Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 14 अक्टूबर 2024: Roman Reigns के भाई ने दुश्मन का किया बुरा हाल, पूर्व चैंपियंस की हुई चौंकाने वाली वापसी

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 14 अक्टूबर 2024: Roman Reigns के भाई ने दुश्मन का किया बुरा हाल, पूर्व चैंपियंस की हुई चौंकाने वाली वापसी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 15, 2024 09:04 IST

WWE Raw में होगा दो चैंपियन का आमना-सामना, चैंपियनशिप मैच में भी मचेगा बवाल?

topic-thumbnail

09:04 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

07:34 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रैटन का सैगमेंट देखने को मिला। उनपर लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने हमला किया। 
- जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने डैमेज कंट्रोल को हराया और WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। 
- वॉर रेडर्स (वाइकिंग रेडर्स) की वापसी हुई और उन्होंने अल्फा अकादमी को हराया। 
- कोडी रोड्स और गुंथर का सैगमेंट देखने को मिला। 
- ब्रॉन ब्रेकर ने कोफी किंग्सटन को हराया। जे उसो ने आकर न्यू डे को ब्रॉन ब्रेकर से बचाया। 
- आर-ट्रुथ ने मिज़ को हराया। मैच के बाद मिज़ ने ट्रुथ पर हमला किया। 
- रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रैटन का लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ। मैच के बाद काफी बवाल हुआ। 

07:33 (IST)15 OCT 2024

रिया रिप्ली ने टिफनी स्ट्रैटन को टैग दिया। स्ट्रैटन के टॉप रोप मूव से लिव ने खुद को बचाया। रिंगसाइड पर राकेल और रिया लड़ रही हैं। अचानक नाया जैक्स ने आकर उनपर हमला किया। इसी के चलते मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हो गया।

नतीजा: नो कॉन्टेस्ट में मैच का अंत हुआ 

नाया जैक्स ने राकेल रॉड्रिगेज़ को रिंग पोस्ट में धकेला और रिंग में आकर टिफनी स्ट्रैटन को चेक किया। रिया ने इसी बीच आकर नाया पर हमला किया। रिप्ली ने जैक्स को उठा लिया। लिव के हमले के कारण नाया, रिप्ली पर गिर गईं। जैक्स ने फिर लिव पर हमला किया और उन्हें लेग ड्रॉप किया। जैक्स ने मॉर्गन पर अनाइलेटर मूव भी लगाया। उन्होंने टिफनी स्ट्रैटन को Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने को कहा। इतनी देर में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर लिव को रिंग के बाहर खींचा। स्ट्रैटन ब्रीफकेस दांव पर नहीं लगा पाईं। इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

07:28 (IST)15 OCT 2024

लिव मॉर्गन ने टिफनी स्ट्रैटन पर सुपलेक्स लगाया। हील स्टार्स अब स्ट्रैटन के खिलाफ डॉमिनेट कर रही हैं। राकेल ने मॉर्गन पर वर्टिकल सुपलेक्स लगाया और अब वो उनकी कमर को निशाना बना रही हैं। रॉड्रिगेज़ ने टिफनी को पिन करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुईं। आखिर स्ट्रैटन ने रिया रिप्ली और राकेल ने लिव को टैग दिया। रिया अब आकर लिव के खिलाफ डॉमिनेट कर रही हैं। उन्होंने राकेल को भी एप्रन से नीचे धकेला और लिव मॉर्गन को फेसफर्स्ट दिया। रिप्ली ने मॉर्गन पर रिपटाइड लगाया और पिन करने गईं लेकिन राकेल ने आकर उन्हें रोका। 

07:23 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw में रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रैटन vs लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़

रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन पर हेडबट लगाया और उनकी हालत खराब की। मॉर्गन ने खुद को बचाया और राकेल रॉड्रिगेज़ को टैग दिया। रिंग में रिया और राकेल का कंफ्रंटेशन हो रहा है। इस बीच टिफनी स्ट्रैटन ने टैग लिया। स्ट्रैटन ने राकेल को रिंग के बाहर किया। स्ट्रैटन ने रिया को राकेल पर हमला करने से रोका। उनके बीच बहस हो रही है। इसी बीच रॉड्रिगेज़ ने लिव को रिंगसाइड पर मौजूद रिप्ली और स्ट्रैटन पर पावरबॉम्ब दिया। 

07:20 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- AOP vs न्यू डे (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर्स टूर्नामेंट का मैच)
- रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली vs अमेरिकन मेड (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर्स टूर्नामेंट का मैच)

07:13 (IST)15 OCT 2024

बैकस्टेज जिमी उसो अपने भाई जे उसो को ढूंढते हुए नज़र आए। इसी बीच जे उसो एक रूम से बाहर निकले। जिमी ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन जे उसो ने तुरंत ही मना कर दिया। 

07:12 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw में आर-ट्रुथ vs द मिज़

आर-ट्रुथ और द मिज़ ने हाथ मिलाया। स्क्रीन पर Wyatt Sick6 का साइन नज़र आया। अचानक फाइनल टेस्टामेंट ने एंट्री की और मिज़ का ध्यान उनपर है। इसी बीच आर-ट्रुथ ने रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: आर-ट्रुथ की जीत हुई 

