Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 14 अगस्त 2023: मौजूदा चैंपियन के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, मेन इवेंट में मची तबाही

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 14 अगस्त 2023: मौजूदा चैंपियन के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, मेन इवेंट में मची तबाही

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 15, 2023 08:43 IST

WWE Raw के एपिसोड का हुआ बहुत ही धमाकेदार और चौंकाने वाला अंत। जानिए रेड ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिला?

topic-thumbnail

08:43 (IST)15 AUG 2023

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown की कमेंट्री के साथ मिलेंगे। 

08:42 (IST)15 AUG 2023

WWE Raw हाइलाइट्स

- जजमेंट डे का सैगमेंट देखने को मिला और जेडी मैकडॉनघ यहां आए। सैमी ज़ेन ने एंट्री की और जेडी के साथ उनका ब्रॉल हुआ। 
- सैमी ज़ेन ने जेडी मैकडॉनघ को हराया। 
- गुंथर ने प्रोमो कट किया और अल्फा अकादमी ने एंट्री की। 
- चैड गेबल ने सिंगल्स मैच में जियोवानी विंची को हराया। 
- गुंथर ने ओटिस को पराजित करके बड़ी जीत दर्ज की। 
- मैट रिडल और ड्रू मैकइंटायर ने वाइकिंग रेडर्स को टैग टीम मैच में मात दी। 
- रिया रिप्ली ने इंडी हार्टवेल को आसानी से हराया। 
- शिंस्के नाकामुरा और सैथ रॉलिंस एक सैगमेंट में आमने-सामने आए। दोनों के बीच मैच तय हो गया। नाकामुरा ने सैथ पर बाद में हमला किया। 
- बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस का मैच डबल काउंटआउट में खत्म हुआ। दोनों के बीच ब्रॉल हुआ और ज़ोई स्टार्क के इंटरफेरेंस के कारण स्ट्रेटस का पलड़ा भारी रहा। 
- कोडी रोड्स ने फिन बैलर को हराया। जजमेंट डे ने रोड्स पर हमला किया और सैमी ज़ेन बचाने आए। जेडी मैकडॉनघ ने आकर ज़ेन पर हमला किया। जजमेंट डे ने मिलकर रोड्स और ज़ेन दोनों की हालत खराब की। 

08:30 (IST)15 AUG 2023

कोडी रोड्स ने फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट पर ब्रीफकेस से हमला किया। कोडी ने फिन को क्रॉस रोड्स दिया और पिन किया।

नतीजा: कोडी रोड्स की जीत हुई 

मैच के बाद जजमेंट डे ने रोड्स पर हमला किया। सैमी ज़ेन स्टील चेयर लेकर आए और जजमेंट डे पर हमला किया। जेडी मैकडॉनघ ने आकर सैमी पर हमला किया। जजमेंट डे ने मिलकर सैमी पर अटैक किया। रोड्स ने आकर सैमी को बचाने की कोशिश की लेकिन जजमेंट डे के सदस्य भारी पड़े। फिन ने टॉप रोप से कोडी पर कू डी ग्रा लगाया। जजमेंट डे ने रिंगसाइड पर भी सैमी की हालत खराब की। डेमियन प्रीस्ट ने अनाउंसर्स टेबल पर सैमी ज़ेन को रेजर्स ऐज मूव देकर पटका। बैलर ने रोड्स पर दोबारा कू डी ग्रा लगाया। जजमेंट डे ने सेलिब्रेट किया। 

08:27 (IST)15 AUG 2023

रोड्स टॉप रोप पर गए और रिया रिप्ली ने रेफरी का ध्यान खींचा। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रोड्स पर हमला किया और फिन बैलर ने इसका फायदा उठाया। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और रोड्स ने हार नहीं मानी। डॉमिनिक ने स्टील चेयर दी लेकिन रेफरी ने इसे छीना। रिया रिप्ली ने रेफरी से बहस की और डेमियन प्रीस्ट ने Money in the Bank ब्रीफकेस फिन को देने की कोशिश की। फिन इसे पकड़ नहीं पाए और यह कोडी के पास चला गया। 

