। राकेल मिड रोप पर थीं, लेकिन रिप्ली ने उन्हें गिरा दिया। रिप्ली ने रिपटाइड देने का प्रयास किया, लेकिन राकेल ने खुद को बचाया। इस बीच राकेल ने भी रिया को पिन करने का असफल प्रयास किया। 

07:57 (IST)3 SEP 2023

इस समय राकेल पूरी तरह से रिप्ली के ऊपर भारी पड़ रही हैं। रॉड्रिगेज़ बहुत आसानी से रिप्ली को रिंग में पटक रही हैं और आखिरकार MAMI ने पलटवार किया है। रिंग कॉर्नर पर ले जाकर इस समय रिप्ली अपनी चैलेंजर की हालत खराब कर रही हैं। अब वो अच्छे तरीके से राकेल को डॉमिनेट कर रही हैं और उनकी बैक को भी निशाना बना रही हैं। 

07:54 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में रिया रिप्ली vs राकेल रॉड्रिगेज़ (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ इस मैच के लिए रिंग में आ गई हैं। इस मैच की शुरुआत हो गई है और राकेल की पावर को देखते हुए रिप्ली को रिंग के बाहर जाने पर मजूबर कर दिया। 

07:44 (IST)3 SEP 2023

ग्रेसन वॉलर ने जे उसो से पूछा कि उन्हें Raw रोस्टर का हिस्सा बनते हुए कैसा लग रहा है और कहा कि उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सफलता टैग टीम के तौर पर ही हासिल की है। जे उसो ने ग्रेसन वॉलर पर सुपरकिक लगा दी है और क्राउड की तरफ से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। 

07:42 (IST)3 SEP 2023

कोडी रोड्स बात करने वाले ही थे, लेकिन तभी ग्रेसन वॉलर ने उन्हें रोक दिया। ग्रेसन वॉलर ने कोडी रोड्स को बड़ा ऐलान करने के लिए कहा, जिसकी बात काफी समय से चल रही है।

वॉलर: आप काफी समय से मेरे शो का हिस्सा बनना चाहते थे और आपके लिए काफी बड़ा मोमेंट है।

कोडी रोड्स: मुझे पता है आप नए हो और आपको यह आता है। आप मुझे उकसाना चाहते हैं और हम यहां लड़ते हुए दिखाई दिए।

वॉलर: हम लड़ने नहीं वाले हैं, मैं काफी प्रोफेशनल हूं और ऐसे नहीं लड़ता।

रोड्स: शुक्रिया, मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए। आप Raw, NXT और SmackDown देखते हैं?

वॉलर: मैं सबसे बड़ा स्टार हूं, तो SmackDown को मैं हर हाल में देखता ही हूं।

रोड्स: मैं आप सभी का Raw रोस्टर के नए मेंबर का स्वागत करना चाहता हूं, वो और कोई नहीं बल्कि मेन इवेंट जे उसो हैं। जे उसो की वापसी हो गई है। 

07:36 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में Grayson Waller Effect शो

ग्रेसन वॉलर ने अपने गेस्ट कोडी रोड्स को इंट्रोड्यूस किया और उन्होंने एंट्री कर ली है। फैंस की तरफ से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। 

07:26 (IST)3 SEP 2023

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर पिन को तोड़ा और इस बीच फिन बैलर ने ज़ेन को पिन करते हुए अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को जीत लिया। दोनों स्टार्स पहली बार साथ में टैग टीम चैंपियन बने हैं और उन्होंने इतिहास रच दिया है। जजमेंट डे ने मैच के रूल्स का जबरदस्त तरीके से फायदा उठाया। 5 महीने बाद ज़ेन-ओवेंस की बादशाहत का अंत हो गया। 

विजेता: फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट

07:24 (IST)3 SEP 2023

केविन ओवेंस ने प्रीस्ट को स्टनर दिया और सैमी ज़ेन ने प्रीस्ट पर हैलुवा किक लगाई। वो जब पिन करने गए तभी जेडी मैकडॉनघ ने पिन को तोड़ा। रिंग के बाहर ओवेंस और मैकडॉनघ के बीच ब्रॉल हो रहा है। ओवेंस ने जेडी को पावरबॉम्ब देते हुए धराशाई कर दिया। इस बीच रिया रिप्ली ने एंट्री करते हुए ओवेंस को बैरिकेड पर खतरनाक स्पीयर दे दिया। रिंग में इस समय बैलर और जे़ेन मौजूद हैं। बैलर ने ज़ेन को अपने फिनिशर के लिए सेट कर दिया है। फिन बैलर कू डी ग्रा मिस कर गए और इस बीच ज़ेन ने उनके ऊपर हैलुवा किक लगा दी। 