आर-ट्रुथ जीत के बाद जाने लगे लेकिन फाइनल टेस्टामेंट ने उन्हें रोका। उन्होंने ट्रुथ को रिंग में भेजा और मिज़ ने उनपर स्कल क्रशिंग फिनाले लगाया। 

07:09 (IST)15 OCT 2024

जे उसो अपने रूम में जाते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, अंदर जिमी उसो मौजूद हैं। उन्हें देखकर जे चले गए। 

07:03 (IST)15 OCT 2024

बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट ने बताया कि रिया रिप्ली को जब उनकी जरूरत लगेगी, वो उनका साथ देंगे। 

07:03 (IST)15 OCT 2024

ब्रॉन ब्रेकर ने मैच के बाद कोफी किंग्सटन पर हमला करने का मन बनाया। ज़ेवियर वुड्स आए और ब्रेकर रिंग के बाहर हो गए। वुड्स का ध्यान किंग्सटन पर था और इसी बीच ब्रॉन ने उनपर हमला कर दिया। वो स्पीयर लगाने की तैयारी में थे लेकिन जे उसो ने एंट्री की। उन्होंने ब्रेकर पर हमला किया और उन्हें स्पीयर दिया। उन्होंने ब्रॉन पर सुपरकिक भी लगाई। 

06:58 (IST)15 OCT 2024

कोफी किंग्सटन ने हेडलॉक से खुद को बचाया। ब्रॉन ब्रेकर इसी बीच रिंग पोस्ट से टकरा गए। कोफी किंग्सटन ने ब्रेकर पर ड्रॉपकिक लगाया और टॉप रोप से स्प्रिंगबोर्ड क्रॉसबॉडी मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन ब्रेकर ने किकआउट किया। कोफी ने पूर्व NXT चैंपियन पर किक लगाई और उन्हें बूम ड्रॉप दिया। किंग्सटन ने ब्रॉन पर SOS लगाया। वो पिन करने गए लेकिन ब्रेकर ने हार नहीं मानी। ब्रॉन ब्रेकर ने वापसी की और कोफी किंग्सटन को बेली टू बेली सुपलेक्स दिया। उन्होंने कोफी पर स्पीयर लगाकर पिन किया।

नतीजा: ब्रॉन ब्रेकर ने जीत हासिल की 

06:52 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर vs कोफी किंग्सटन

मैच शुरू होते ही कोफी किंग्सटन ने ब्रॉन ब्रेकर पर हमला किया। ब्रॉन ने शोल्डर टैकल द्वारा वापसी की। उन्होंने कोफी किंग्सटन को रिंग कॉर्नर में धकेला। ब्रेकर डॉमिनेट कर रहे हैं और उन्होंने कोफी की वापसी की कोशिश को नाकाम किया। 

06:47 (IST)15 OCT 2024

बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला, जहां ज़ेवियर वुड्स इस बात से खुश नहीं थे कि कोफी किंग्सटन उनकी नहीं सुनते हैं और खुद को मर्जी चलाते हैं। 

06:41 (IST)15 OCT 2024

गुंथर: आप एक अच्छे सेकेंडरी चैंपियन के तौर पर बात कर रहे हैं।

कोडी रोड्स: मैंने इसी चीज़ की उम्मीद की थी। यह आपका घर है। आप जरूर एक बीस्ट बन गए हैं। आप मुझे सेकेंडरी चैंपियन बोल रहे हैं? मैंने इस कंपनी के इतिहास के सबसे महान चैंपियन को हराया। मैंने एक बीस्ट को पहले ही हराया हुआ है। 

कोडी रोड्स और गुंथर ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हो गया। 

06:39 (IST)15 OCT 2024

गुंथर: आपके (फैंस) सामने अमेरिकन नाईटमेयर कोडी रोड्स हैं। मैं अमूमन आकर विरोधी के बारे में बात करता हूं लेकिन मेरे पास आपके लिए कुछ नकारात्मक बोलने के लिए नहीं है। आप हर देश, शहर और कॉन्टिनेंट में जाते हैं। आप साफ तौर पर इस कंपनी के क्वार्टरबैक हैं। मैं इस कंपनी में काफी कम लोगों का सम्मान करता हूं। हालांकि, मैं आपका काफी सम्मान करता हूं। आपको सभी का पसंदीदा होना पसंद है। इसी वजह से आपके दोस्त केविन ओवेंस ने आपके ऊपर हमला किया। आप अपनी भावुक चीज़ों को एक ओर रखिएगा क्योंकि Crown Jewel में आपको कड़ी टक्कर मिलेगी।

कोडी रोड्स: मेरे पास उतने दोस्त नहीं हैं। मुझे पता है कि आपको रोकना मुश्किल है लेकिन WrestleMania में आप टूट गए थे। मेरे मन में आपके लिए सम्मान है। आप कभी मेरे साथ रिंग में वन ऑन वन नहीं आए हैं। 