08:25 (IST)15 AUG 2023

फिन बैलर ने रोड्स को रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक दी और कू डी ग्रा लगाने गए। कोडी ने खुद को बचाया और दोबारा क्रॉस रोड्स देने की कोशिश की। बैलर ने काउंटर करके पिन किया लेकिन रोड्स ने किकआउट किया। अमेरिकन नाईटमेयर ने बैलर पर कोडी कटर लगाया। डेमियन प्रीस्ट ने रोड्स के पैरों को पकड़ा। अमेरिकन नाईटमेयर ने फिन को रिंगसाइड पर भेजा। रोड्स ने बैलर और प्रीस्ट पर डाइव लगाई। 

08:23 (IST)15 AUG 2023

फिन बैलर ने रोड्स पर कोहनी द्वारा अटैक किया और हेडलॉक में फंसाया। रोड्स ने खुद को बचाया और फिर बैलर पर पंच लगाए। अमेरिकन नाईटमेयर ने बैलर को पावरस्लैम दिया और डिजास्टर किक लगाई। उन्होंने पिन किया लेकिन पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने किकआउट किया। डेमियन प्रीस्ट भी रिंगसाइड पर आए। रोड्स ने क्रॉस रोड्स देने की कोशिश की। बैलर ने खुद को बचाया। रोड्स ने फिन के मूव को किक द्वारा काउंटर किया। 

08:18 (IST)15 AUG 2023

फिन बैलर ने रोड्स पर चॉप्स लगाए और फिर अमेरिकन नाईटमेयर की पसलियों को निशाना बनाया। बैलर ने कोडी पर दोबारा ड्रॉप किक लगाई और हेडलॉक में फंसाया। फिन ने किक और चॉप का इस्तेमाल किया। रोड्स ने वापसी की और फिन ने उन्हें रिंग के बाहर भेजा। डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली ने एंट्री की। रोड्स ने डॉमिनिक को उठाया और सुपलेक्स देने गए। हालांकि, फिन ने बेसबॉल स्लाइड मूव द्वारा कोडी को धराशाई किया। 

08:15 (IST)15 AUG 2023

कोडी रोड्स vs फिन बैलर

कोडी रोड्स और फिन बैलर ने एक-दूसरे पर होल्ड्स लगाए। फिन ने रोड्स को लेफ्ट हैंड के सहारे मैट पर पटका। उन्होंने रोड्स पर सबमिशन लगाया और अमेरिकन नाईटमेयर ने इसे काउंटर किया। फिन सबमिशन से बच गए। कोडी ने आगे की और फिन को सुपलेक्स दिया। बैलर ने रोड्स की आंखों को निशाना बनाया। रोड्स ने खुद को रिंग से बाहर जाने से बचाया। उन्होंने फिन पर जबरदस्त मूव लगाया। बैलर ने वापसी की और बेसमेंट ड्रॉपकिक लगाई। 

08:12 (IST)15 AUG 2023

WWE Raw के अगले हफ्ते के एपिसोड के लिए बड़े ऐलान:

- न्यू डे vs ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल 
- गुंथर vs चैड गेबल (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

08:06 (IST)15 AUG 2023

एडम पीयर्स का बैकस्टेज ट्रिश स्ट्रेटस और ज़ोई स्टार्क पर गुस्सा फूटा। उन्होंने बैकी और ट्रिश के बीच स्टील केज मैच तय किया। 

08:04 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज गुंथर ने जियोवानी विंची की हार और लुडविग काइजर के मैक्सिन डुप्री के पीछे जाने पर निराशा जताई। उन्होंने एडम पीयर्स के पास जाकर अगले हफ्ते चैड गेबल के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच ऑफिशियल कराने की बात भी कही। 

07:56 (IST)15 AUG 2023

दोनों फैंस के बीच से लड़ते-लड़ते बिल्डिंग में चली गईं। बैकी ने लिंच को कैश काउंटर में धकेला। ट्रिश ने लिंच पर अलग-अलग तरह के सामान फेंके। बैकी और ट्रिश काउंटर पर चढ़ गईं। बैकी अपना फिनिशर देने वाली थीं और इसी बीच ज़ोइ स्टार्क ने एंट्री की। बैकी ने दोनों पर हमला करने की कोशिश की। ट्रिश ने पूर्व चैंपियन पर जबरदस्त पंच लगाया और बैकी को धराशाई किया। ट्रिश और ज़ोई चली गईं। 

