Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 11 मार्च 2024: दिग्गज ने Roman Reigns को हराकर चैंपियन बनने का किया दावा, WrestleMania 40 के लिए बड़े मैचों का हुआ ऐलान

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 11 मार्च 2024: दिग्गज ने Roman Reigns को हराकर चैंपियन बनने का किया दावा, WrestleMania 40 के लिए बड़े मैचों का हुआ ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 12, 2024 08:42 IST

WWE Raw में Roman Reigns को मिली धमकी, मेन इवेंट के अंत ने चौंकाया

topic-thumbnail

08:42 (IST)12 MAR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:42 (IST)12 MAR 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर ने प्रोमो सैगमेंट द्वारा WrestleMania मैच को हाइप किया। 
- बैकी लिंच ने लिव मॉर्गन को हराया। लिंच की रिया रिप्ली से बाद में बहस हुई। 
- कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल ने मैक्सिन डुप्री और आईवी नाइल को हराया। 
- कोडी रोड्स का इंटरव्यू सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने अपने दोनों WrestleMania मैचों को हाइप किया। 
- काबुकी वॉरियर्स ने ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। 
- डेमियन प्रीस्ट ने आर-ट्रुथ को हराया। मैच के बाद भी बवाल मचा। 
- जे उसो ने जिमी उसो को WrestleMania में मैच के लिए चैलेंज दिया। 
- सैमी ज़ेन ने गौंटलेट मैच जीतकर WrestleMania में गुंथर के खिलाफ मैच हासिल किया। 

08:31 (IST)12 MAR 2024

सैमी ज़ेन ने चैड गेबल के प्रति सम्मान दिखाया। गुंथर स्टेज पर आए और उनका सैमी के साथ स्टेयरडाउन हो रहा है। 

08:30 (IST)12 MAR 2024

चैड गेबल ने होल्ड को छोड़ा और फिर जर्मन सुपलेक्स लगाया। सैमी ने चैड की हालत खराब की और ऊपर हैलुवा किक लगाई। काफी समय बाद सैमी ने गेबल को पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। चैड ने ज़ेन को रोलअप द्वारा पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। चैड का गुस्सा फूटा और उन्होंने एक बार फिर एंकल लॉक लगाया। सैमी ने इसे रिवर्स किया और चैड को रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: सैमी ज़ेन ने चैड गेबल को एलिमिनेट किया और जीत हासिल की 

08:27 (IST)12 MAR 2024

चैड गेबल ने टॉप रोप से स्पेनिश फ्लाई मूव लगाया। गेबल टॉप रोप पर गए लेकिन सैमी ने उन्हें रोका। गेबल ने सैमी पर कोहनी से वार किया। अल्फा अकादमी के सदस्य ने टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाया लेकिन ज़ेन ने उन्हें रोका। गेबल और सैमी एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। चैड गेबल ने सैमी के मूव से खुद को बचाया और उनपर एंकल लॉक लगाया। काफी संघर्ष के बाद आखिर पूर्व NXT चैंपियन ने रोप्स को टच किया। सैमी ने गेबल पर एक्सपलोडर लगाया। वो हैलुवा किक देने गए लेकिन गेबल ने उन्हें एंकल लॉक में फंसाया। सैमी ने पहली बार में खुद को बचाया लेकिन गेबल ने उन्हें दोबारा लॉक किया। 

08:18 (IST)12 MAR 2024

शिंस्के नाकामुरा के पास मोमेंटम है। सैमी ने आखिर नाकामुरा के मूव को काउंटर करके ब्लू थंडर बॉम्ब दिया। शिंस्के ने बाद में सिजर्स किक लगाई। सैमी ने अचानक नाकामुरा पर हैलुवा किक लगाई और पिन किया।

शिंस्के नाकामुरा एलिमिनेट हो गए और अब चैड गेबल आ रहे हैं।

चैड गेबल ने सैमी ज़ेन पर लगातार दो जर्मन सुपलेक्स लगाए। उन्होंने पूर्व ब्लडलाइन मेंबर पर एंकल लॉक लगाया। ज़ेन ने खुद को बचाया लेकिन रिंगसाइड पर भी वो सबमिशन का शिकार हुए। इस बार सैमी ने काउंटर किया और ज़ेन को स्टील स्टेप्स में दे मारा। 