07:22 (IST)3 SEP 2023

ज़ेन ने प्रीस्ट-बैलर पर टेबल के ऊपर से जबरदस्त जंप लगाई। हालांकि एक बार फिर डॉमिनिक मिस्टीरियो मैच में शामिल हो गए हैं। ओवेंस ने डॉम को संभालते हुए उन्हें टेबल पर सेट किया और फिर उनके ऊपर ऊंचाई से स्वॉन्टन लगाया। दोनों ही इस समय डाउन हैं। एक्शन रिंग में पहुंच गया है, जहां बैलर और ज़ेन लड़ रहे हैं। प्रीस्ट ने ज़ेन पर ड्रम को फेंका और इसका फायदा फिन ने पिन करके उठाना चाहा। ज़ेन ने पलटवार करते हुए डेमियन पर एक्सप्लोडर दे दिया और बैलर को टेबल पर पटक दिया है। 

07:18 (IST)3 SEP 2023

ओवेंस और ज़ेन ने फिर से पलटवार कर दिया है। इन दोनों ने एंट्रैंस रैंप पर डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खऱाब की और अब अपना फोकस फिन बैलर-डेमियन प्रीस्ट पर लेकर आए। ज़ेन ने बैलर को चेयर पर ब्लूथंडर बॉम्ब दे दिया, लेकिन फिन ने किकआउट कर दिया। डेमियन प्रीस्ट ने ज़ेन को चेयर्स के सेट्स पर पटका। ओवेंस ने ज़ेन को बचाया। हालांकि प्रीस्ट और बैलर मिलकर ओवेंस को मार रहे हैं। एक्शन एक बार फिर फैंस के बीच पहुंच गया है और ओवेंस अकेले ही जजमेंट डे मेंबर्स पर भारी पड़ रहे हैं। सैमी ज़ेन ने भी उन्हें जॉइन कर लिया है। 

07:12 (IST)3 SEP 2023

अब ओवेंस ने टेबल को निकालते हुए रिंग के बाहर इसे सेट किया। उन्होंने प्रीस्ट को निशाना बनाना चाहा, लेकिन mitb विनर ने पलटवार किया। बैलर ने ज़ेन पर चेयर से हमला कर दिया है और अब रिंग में दोनों चैलेंजर्स ओवेंस की हालत खराब कर रहे हैं। रिंग में काफी ज्यादा चेयर्स को फेंक दिया गया है। ओवेंस ने पलटवार कर दिया, लेकिन बैलर ने स्टील चेयर से केविन ओवेंस पर अटैक किया। अब ज़ेन ने स्टील चेयर से बैलर पर हल्ला बोला है। चारों स्टार्स इस समय फैंस के बीच पहुंच गए हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने साथियों का साथ देने के लिए आ गए हैं। 

07:08 (IST)3 SEP 2023

रिंग में स्टील चेयर्स की एंट्री हो गई है। इस बीच फिन बैलर ने ज़ेन पर केंडो स्टिक से हमला कर दिया है। ओवेंस ने रिंग के बाहर फिन बैलर पर अटैक किया और उनके सिर को कमेंट्री टेबल डेस्क पर पटक रहे हैं। प्रीस्ट ने आकर बैलर को बचाया और ओवेंस के ऊपर हल्ला बोला। ज़ेन ने जबरदस्त छलांग रिंग के बाहर लगाते हुए जजमेंट डे मेंबर्स को धराशाई किया। ज़ेन और ओवेंस अब ड्रम से प्रीस्ट की पिटाई कर रहे हैं। रिंग के अंदर ओवेंस ने बैलर के ऊपर ड्रम डाल दिया और अब दोनों मिलकर बैलर की केंडो स्टिक से पिटाई कर रहे हैं। 

07:01 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन vs जजमेंट डे (अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट फाइट मैच)

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन अपने टाइटल डिफेंस के लिए रिंग में आ गए हैं। जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट भी बाहर आ गए हैं। आधिकारिक तौर पर मैच की शुरुआत हो गई है। 

07:00 (IST)3 SEP 2023

बैकस्टेज कैथी कैली ने बैकी लिंच का इंटरव्यू लिया और इस दौरान उनसे आगे का प्लान पूछा। NXT विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन ने खुद को बेस्ट बताया और द मैन को इस हफ्ते NXT में आने का न्योता दिया। 