07:53 (IST)15 AUG 2023

बैकी लिंच के मैनहैंडल स्लैम को ट्रिश ने काउंटर करके रोलअप द्वारा पिन किया। बैकी ने किकआउट किया। ट्रिश स्ट्रेटस ने बैकी को स्पीयर दिया और पिन किया। बैकी ने दोबारा हार नहीं मानी। लिंच ने मिड रोप से ट्रिश को सुपरपलेक्स दिया और पिन किया। स्ट्रेटस ने किकआउट किया। Hall of Famer भागने लगीं और बैकी ने उन्हें रोका। स्ट्रेटस ने उन्हें ही फैंस के बीच भेजा। बैकी ने ट्रिश का फैंस के बीच बुरा हाल किया। 10 काउंट तक दोनों रिंग में नहीं आईं और मैच काउंटआउट के कारण खत्म हुआ।

नतीजा: डबल काउंटआउट से मैच का अंत हुआ 

07:46 (IST)15 AUG 2023

ट्रिश स्ट्रेटस ने बैकी को स्टील स्टेप्स में दे मारा और अपना मास्क निकाला। उन्होंने मास्क द्वारा हमला करने की कोशिश की लेकिन बैकी तैयार नज़र आईं। ट्रिश ने पंच लगाया और फिर रिंग में आईं। बैकी ने रिंग कॉर्नर में ट्रिश पर डाइव लगाई और टॉप से रोप्स के बीच मौजूद ट्रिश को लेग ड्रॉप दिया। 

07:45 (IST)15 AUG 2023

बैकी लिंच vs ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश स्ट्रेटस ने डॉमिनेट किया लेकिन बैकी लिंच ने वापसी की। उन्होंने एक्सलोडर मूव लगाया और फिर एप्रन से रिंगसाइड पर मौजूद स्ट्रेटस पर मूव लगाया। ट्रिश रिंगसाइड पर भाग रही थीं और बैकी ने उनका पीछा किया। स्ट्रेटस ने द मैन पर क्लोथ्सलाइन लगाई और बैरिकेड में दे मारा। मैच के दौरान ट्रिश का मास्क निकल गया और उन्होंने इसे वापस पहना। स्ट्रेटस ने टॉप रोप पर मौजूद बैकी को पैरों का सहारा लेकर मैट पर पटका। साथ ही पिन किया लेकिन बैकी ने हार नहीं मानी। 

07:35 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज द मिज़ ने एलए नाइट को लेकर बात की और उनपर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वो एलए नाइट के लिए SmackDown में भी जा सकते हैं। 

07:32 (IST)15 AUG 2023

सैथ रॉलिंस: आपने मैच नहीं मांगा। अब सब पूछ रहे हैं कि आपने ऐसा क्यों किया। अब मैं आपसे बदला लेना चाहता हूँ। मेरे पास आपके लिए सरप्राइज है। आप जीत गए हैं और मैं आपको वो देने वाला हूँ, जो आप चाहते हैं। मैं आपके चैलेंज को स्वीकार करता हूँ। सैथ रॉलिंस vs शिंस्के नाकामुरा वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए होगा। आप जगह और समय बताइए, हमारे बीच वहीं मैच होगा। आप मुझसे हाथ मिलाओ और चले जाओ। 

शिंस्के नाकामुरा ने हाथ मिलाया और सैथ के कान में कुछ बोलकर चले गए। बाद में शिंस्के ने वापस आकर चैंपियन पर किंसाशा लगाया। 

07:28 (IST)15 AUG 2023

सैथ रॉलिंस: Raw में आपका (फैंस) स्वागत है। आपको (शिंस्के नाकामुरा) मानना पड़ेगा। आपने मेरे साथ खेल खेला और फिर मुझे धोखा दिया। आपको वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप चाहिए? आप पूरा सच नहीं बता रहे हैं क्योंकि मुझे ढूंढना मुश्किल नहीं है। आप हर हफ्ते मुझे वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के साथ ढूंढ सकते हैं। मैं फाइटिंग चैंपियन हूँ और मेरे अंदर आपके लिए बहुत सम्मान था। अगर आपको टाइटल मैच चाहिए था, तो आप मुझसे मांग सकते थे।