08:11 (IST)12 MAR 2024

ब्रॉन्सन रीड ने सैमी ज़ेन पर सेंटन लगाने का मन बनाया। ज़ेन आखिरी समय पर हट गए। सैमी के टॉप रोप मूव को काउंटर करके ब्रॉन्सन रीड ने सैमी पर चोकस्लैम लगाया और एल्बो ड्रॉप दिया। वो पिन करने गए लेकिन सैमी ने किकआउट किया। सैमी ने टॉप रोप से ब्रॉन्सन पर सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाया और पिन किया।

ब्रॉन्सन रीड एलिमिनेट हो गए और शिंस्के नाकामुरा अब आ रहे हैं।

रिंग में ब्रॉन्सन रीड ने सैमी ज़ेन पर हमला किया और फिर उन्हें सुनामी मूव दिया। रेफरी ने ब्रॉन्सन को रिंग के बाहर किया और शिंस्के नाकामुरा रिंग में आए। उन्होंने सैमी पर हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्हें शुरुआत में सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने सैमी को अनाउंसर्स टेबल के ऊपर से धक्का दे दिया। 

08:02 (IST)12 MAR 2024

रिकोशे ने ब्रॉन्सन रीड पर तुरंत डाइव लगाई और फिर उन्हें ड्रॉपकिक मूव दिया। ब्रॉन्सन रिंगसाइड पर गए और रिकोशे ने उनपर डाइव लगाई। रिकोशे के मूव को ब्रॉन्सन ने काउंटर किया और रनिंग पावरस्लैम लगाया। वो पिन करने गए लेकिन रिकोशे ने किकआउट किया। पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने ब्रॉन्सन के खिलाफ वापसी करने की असफल कोशिश की। ब्रॉन्सन ने रिकोशे पर सेंटन लगाया और फिर सुनामी मूव देकर पिन किया।

रिकोशे एलिमिनेट हो गए और सैमी ज़ेन की मैच में एंट्री हुई। 

सैमी ज़ेन ने आते ही ब्रॉन्सन रीड पर दबदबा बनाया और बैरिकेड के ऊपर से रीड पर मूनसॉल्ट लगाया। 

08:00 (IST)12 MAR 2024

रिकोशे ने स्पिनिंग एल्बो मूव लगाया और टॉप रोप से क्रॉसबॉडी दिया। वो मूनसॉल्ट देने गए लेकिन जेडी ने खुद को बचाया। उन्होंने रिकोशे पर ब्रेन बस्टर लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जेडी ने रिकोशे की वापसी की कोशिश को रोका। रिकोशे ने एप्रन पर मैकडॉना को डेथ वैली ड्राइवर दिया। आखिरी समय पर जेडी रिंग में आए और रिकोशे ने उनपर फ्रॉग स्प्लैश लगाया। उन्होंने लगातार जजमेंट डे के सदस्य को सुपलेक्स दिए। रिकोशे ने जेडी को टॉप रोप से नीचे धकेला और फिर शूटिंग स्टार प्रेस मूव लगाकर पिन किया।

जेडी मैकडॉना एलिमिनेट हो गए। ब्रॉन्सन रीड अब एंट्री कर रहे हैं।  

07:51 (IST)12 MAR 2024

चैड गेबल vs शिंस्के नाकामुरा vs ब्रॉन्सन रीड vs सैमी ज़ेन vs रिकोशे vs जेडी मैकडॉना - गौंटलेट मैच (विजेता को WrestleMania 40 में गुंथर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच मिलेगा)

जेडी मैकडॉना और रिकोशे मैच की शुरुआत कर रहे हैं। रिकोशे ने जेडी को पटका और फिर ड्रॉपकिक लगाई। रिकोशे ने जजमेंट डे के सदस्य को रिंग के बाहर किया। मैकडॉना ने रिकोशे को डाइव लगाने से रोका और टॉप रोप से रिकोशे के मूव को कोड ब्रेकर देकर रोका। रिंगसाइड पर जेडी ने रिकोशे की हालत खराब की। जेडी ने जबरदस्त बैकब्रेकर लगाया। मैकडॉना दबदबा बना रहे हैं। उन्होंने रिकोशे को चोकस्लैम दिया और स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। वो पिन करने गए लेकिन रिकोशे ने किकआउट किया। 