06:56 (IST)3 SEP 2023

रे मिस्टीरियो ने आखिरकार ऑस्टिन थ्योरी पर 619 मूव लगाया और फिर टॉप रोप से अपने मूव को मिस कर गए। हालांकि अंत में थ्योरी को रोलअप करते हुए रे मिस्टीरियो ने पिन किया और इस मैच को जीत लिया। LWO के सदस्य ने आकर रे मिस्टीरियो को बधाई दी। इस बीच सैंटोस इस्कोबार ने रे को अपने कंधे पर बिठा दिया है। थ्योरी बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

विजेता: रे मिस्टीरियो

06:53 (IST)3 SEP 2023

रे ने ऑस्टिन को रिंग के बाहर भेज दिया है और फिर जबरदस्त डीडीटी लगाते हुए अपने चैलेंजर की हालत को खराब किया। मिस्टीरियो ने थ्योरी को 619 मूव के लिए सेट किया था, लेकिन वो इसे देने में कामयाब नहीं हुए। ऑस्टिन ने वापसी की और  रे पर सिटआउट पावरबॉम्ब लगाते हुए उन्हें पिन करने का असफल प्रयास किया। ऑस्टिन अपना फिनिशर ए टाउन डाउन देने गए, लेकिन रे ने खुद को बचाया। 

06:50 (IST)3 SEP 2023

यूएस चैंपियनशिप मैच की शुरुआत हो गई है और थ्योरी दिग्गज को रिंग कॉर्नर पर ले गए, इस बीच रे भी जबरदस्त चुस्ती दिखा रहे हैं। थ्योरी ने अर्ली मोमेंटम हासिल किया और वो रे के खिलाफ पकड़ बनाने में कामयाब हो रहे हैं। थ्योरी ने रे पर सुपलेक्स लगा दिया और वो दिग्गज को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। टॉप रोप पर ले जाकर वो रे पर अटैक कर रहे हैं और उनका मास्क उतारने की कोशिश कर रहे हैं। रे ने आखिरकार खुद को बचाया और जबरदस्त मूव थ्योरी पर लगाया। 

06:41 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में रे मिस्टीरियो vs ऑस्टिन थ्योरी (यूएस चैंपियनशिप मैच)

ऑस्टिन थ्योरी ने सबसे पहले यूएस टाइटल मैच के लिए रिंग में एंट्री की। रे मिस्टीरियो भी इस मैच के लिए बाहर आ गए हैं। उनके साथ LWO के साथी मेंबर्स भी बाहर आए थे। 

06:37 (IST)3 SEP 2023

मिज़ ने नाइट पर आखिरकार स्कल क्रशिंग फिनाले लगाया, लेकिन नाइट ने किकआउट कर दिया। मिज़ ने सीना के 5 नकल शफल करने की कोशिश की, लेकिन नाइट ने शानदार तरीके से काउंटर किया। अंत में नाइट ने मिज़ पर जबरदस्त मूव लगाया और पिन करते हुए द मिज़ को हरा दिया। एंट्रैंस रैंप पर सीना और नाइट ने एक दूसरे से हाथ  मिलाया। सीना ने नाइट का हवा में हाथ उठाया और वो बैकस्टेज चले गए। सीना ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता। 

विजेता: एलए नाइट

06:33 (IST)3 SEP 2023

मिज़ ने नाइट पर पीछे से अटैक किया और रोप्स के सहारे हावी हो रहे हैं। अब उन्होंने नाइट का फेस फर्स्ट एप्रन पर दिया। नाइट ने मिज़ को पटकते हुए पलटवार किया है और मैच में वापसी की है। अब उन्होंने नेकब्रेकर दे दिया है और किक लगाने के बाद पिन करने का असफल प्रयास किया। मिज़ ने एलए पर बैक टू बैक दो डीडीटी लगाए और जब वो पिन करने गए तभी नाइट ने किकआउट कर दिया। मिज़ के स्कल क्रशिंग फिनाले मूव को नाइट ने अच्छे तरीके से काउंटर किया। मिज़ एक बार फिर सीना से बहस कर रहे हैं और नाइट ने इसका फायदा उठाने का असफल प्रयास किया। 