07:27 (IST)15 AUG 2023

माइकल कोल: शिंस्के नाकामुरा का स्वागत कीजिए। आपने सैथ रॉलिंस पर आखिर हमला क्यों किया।

शिंस्के नाकामुरा: मुझे वर्ल्ड टाइटल चाहिए। 

नाकामुरा जापानी भाषा में बात कर रहे थे। 

सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। 

07:20 (IST)15 AUG 2023

शिंस्के नाकामुरा का सैगमेंट

07:17 (IST)15 AUG 2023

कैंडिस लेरे ने आकर रिया रिप्ली पर हमला किया। इंडी हार्टवेल ने रिप्ली को फेसफर्स्ट दिया और कैंडिस ने जबरदस्त मूव लगाया। डॉमिनिक ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को चेक किया। 

07:16 (IST)15 AUG 2023

रिया रिप्ली vs इंडी हार्टवेल

रिया रिप्ली ने डॉमिनेशन दिखाया। उन्होंने हार्टवेल पर चॉप्स और पंच लगाए। रिया रिप्ली रिंग पोस्ट से टकरा गईं और हार्टवेल ने वापसी की। उन्होंने किक्स और पंच द्वारा दबदबा बनाया। रिया ने रिंगसाइड पर फिर से मोमेंटम हासिल किया। उन्होंने हार्टवेल को रिंग पोस्ट में धकेला और फिर हार्टवेल को रिंग में भेजा। रिया ने कैंडिस लेरे पर हमला किया। रिंग में आते ही हार्टवेल ने उन्हें पिन करने की कोशिश की। रिया ने खुद को बचाया और रिपटाइड देते हुए पिन किया।

नतीजा: रिया रिप्ली की जीत हुई 

07:12 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज मैट रिडल और ड्रू मैकइंटायर को न्यू डे ने आकर कंफ्रंट किया। अगले हफ्ते के लिए उनका मैच तय हो गया। 

07:07 (IST)15 AUG 2023

एक बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया, जहां राकेल रॉड्रिगेज़ ने रिया रिप्ली की हालत खराब करने की बात कही। उन्होंने यहां इंडी हार्टवेल को उनके मैच के लिए शुभकामनाएं दी। इसी बीच कैंडिस लेरे ने बताया कि राकेल को रिया रिप्ली से बदला लेने का मौका जल्द ही मिलेगा। 

07:03 (IST)15 AUG 2023

मैट रिडल ने टैग लिया और वाइकिंग रेडर्स ने ड्रू को रिंग के बाहर किया। वाइकिंग रेडर्स ने डबल टीम मूव लगाकर रिडल को पिन किया। मैट ने किकआउट किया। रिडल ने स्कॉटिश स्टार को टैग दिया। एरिक ने मैकइंटायर पर मूव लगाया। रिडल ने रोप्स पर से आईवार पर फ्लोटिंग ब्रो लगाया। ड्रू ने एरिक को रिंग में क्लेमोर किक दी और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल की जीत हुई 

07:00 (IST)15 AUG 2023

एरिक ने नी अटैक द्वारा पूर्व यूएस चैंपियन को धराशाई किया। मैट रिडल ने एरिक को उठाकर गर्दन के सहारा पटका। उन्होंने ड्रू को टैग दिया और एरिक ने आईवार को टैग दिया। ड्रू ने आकर आईवार की हालत खराब की और एरिक को नेकब्रेकर दिया। आईवार ने कुछ पंच लगाए लेकिन ड्रू मैकइंटायर ने उनपर Michinoku ड्राइवर मूव लगाया। ड्रू ने मोमेंटम बनाते हुए क्लेमोर देने का फैसला किया। एरिक ने उनका ध्यान भटकाया। 

06:56 (IST)15 AUG 2023

मैट रिडल और ड्रू मैकइंटायर vs वाइकिंग रेडर्स

मैट रिडल और आईवार ने मैच की शुरुआत की। आईवार ने शोल्डर टैकल दिया और एरिक ने टैग लिया। उन्होंने रिडल पर पंच लगाया और एप्रन पर पटका। रिडल रिंगसाइड पर दर्द में नज़र आ रहे हैं। आईवार ने कोहनी का इस्तेमाल करके मैट रिडल पर अटैक किया। उन्होंने एरिक को टैग दिया और फिर वाइकिंग रेडर्स ने मिलकर रिडल पर पंच लगाए। 