07:40 (IST)12 MAR 2024

बैकस्टेज सैगमेंट में गुंथर ने अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के बारे में बात की और बताया कि वो WrestleMania में गौंटलेट मैच के विजेता को हराएंगे। 

07:35 (IST)12 MAR 2024

जे उसो रिंग में आ गए हैं।

जे उसो का सैगमेंट

जे उसो: मेन इवेंट जे उसो अब आपके शहर में हैं। जिमी उसो, मेरे बड़े भाई, मुझे आपसे कुछ कहना है। मैं Raw में नई शुरुआत के लिए आया था। ब्लडलाइन और जिमी उसो मुझे जाने नहीं दे रहे। WrestleMania में जिमी उसो vs जे उसो मैच हो जाए? मेरे चैलेंज को स्वीकार कीजिए क्योंकि मैं आपकी हालत खराब करने वाला हूं। 

07:26 (IST)12 MAR 2024

जजमेंट डे के सदस्यों ने आकर DIY की रिंगसाइड पर हालत खराब की। आर-ट्रुथ ने टॉप रोप से जजमेंट डे पर डाइव लगाई। जैसे ही वो रिंग में आए, डेमियन प्रीस्ट ने उनपर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और फिर साउथ ऑफ हैवन्स लगाकर पिन किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट की जीत हुई 

मैच के बाद जेडी मैकडॉना ने DIY पर हमला करने की कोशिश की। बेबीफेस स्टार्स का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। इसी बीच डेमियन प्रीस्ट ने एप्रन पर चैम्पा को चोकस्लैम दिया। फिन बैलर ने जॉनी गार्गानो पर कू डी ग्रा लगाया। 

07:24 (IST)12 MAR 2024

डेमियन प्रीस्ट ने आर-ट्रुथ पर फ्लैटलाइनर लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। डेमियन टॉप रोप पर गए लेकिन आर-ट्रुथ ने रोप्स का सहारा लेकर प्रीस्ट को हालत खराब की। पूर्व 24/7 चैंपियन ने डेमियन पर शोल्डर टैकल मूव लगाए और फिर उन्हें बैक बॉडी ड्रॉप मूव दिया। उन्होंने जॉन सीना को ट्रिब्यूट देते हुए 5 नकल शफल लगाया और एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया। वो पिन करने गए लेकिन प्रीस्ट ने किकआउट किया। ट्रुथ ने मौजूदा चैंपियन को STF में लॉक किया। 

07:19 (IST)12 MAR 2024

डेमियन प्रीस्ट vs आर-ट्रुथ

डेमियन प्रीस्ट ने दबदबा बनाया और आर-ट्रुथ को रिंगसाइड पर भेजा। टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो रिंगसाइड पर आए। वो आर-ट्रुथ को मोटिवेट कर रहे हैं। डेमियन प्रीस्ट ने ट्रुथ को उठाया और रेजर्स ऐज लगाने का मन बनाया। ट्रुथ ने खुद को बचाया और प्रीस्ट को रिंग पोस्ट में दे मारा। उन्होंने एप्रन से Money in the Bank विजेता पर डाइव लगाई। 

07:10 (IST)12 MAR 2024

बैकस्टेज सैगमेंट में एंड्राडे की मुलाकात जजमेंट डे से हुई। रिया रिप्ली ने बताया कि डॉमिनिक मिस्टीरियो यहां नहीं हैं लेकिन जब वो आएंगे, तो एंड्राडे के साथ जजमेंट डे जरूर बिजनेस के बारे में बात करना चाहेगा। 