06:26 (IST)3 SEP 2023

नाइट ने जल्द ही कंट्रोल हासिल किया और पावरस्लैम मूव मिज़ के ऊपर लगाया। मिज़ फिर से रिंग के बाहर गए, लेकिन नाइट ने उनके ऊपर अटैक कर दिया और इस समय अनाउंस डेस्क पर उनके सिर को मार रहे हैं। नाइट ने मिज़ को बैरिकेड के पार पटका और फिर जबरदस्त जंप पूर्व चैंपियन के ऊपर लगाई। एक्शन एक बार फिर रिंग के अंदर पहुंचा। मिज़ का गुस्सा सीना के ऊपर दिख रहा है और इसी वजह से उनका ध्यान भटक गया। इस बार सीना ने नाइट को अलग किया और वो भी दिग्गज से खुश नहीं हैं। 

06:21 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में द मिज़ vs एलए नाइट (जॉन सीना स्पेशल गेस्ट रेफरी)

द मिज़ के रिंग में आने का इंतजार हो रहा है और आखिरकार मैच की शुरुआत हुई। द मिज़ एक बार फिर रिंग से बाहर निकल गए। नाइट उन्हें रिंग के अंदर बुला रहे हैं। मिज़ बैकस्टेज जाने लगे थे, लेकिन नाइट ने उन्हें रोका और अटैक करते हुए रिंग के अंदर लेकर आए। दोनों स्टार्स एक दूसरे के ऊपर अटैक कर रहे हैं। नाइट अब मिज़ को रोप्स पर ले गए हैं, लेकिन पूर्व चैंपियन ने नाइट को पटक दिया है। 

06:12 (IST)3 SEP 2023

जॉन सीना: पहला मैच काफी ज्यादा धमाकेदार रहा। मैंने पिछले 20 सालों में काफी कुछ किया है, लेकिन मैं कभी भी होस्ट नहीं रहा हूं। मेरा काम होस्ट के तौर पर शो को स्पेशल बनाना है। मेरी सबसे ज्यादा नज़र एलए नाइट और द मिज़ मैच के ऊपर है। मैं इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका में रहूंगा।

द मिज़ ने एंट्री कर ली है।

मिज़:
मैं ऐसी चीज़ों की उम्मीद एलए नाइट से करता हूं, लेकिन जॉन आपसे नहीं।

सीना: मेरा यह फर्स्ट टाइम है और आपके पास होस्ट का काफी एक्सपीयरेंस है। मुझे आप कोई सलाह देना चाहेंगे?

मिज़: आप इस तरह मेरे मैच में होस्ट नहीं बन सकते।

सीना: मैं शो को खास बनाना चाहता हूं और इसी वजह से आपसे सलाह मांग रहा हूं।

मिज़: मैं जब होस्ट था तो सिर्फ एक मैच का हिस्सा नहीं था, बल्कि अलग-अलग मैचों का हिस्सा था। मैं करोड़ों का सूट पहनता था। 

सीना के रेफरी बनने से मिज़ बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने सीना पर निशाना साधा कि उनके पास रेफरी की टीशर्ट भी नहीं है। सीना ने टी-शर्ट निकाल ली है और इसके बाद एलए नाइट को इंट्रोड्यूस किया। 

06:10 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback में जॉन सीना का सैगमेंट

पेबैक प्रीमियम लाइव इवेंट के होस्ट जॉन सीना ने रिंग में एंट्री कर ली है। क्राउड की तरफ से उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। 

06:04 (IST)3 SEP 2023

मैच के बाद ज़ोई स्टार्क दिग्गज को संभालने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि ट्रिश स्ट्रेटस काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं और वो स्टार्क को रिंग से जाने के लिए कह रही हैं। स्टार्क ने गेट बंद कर दिया और Hall of Famer के खिलाफ टर्न लेते हुए Z360 मूव लगा दिया। 

06:01 (IST)3 SEP 2023

ट्रिश रिंग से बाहर जाने की कोशिश कर रही थीं और ज़ोई स्टार्क भी उनकी मदद के लिए बाहर आ गईंं। हालांकि बैकी लिंच उन्हें रिंग में खींचने में कामयाब हुई। बैकी लिंच ने मैनहैंडल स्लैम लगाया, लेकिन स्टार्क ने आकर बैकी पर अटैक कर दिया। लिंच ने केज का गेट बंद कर दिया। लिंच ने पहले स्टार्क को मैनहैंडल स्लैम दिया और फिर टॉप रोप से स्ट्रेटस पर मैनहैंडल स्लैम लगाया। इसी के साथ लिंच ने ट्रिश को पिन किया और इस मुकाबले को जीत लिया। यह बैकी की ट्रिश के खिलाफ पिनफॉल के जरिए पहली जीत है और उन्होंने इतिहास रच दिया है। 