06:50 (IST)15 AUG 2023

मैट रिडल ने एंट्री की और वाइकिंग रेडर्स भी आ गए हैं। ड्रू मैकइंटायर ने रिडल के पार्टनर के रूप में एंट्री कर ली है। 

06:45 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया, जहां ड्रू मैकइंटायर का इंटरव्यू हुआ। मैट रिडल ने दखल दिया और बताया कि उन्होंने वाइकिंग रेडर्स के ओपन चैलेंज को स्वीकार किया। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को अपना टैग टीम पार्टनर बनाने की इच्छा जताई। ड्रू ने बताया कि रिडल को अगर कोई पार्टनर नहीं मिला, तो वो आएंगे। 

WWE ने ऐलान किया है कि रिया रिप्ली और इंडी हार्टवेल का मैच होगा। 

06:37 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज फिन बैलर और जजमेंट डे की बातचीत हुई। जेडी मैकडॉनघ आए लेकिन फिन बैलर ने अभी उन्हें जाने के लिए कहा। खैर, जजमेंट डे ने दोबारा साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। 

06:33 (IST)15 AUG 2023

गुंथर ने पंच लगाए और 150 किलो के ओटिस ने चैंपियन को क्लोथ्सलाइन देने की कोशिश की। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को फॉलअवे स्लैम दिया। ओटिस ने कैटरपिलर मूव लगाने का फैसला लिया। गुंथर ने काउंटर करके किक लगाई और फिर पावरबॉम्ब दिया। उन्होंने ओटिस को पिन किया।

नतीजा: गुंथर की जीत हुई 

चैड गेबल ने रिंग में आकर गुंथर को जर्मन सुपलेक्स दिया। उन्होंने इम्पीरियम को भगाया। 

06:30 (IST)15 AUG 2023

गुंथर vs ओटिस

गुंथर ने रिंग कॉर्नर में ओटिस को होल्ड किया। चैंपियन ने ओटिस पर पंच लगाए और बाद में बिग बूट मूव दिया। ओटिस और गुंथर ने एक-दूसरे पर चॉप्स लगाए। रिंग जनरल ने ओटिस पर चॉप्स और पंच लगाए। ओटिस ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन गुंथर ने दोबारा डॉमिनेशन दिखाया। गुंथर ने पंच लगाए लेकिन ओटिस को कोई असर नहीं हो रहा था। उन्होंने गुंथर पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। 

06:23 (IST)15 AUG 2023

गुंथर: इस तरह से चीज़ें खत्म नहीं होगी। आप (ओटिस) आज लड़ना चाहते हैं? आप मुझसे लड़ सकते हैं। मैं आपको अभी मैच के लिए चैलेंज करता हूँ। 

ओटिस ने इसे स्वीकार किया। 

06:22 (IST)15 AUG 2023

चैड गेबल और जियोवानी विंची ने एक-दूसरे पर पंच और चॉप्स लगाए। गेबल ने रोप्स का सहारा लेकर विंची को सबमिशन में फंसाया। उन्होंने विंची पर फेसफर्स्ट मूव लगाया।इम्पीरियम के सदस्य ने गेबल पर चॉप्स लगाए। चैड ने सुपलेक्स लगाया और विंची ने तुरंत बाद टॉप रोप मूव को काउंटर किया। उन्होंने चैड को पावरबॉम्ब देने की कोशिश की लेकिन गेबल ने काउंटर किया। उन्होंने विंची को केओस थ्योरी दिया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: चैड गेबल की जीत हुई 

06:19 (IST)15 AUG 2023

जियोवानी विंची vs चैड गेबल

लुडविग काइजर ने होल्ड्स और किक्स द्वारा दबदबा बनाया। चैड गेबल ने टेक्निकल स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए विंची को सबमिशन में फंसाया। इम्पीरियम के सदस्य ने वापसी की और गेबल पर तगड़ा पावरस्लैम लगाया। उन्होंने गेबल पर चॉप्स लगाए और फिर बैक सुपलेक्स दिया। गेबल ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन विंची ने गर्दन के पीछे हमला करके गेबल पर दोबारा दबदबा बनाया। 