07:10 (IST)12 MAR 2024

स्टार्क के पास मोमेंटम है लेकिन ओस्का ने कायरी को टैग दिया। दोनों ने डबल टीम मूव लगाने का मन बनाया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ज़ोई ने सेन पर Z360 लगाया और बैज़लर ने नी स्ट्राइक मूव लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन ओस्का ने आकर उन्हें रोका। रिंगसाइड पर ओस्का ने स्टार्क को धराशाई किया। शेना बैज़लर ने कायरी को सबमिशन में लॉक किया। डकोटा काई ने शेना का पैर पकड़ लिया। बैज़लर का ध्यान भटक गया। ओस्का और कायरी सेन ने फायदा उठाकर बैज़लर पर अपना फिनिशर लगाया और पिन किया।

नतीजा: काबुकी वॉरियर्स ने चैंपियनशिप रिटेन की 

07:05 (IST)12 MAR 2024

ज़ोई स्टार्क ने कायरी सेन पर जबरदस्त किक लगाई। सेन ने काफी संघर्ष के बाद आखिर वापसी की और टॉप रोप से डबल स्टॉम्प लगाया। उन्होंने स्लाइडिंग पंच लगाया। कायरी ने ओस्का और स्टार्क ने शेना बैज़लर को टैग दिया। ओस्का ने दबदबा बनाया और कायरी को टैग दिया। दोनों ने कोड ब्रेकर और स्लैम का कॉम्बिनेशन लगाया। उन्होंने दोबारा टैग एक्सचेंज  किया। कायरी ने स्टार्क को एप्रन से नीचे भेजा और ओस्का ने जबरदस्त मूव लगाया। स्टार्क ने कायरी को रिंग के बाहर किया और फिर बैज़लर से टैग लिया। 

06:59 (IST)12 MAR 2024

काबुकी वॉरियर्स vs ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

कायरी सेन ने शेना बैज़लर पर दबदबा बनाया। शेना ने वापसी की और स्टार्क को टैग दिया। स्टार्क ने कायरी की हालत खराब की और रिंगसाइड पर काबुकी वॉरियर्स पर डाइव लगाई। 

06:54 (IST)12 MAR 2024

बैकस्टेज लिव मॉर्गन और बैकी लिंच का कंफ्रंटेशन हुआ। नाया जैक्स ने आकर लिव मॉर्गन पर हमला किया और बैकी लिंच को टेबल पर पटक दिया। 

06:46 (IST)12 MAR 2024

कोडी रोड्स: मैंने जे उसो के साथ भी टीम बनाई है। लोग बदल जाते हैं। माइकल कोल, आप हमेशा ही अच्छे सवाल करते हैं। क्या मैं आपको घबराया लगता हूं? नहीं। मुझे अंदर ही डर लगता है। यह स्टोरी सिर्फ मेरी नहीं, आप (फैंस) सभी की है, क्योंकि आपने मेरा साथ दिया है। फैंस, मेरी बहन और मेरी मां सभी यह देखना चाहते हैं। मैं टाइटल अपने पिता को नहीं दे सकता लेकिन मैं जरूर इसे अपनी मां के हाथ में दूंगा।

कोडी रोड्स रोने लगे।

कोडी रोड्स: मेरी सबसे बड़ी फैन ब्रैंडी रोड्स हैं। वो मेरे साथ उस समय थीं, जब मैं मास्क पहनकर लगातार RKO का शिकार हो रहा था। मैं उन सभी के लिए यह करना चाहता हूं। माइकल कोल, आप यह चीज़ जरूर बोलेंगे कि कोडी रोड्स नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। WrestleMania में आप यह भी कहेंगे कि कोडी रोड्स ने आखिर अपनी स्टोरी खत्म कर दी। 

06:41 (IST)12 MAR 2024

माइकल कोल ने कोडी रोड्स को इंट्रोड्यूस किया।

कोडी रोड्स का सैगमेंट

माइकल कोल: द रॉक ने बताया कि वो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं और वो आपके बॉस हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप हार गए, तो आप दोबारा चैंपियनशिप के लिए नहीं लड़ पाएंगे।

कोडी रोड्स: द रॉक अगर मेरे बॉस हैं, तो मुझे अपने बॉस पर थप्पड़ जड़कर मजा आया। यह मेरी ओर से बदला था।