विजेता: बैकी लिंच

05:58 (IST)3 SEP 2023

ट्रिश ने स्ट्रेटस फैक्शन लगा दिया है, लेकिन उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ। वो एक बार फिर केज के ऊपर चढ़कर एस्केप का प्रयास कर रही हैं, लेकिन बैकी ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोका। ट्रिश ने टॉप रोप से बुलडॉग मूव लगा दिया और बैकी को पिन करने की कोशिश की। वो फिर से केज के ऊपर आ गई हैं और बैकी लिंच भी वहां पहुंच गई हैं। बैकी ने ट्रिश को ट्रैप कर दिया है और उन्होंने खतरनाक सुपरप्लेक्स केज के ऊपर से ट्रिश पर लगाया। स्ट्रेटस ने एक बार फिर किकआउट करते हुए खुद को मैच में बनाए रखा। 

05:53 (IST)3 SEP 2023

बैकी लिंच ने सही समय पर ऐसा लग रहा है मोमेंटम हासिल कर लिया है और वो पूरी तरह से कंट्रोल में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रोप्स के सहारे जबरदस्त लेगड्रॉप लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। बैकी सेकेंड रोप पर थी, लेकिन ट्रिश ने उन्हें धक्का दे दिया। ट्रिश केज के ऊपर हैं और बैकी ने उन्हें रोका। उन्होंने जबरदस्त पावरबॉम्ब देते हुए पिन करने का प्रयास किया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। ट्रिश ने बैकी के मूव्स को काउंटर करते हुए शानदार मूव लगाया। पिन करने में उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली। बैकी ने पलटवार करते हुए ट्विस्ट ऑफ फेट लगाया और इस बार भी अंतिम समय में किकआउट देखने को मिला। 

05:47 (IST)3 SEP 2023

ट्रिश ने वापसी की और बैकी पर हावी पड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बैकी को स्टील पर दे मारा और अब रोप्स के सहारा लेते हुए उन्हें दर्द पहुंचा रही हैं। स्ट्रेटस ने एक बार फिर रिंग से निकलने की कोशिश की, लेकिन बैकी ने उन्हें रोका। HOF लगातार पूर्व विमेंस चैंपियन के फेस को निशाना बना रही हैं और ऐसा लग रहा है कि वो अपना बदला लेने की कोशिश कर रही हैं। लिंच ने आखिरकार पलटवार किया और स्ट्रेटस को उठाकर वो रिंग के चारों तरफ ले जाकर केज पर उन्हें पटक रही हैं। 

05:40 (IST)3 SEP 2023

इस मैच को सिर्फ पिनफॉल, सबमिशन या फिर केज को एस्केप करके ही जीता जा सकता है। ऑफिशियल तौर पर मैच शुरू हो गया है। ट्रिश ने रिंग से भागने का प्रयास किया, लेकिन बैकी ने उन्हें रोका और काफी जल्दी मैनहैंडल स्लैम लगाने का असफल प्रयास किया। द मैन रिंग कॉर्नर पर हॉल ऑफ फेमर पर अटैक कर रही हैं। लिंच ने बैक टू बैक एक्सप्लोडर दे दिए हैं और पूरी तरह से उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। 

05:37 (IST)3 SEP 2023

WWE Payback 2023 में बैकी लिंच vs ट्रिश स्ट्रेटस (स्टील केज मैच)

बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच स्टील केज मैच के साथ Payback की शुरुआत हो रही है। बैकी लिंच ने सबसे पहले इस मैच के लिए एंट्री की और अब WWE Hall of Famer स्ट्रेटस भी बाहर आ गई हैं। 

05:19 (IST)3 SEP 2023

कोडी रोड्स भी खास सैगमेंट का हिस्सा होने वाले हैं और वो Grayson Waller Effect शो का हिस्सा होंगे। 

05:11 (IST)3 SEP 2023

WWE ने Payback 2023 के लिए 6 जबरदस्त मैच और एक सैगमेंट का ऐलान किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप, यूएस चैंपियनशिप और अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबले शो के दोरान देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच स्टील केज मैच होगा और एलए नाइट vs द मिज़ भी आमने-सामने होने वाले हैं। 

05:10 (IST)3 SEP 2023

नमस्कार, WWE Payback 2023 की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। कुछ ही देर में पेबैक की शुरुआत होगी और कई जबरदस्त मुकाबले शो के दौरान देखने को मिलने वाले हैं। सबसे खास बात जॉन सीना Payback को होस्ट करने वाले हैं। 
 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now