06:13 (IST)15 AUG 2023

गुंथर ने इम्पीरियम के सदस्यों को रिंग में भेजा।

लुडविग काइजर: जियोवानी विंची अलग लेवल पर हैं। वो आपको फैंस के सामने शर्मिंदा करने वाले हैं, जिस तरह मैंने पिछले हफ्ते ओटिस की हालत खराब की थी। मैक्सिन डुप्री, आपको मेरे साथ आना चाहिए। हमारी जोड़ी बहुत अच्छी लगेगी। मैं आपके सामने हाथ आगे बढ़ा रहा हूँ। आप मुझे चुन सकती हैं या अल्फा अकादमी की तरह लूजर बन सकती हैं। 

मैक्सिन डुप्री ने गुस्से में आकर लुडविग काइजर पर थप्पड़ जड़ दिया। 

06:11 (IST)15 AUG 2023

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर: मैं यहां मेरी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए अगले कंटेंडर चैड गेबल के बारे में बात करने वाला हूँ। ईमानदारी से बताऊं, तो मैं पिछले हफ्ते उनकी जीत से प्रभावित हुआ। मैंने एक साल में इतना कुछ हासिल कर लिया है, जो उन्होंने अपने करियर में नहीं किया है। वो स्किल्स में WWE के सबसे अच्छे स्टार्स में से एक हैं लेकिन मेरे लेवल पर नहीं है।

अल्फा अकादमी ने एंट्री की।

चैड गेबल: दो हफ्ते पहले मैंने आपको 5 मिनट चैलेंज में हराया था। आप इतिहास में सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं लेकिन आपके रास्ते में एक व्यक्ति है, जो 10 साल से इंतजार कर रहा है। इस सुपरस्टार का नाम चैड गेबल है। आप लकी हैं कि अपने पास अभी भी टाइटल है। खैर, मैं अभी आपके दोस्त जियोवानी विंची की हालत खराब करने वाला हूँ। 

06:07 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज कोडी रोड्स ने फिन बैलर और जजमेंट डे को लेकर बात की। उन्होंने फिन बैलर के खिलाफ मैच में जीत का दावा किया। 

06:00 (IST)15 AUG 2023

बैकस्टेज चेल्सी ग्रीन ने एडम पीयर्स को विमेंस टैग टीम टाइटल्स देने से इंकार किया। वो नई पार्टनर पाने के लिए ऑडिशन रखने वाली थीं। केडन कार्टर और कटाना चांस ने एंट्री की। पाइपर निवेन ने आकर दोनों पर हमला किया और ग्रीन से एक टाइटल ले लिया। निवेन ने ग्रीन को बताया कि वो उनकी नई टैग टीम पार्टनर हैं। 

05:57 (IST)15 AUG 2023

सैमी ज़ेन ने काफी संघर्ष के बाद रोप्स का सहारा लेकर खुद को बचाया। जेडी ने ज़ेन पर किक्स लगाई। सैमी ने इसी बीच वापसी करके मैकडॉनघ को रिंग कॉर्नर में धकेला। फिन बैलर भागते हुए रिंगसाइड पर आए और इससे ज़ेन का ध्यान भटक गया। जेडी ने रोलअप द्वारा पिन करने की असफल कोशिश की। ज़ेन ने जेडी के टॉप रोप मूव को काउंटर किया। उन्होंने फिन बैलर की हालत खराब की और मैकडॉनघ को हैलुवा किक लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।

नतीजा: सैमी ज़ेन की जीत हुई 

फिन बैलर गुस्से में रिंग में आए और सैमी ज़ेन चले गए। 

05:54 (IST)15 AUG 2023

सैमी ज़ेन के टॉप रोप मूव को जेडी मैकडॉनघ ने ड्रॉपकिक द्वारा काउंटर किया। जेडी ने पिन किया लेकिन मौजूदा टैग टीम चैंपियन ने हार नहीं मानी। सैमी ने क्लोथ्सलाइन मूव लगाकर वापसी करने की कोशिश की। ज़ेन ने Michinoku ड्राइवर मूव लगाया। जेडी ने वापसी करते हुए अलग तरह का मूव लगाया। उन्होंने ज़ेन को क्रॉस फेस सबमिशन में फंसाया। 