माइकल कोल: आपने मैच स्वीकार क्यों किया? सैथ रॉलिंस ने चैलेंज को स्वीकारा। बाद में आपने इसे स्वीकारा। आपको रोमन रेंस के खिलाफ अपनी स्टोरी को खत्म करना है। इसके पहले आपको इतना बड़ा जोखिम क्यों उठाना था? सैथ रॉलिंस और आपके बीच बड़ा इतिहास रहा है। वो रोमन रेंस को DQ से सिंगल्स मैच में हराने वाले आखिरी स्टार हैं। वो इंडस्ट्री के टॉप पर जाना चाहते हैं। वो रोमन रेंस को हराना भी चाहते हैं। ऐसे में आप उनपर भरोसा कैसे कर सकते हैं?

06:36 (IST)12 MAR 2024

बैकस्टेज जजमेंट डे ने एडम पीयर्स और निक एल्डिस से टैग टीम टाइटल के लिए 6 पैक मैच बुक करने को लेकर निराशा जताई। उन्होंने पूछा कि यह आईडिया किसका है? असल में यह आईडिया आर-ट्रुथ और द मिज़ का था। आर-ट्रुथ आए और यहां से उनका डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ मैच तय हुआ। 

06:29 (IST)12 MAR 2024

मैक्सिन डुप्री और आईवी नाइल vs कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल

मैक्सिन डुप्री ने इंडी हार्टवेल पर किक्स लगाई और ड्रॉपकिक भी दी। वो रिवर्स वॉर्म मूव लगाने गईं लेकिन कैंडिस लेरे ने उन्हें रोका। उन्होंने मैक्सिन डुप्री की रिंग कॉर्नर में जमकर बेइज्जती की और उन्हें मूर्ख बताया। कैंडिस ने कहा कि मैक्सिन इस इंडस्ट्री में रहना डिजर्व नहीं करती हैं। लेरे की बात सुनकर उन्होंने बैकस्टेज जाने का मन बनाया लेकिन इसी बीच वो इंडी हार्टवेल के बिग बूट मूव का शिकार हो गईं। कैंडिस ने आईवी नाइल को एप्रन से नीचे धकेला। इंडी ने डुप्री को पिन किया।

नतीजा: कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल की जीत हुई 

06:20 (IST)12 MAR 2024

एडम पीयर्स और निक एल्डिस ने ऐलान किया कि जजमेंट डे अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को WrestleMania में 6 पैक लैडर मैच में डिफेंड करेंगे। इसके लिए टीमों को क्वालीफाई करना होगा। 

06:18 (IST)12 MAR 2024

लिव मॉर्गन रिंगसाइड पर आ गईं और बैकी लिंच सेलिब्रेट कर रही हैं। अचानक रिया रिप्ली का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग की ओर बढ़ रही हैं। लिव उनसे बहस कर रही हैं लेकिन रेफरी ने उन्हें बैकस्टेज भेजा। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिंग में आ रही हैं।

रिया रिप्ली: बधाई हो बैकी लिंच, आपने लिव मॉर्गन को हरा दिया। हर हफ्ते आप अलग-अलग तरह की फाइट्स का हिस्सा बन रही हैं। आप WrestleMania के करीब आ रही हैं। द मैन हमेशा ऐसा ही करती आई हैं। मैं सही बोल रही हूं? आप लोगों के लिए ऐसा करती हैं और खुद को साबित करने की कोशिश करती हैं। बैकी, आपको भी पता है कि मैं आपसे बेहतर हूं। आप हर हफ्ते मैच इसलिए लड़ रही हैं कि आपको एक बहाना चाहिए कि WrestleMania में आपकी हार क्यों हुई। आप सभी के लिए एक निराशा साबित होंगी।

बैकी लिंच: Royal Rumble से पहले मैंने कहा था कि आप शायद मुझसे बेहतर हैं लेकिन मुझे खुद को साबित करना था। आपको यह चीज़ माननी होगी कि लोग मुझपर भरोसा करते हैं, तो मैं काफी अच्छा काम करती हूं। जब लोग मुझपर सवाल उठाते हैं, तो मैं और खतरनाक हो जाती हूं। 

बैकी लिंच चली गईं। 

06:13 (IST)12 MAR 2024

बैकी लिंच ने लिव पर स्लैम लगाया और उन्हें आर्मबार में लॉक किया। मॉर्गन ने इसे काउंटर किया और फिर लिंच पर सबमिशन लगाया। बैकी ने खुद को बचाया लेकिन लिव मॉर्गन ने उनपर डीडीटी लगाया और फिर अपना फिनिशर ओब्लिवियन दिया। वो पिन करने गईं लेकिन बैकी रिंग के बाहर हो गईं। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने द मैन को एप्रन पर दे मारा और रिंग में भेजा। लिव ने टॉप रोप से अपना मूव लगाने का मन बनाया लेकिन बैकी लिंच ने मूव को काउंटर करते हुए मैनहैंडल स्लैम लगाया और पिन किया।

नतीजा: बैकी लिंच की जीत हुई 

06:07 (IST)12 MAR 2024

बैकी लिंच ने वापसी की और मॉर्गन को रिंग के बाहर किया। उन्होंने एप्रन से कूदकर लिव पर पंच लगाया। पूर्व Money in the Bank विजेता ने बैकी के टॉप रोप मूव को काउंटर करके कोड ब्रेकर दिया। लिव ने लिंच पर रोप्स का सहारा लेकर एक और कोड ब्रेकर लगा दिया। बैकी ने लिव पर किक लगाई। दोनों स्टार्स एप्रन पर लड़ रही हैं। मॉर्गन ने लिंच को सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब दिया और रिंग में लेकर आईं। मॉर्गन ने यहां बैकी को पिन किया लेकिन द मैन ने आखिरी मोमेंट पर किकआउट किया। बैकी ने वापसी की और लिव पर मैनहैंडल स्लैम लगाया। लिव रिंग के बाहर हो गईं। 

05:58 (IST)12 MAR 2024

बैकी लिंच ने एंट्री कर ली है और अब लिव मॉर्गन भी रिंग में आ गई हैं।

बैकी लिंच vs लिव मॉर्गन

बैकी लिंच और लिव मॉर्गन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। बैकी ने लिव को रिंग के बाहर किया और बेसबॉल स्लाइड मूव लगाने का मन बनाया। लिव ने खुद को बचाया और लिंच पर डाइव लगा दी। 

05:56 (IST)12 MAR 2024

चैड गेबल ने वीडियो पैकेज में गुंथर से लड़ने की इच्छा जताई और बताया कि वो अपनी बेटी के रोने का बदला लेना चाहते हैं। 

05:46 (IST)12 MAR 2024

सैथ रॉलिंस: आप मुझे सीएम पंक की याद दिलाते हैं। मुझे पहले लगता था कि सीएम पंक सबसे बड़े दोगले इंसान हैं लेकिन असल में आप वो व्यक्ति हैं। कुछ हफ्तों पहले आप ब्लडलाइन के खिलाफ थे लेकिन अब लग रहा है कि आप ब्लडलाइन के ऑनररी मेंबर बन गए हैं। आपने कोडी रोड्स और जे उसो को हराया है। क्या आप बिना ब्लडलाइन के यह चीज़ कर पाते? WrestleMania में भी आपको यह चीज़ पसंद आएगी कि वो आपकी मदद करते हुए नज़र आएं। अच्छी खबर यह है कि ऐसा नहीं होगा। नाईट 1 में हम (कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस) ब्लडलाइन को धराशाई कर देंगे। नाईट 2 में हम (सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर) फिर आराम से लड़ पाएंगे। पिछले कुछ मौकों की तरह इस बार भी टाइटल मैच में मैं आपको हरा दूंगा और लोग मेरा सॉन्ग गाएंगे।

ड्रू मैकइंटायर: मुझे समझ आ रहा है। आप चाहते हैं कि मैं आपके ऊपर हमला करूं लेकिन मैं आपको WrestleMania में देखना चाहता हूं।