05:48 (IST)15 AUG 2023

सैमी ज़ेन vs जेडी मैकडॉनघ

जेडी मैकडॉनघ ने मैच के शुरू होते ही डॉमिनेट किया और सैमी ज़ेन के हाथ में लगी चोट को निशाना बनाया। जेडी ने सैमी के हाथ पर लगा पट्टा निकाल दिया। सैमी ने कुछ चॉप्स और पंच लगाए। उन्होंने मैकडॉनघ को रिंग के बाहर किया। उन्होंने रिंगसाइड पर जेडी को क्लोथ्सलाइन मूव दिया। मैकडॉनघ ने वापसी करते हुए ज़ेन को बैरिकेड में दे मारा। 

05:40 (IST)15 AUG 2023

जेडी मैकडॉनघ: मैं यही बोलने आया था।

रिया रिप्ली: फिन बैलर को बोल दीजिएगा कि हमें बात करने की जरूरत है। 

सैमी ज़ेन ने एंट्री की और रिंगसाइड पर उनका जेडी मैकडॉनघ के साथ ब्रॉल हुआ। ज़ेन ने उनकी हालत खराब की। उन्होंने जजमेंट डे को कंफ्रंट किया। जेडी को वापसी करने का चांस मिला। उन्होंने सैमी के चोटिल हाथ को निशाना बनाया। सैगमेंट का अंत हुआ। 

05:39 (IST)15 AUG 2023

डेमियन प्रीस्ट: हम परिवार हैं और सही में कुछ गलत चल रहा है।

जेडी मैकडॉनघ ने एंट्री की।

जेडी मैकडॉनघ: मैं यहां इसलिए आया हूँ क्योंकि मुझे फिन बैलर ने पहुंचाया है। पिछले हफ्ते मैंने सैमी ज़ेन की हालत खराब की।

रिया रिप्ली: हम जजमेंट डे के अलावा किसी का ऑर्डर नहीं लेते।

डॉमिनिक मिस्टीरियो: डेमियन प्रीस्ट भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन हैं और मैं नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन हूँ। कनाडा, नॉर्थ अमेरिका का हिस्सा हैं और इसी वजह से मैं आपका (फैंस) चैंपियन हूँ। 

05:36 (IST)15 AUG 2023

जजमेंट डे का सैगमेंट

रिया रिप्ली:
Raw में आपका स्वागत है। चीज़ें पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रही हैं।

डेमियन प्रीस्ट: ईमानदारी से बताऊं, तो फिन बैलर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर Money in the Bank से बाहर आना चाहिए था। पिछले हफ्ते Raw में भी हमारी जीत होनी चाहिए थी। मैं Money in the Bank विजेता हूँ। खैर, फिन बैलर का आज कोडी रोड्स से मैच होगा। फिन सबसे डॉमिनेंट स्टार्स में से एक हैं और काश मैं उन्हें यह चीज़ सामने बोल पाता।

रिया रिप्ली: यह इस तरह की बातचीत करने का सही समय नहीं है। 

05:32 (IST)15 AUG 2023

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत हो गई है। WWE ने ऐलान कर दिया है कि कोडी रोड्स और फिन बैलर के बीच शो में मैच होगा। 

22:55 (IST)14 AUG 2023

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 15 अगस्त 2023 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे।

22:55 (IST)14 AUG 2023

चैड गेबल और गुंथर की दुश्मनी आगे बढ़ सकती है। साथ ही न्यू डे ने पिछले हफ्ते वापसी की थी और उनकी किसी टीम के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। इसके अलावा कई अलग चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। 

22:54 (IST)14 AUG 2023

Raw के आखिरी एपिसोड में सैथ रॉलिंस पर शिंस्के नाकामुरा ने हमला करके चौंका दिया था। इस हफ्ते नाकामुरा अपने हील टर्न और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पर हमला करने का कारण बताएंगे। 

22:53 (IST)14 AUG 2023

WWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में रिंगसाइड से ज़ोई स्टार्क बैन रहेंगी। ऐसे में दोनों दिग्गज स्टार्स के बीच अच्छा मुकाबला हो सकता है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now