ड्रू मैकइंटायर रिंग के बाहर हो गए हैं।

सैथ रॉलिंस: मैं बताता हूं कि मुझे आपके बारे में परवाह क्यों नहीं है। मेरे लिए द रॉक, रोमन रेंस, मेरी कमर और मेरा घुटना सबसे बड़ी समस्या है। आप इन सभी चीज़ों के नीचे हैं। 

ड्रू मैकइंटायर का गुस्सा फूटा लेकिन वो रिंग में आने के बजाय बैकस्टेज चले गए। 

05:41 (IST)12 MAR 2024

ड्रू मैकइंटायर: सभी को ड्रू मैकइंटायर में भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन दिखते हैं।

सैथ रॉलिंस ने दखल दिया।

सैथ रॉलिंस: ड्रू मैकइंटायर, आप चुप हो सकते हैं? मेरे पास आपके लिए अच्छी खबर है। WrestleMania 40 का नाईट 1 का मेन इवेंट अब फिक्स हो गया है। अब मेरा ध्यान आपके ऊपर है। आपने मुझपर पिछले हफ्ते क्लेमोर किक लगाई थी। आप मुझपर अभी भी अटैक कर सकते हैं।

सैथ रॉलिंस घुटनों पर बैठ गए हैं।

सैथ रॉलिंस: आप ऐसा नहीं कर रहे? मैं भूल गया था कि आप डरपोक हैं।

ड्रू मैकइंटायर: मैं चाहता हूं कि आप मुझसे बात करें। आप सही थे। आपने मुझे बताया था कि आपको ब्लडलाइन को दिमाग से बाहर निकालना चाहिए। जब आप सीरियस होते हैं, तो मुझे यह चीज़ पसंद आती है। जब जिमी उसो ने दखल दिया था, तो मैंने आपकी बात को याद किया कि मुझे ब्लडलाइन को दिमाग से निकालना चाहिए। मैंने आपको भी सलाह दी है और आपने इसपर ध्यान नहीं दिया। आप सिर्फ खुद की परवाह करते हैं। 

05:37 (IST)12 MAR 2024

ड्रू मैकइंटायर रिंग में एंट्री कर रहे हैं।

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

ड्रू मैकइंटायर: शायद सैथ रॉलिंस आपको टैग टीम मैच के चैलेंज को स्वीकार ही करना था। जब मैंने कोडी रोड्स को धराशाई किया था, तो उन्होंने अपनी स्टोरी को खत्म करने पर ध्यान दिया। सैथ आप काफी मतलबी हैं और मैंने आपको भी धराशाई किया था। मैं काफी खुश हूं कि मैंने सीएम पंक को चोटिल किया। आप (फैंस) जानना चाहते हैं कि सबसे महत्वपूर्ण चीज़ क्या है? सीएम पंक, आपको मुझे एक थैंक यू का कार्ड देना चाहिए, क्योंकि मैं आपको लगातार चर्चा का विषय बना रहा हूं। इस समय सबसे बड़ी चीज़ द रॉक हैं। शोज़ सोल्डआउट हो रहे हैं और बिलियन डॉलर्स की डील मिल रही है, हमारे पास इस दुनिया के सबसे फेमस इंसान हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग असल में सैथ रॉलिंस से काफी बड़ी है। 

05:33 (IST)12 MAR 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और इस शो को देखने प्रसिद्ध रैपर ट्रैविस स्कॉट भी आए हैं। 

21:50 (IST)11 MAR 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 12 मार्च 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:49 (IST)11 MAR 2024

WWE Raw में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस अपने WrestleMania टैग टीम मैच को हाइप कर सकते हैं। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस की वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल स्टोरीलाइन को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। 

21:49 (IST)11 MAR 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- चैड गेबल vs शिंस्के नाकामुरा vs ब्रॉन्सन रीड vs सैमी ज़ेन vs रिकोशे vs जेडी मैकडॉना - गौंटलेट मैच (विजेता को WrestleMania 40 में गुंथर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच मिलेगा)
- बैकी लिंच vs लिव मॉर्गन 
- काबुकी वॉरियर्स vs शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

21:47 (IST)11 MAR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो द्वारा WrestleMania के लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा सकता है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now