06:35 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw में कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स:
सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि आप कहां हैं। मैं उस शहर में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, जिसका रेसलिंग से जुड़ा काफी बड़ा इतिहास है। मैं आप सभी का Raw में स्वागत करता हूं। कुछ महीनों पहले मेरे साथ कुछ खास हुआ था, जिसने मेरे जीवन को बेहतर करने में अहम किरदार निभाया। यही वो जगह है, जहां हमने सबसे पहले 'We Want Cody' सुना था। कुछ लोग मुझे पॉलिटिशियन कहेंगे लेकिन आप मेरे लिए हमेशा खास रहने वाले हैं। 

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने दखल दिया। 

06:25 (IST)15 OCT 2024

एडम पीयर्स की बैकस्टेज सैथ रॉलिंस से मुलाकात हुई। एडम ने सैथ की चोट को लेकर चिंता जताई। रॉलिंस ने बताया कि वो लड़ने के लिए तैयार हैं। 

06:22 (IST)15 OCT 2024

वाइकिंग रेडर्स की वापसी हो गई है और वो अपने पुराने नाम वॉर रेडर्स के साथ नज़र आ रहे हैं।

WWE Raw में अल्फा अकादमी vs वॉर रेडर्स (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर्स पाने के लिए टूर्नामेंट)

ओटिस ने मैच की शुरुआत में एरिक की हालत खराब की। अकीरा टोज़ावा को टैग मिला। वॉर रेडर्स ने उनकी हालत खराब की। उन्होंने ओटिस पर हमला किया और फिर अकीरा पर जबरदस्त मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन ओटिस ने उन्हें रोका। ओटिस के कैटरपिलर मूव से वॉर रेडर्स ने खुद को बचाया लेकिन अकीरा ने उनपर टॉप रोप मूव लगाया। रिंग कॉर्नर में ओटिस की हालत खराब हुई। वॉर रेडर्स ने अकीरा पर अपना डबल टीम फिनिशर लगाया और पिन किया।

नतीजा: वॉर रेडर्स की जीत हुई 

06:15 (IST)15 OCT 2024

ब्रॉन्सन रीड और एडम पीयर्स का वीडियो सैगमेंट सामने आया। इसमें ब्रॉन्सन ने बताया कि अगर उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच मिल गया, तो वो तबाही मचाना बंद कर देंगे। 

06:10 (IST)15 OCT 2024

ब्रॉन ब्रेकर का वीडियो पैकेज देखने को मिला और उन्होंने जे उसो पर पिछले हफ्ते हमला करने का कारण बताया। ब्रॉन ने कहा कि उन्होंने जे उसो के प्रति सम्मान दिखाया था लेकिन उन्होंने बदले में उन्हें सम्मान नहीं दिया। इसी बीच ब्रॉन ने बताया कि उन्हें सफलता हासिल करने के लिए परिवार की जरूरत नहीं पड़ी, जबकि जे उसो इतने सालों से परिवार के दम पर ही आगे आए हैं। 

06:09 (IST)15 OCT 2024

अमेरिकन मेड का वीडियो पैकेज देखने को मिला। चैड गेबल ने अपने साथियों की तारीफ की। 

06:02 (IST)15 OCT 2024

बैकस्टेज फिन बैलर ने एडम पीयर्स से डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ रीमैच की मांग की। एडम ने इंकार किया और बताया कि फिन और जेडी मैकडॉना के टैग टीम टाइटल का कंटेंडर पाने के लिए एक टूर्नामेंट होगा। फिन निराश होकर चले गए। इसी बीच लिव मॉर्गन आईं और उन्होंने जजमेंट डे के सदस्यों को राकेल रॉड्रिगेज़ से इंट्रोड्यूस कराया। 

06:01 (IST)15 OCT 2024

कायरी सेन ने बियांका पर स्प्रिंगबोर्ड एल्बो ड्रॉप लगाया और इयो स्काई ने भी बेहतरीन मूव का उपयोग किया। स्काई पिन करने गईं लेकिन जेड कार्गिल ने उन्हें रोका। रिंगसाइड पर बवाल मचा। यहां जकारा जैक्सन और लैश लैजेंड से ब्लेयर की बहस हुई। इसी बीच स्काई ने फायदा उठाकर उनपर मूनसॉल्ट लगाया। इयो स्काई ने लैश और जकारा को कंफ्रंट किया। इसी बीच उन्होंने स्काई पर हमला कर दिया और रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। रिंग में बियांका ने स्काई पर KOD लगाया और पिन किया।

नतीजा: बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने चैंपियनशिप रिटेन की

05:58 (IST)15 OCT 2024

बियांका ब्लेयर ने इयो स्काई पर जबरदस्त स्पीयर लगाया और आखिर जेड कार्गिल को टैग दिया। दूसरी ओर इयो स्काई से कायरी सेन को टैग मिला। सेन ने जेड पर स्ट्राइक्स लगाई और उन्हें हेडलॉक में फंसाया। कार्गिल ने सेन के टॉप रोप मूव को काउंटर करते हुए उनपर बैकब्रेकर लगाया। जेड ने विरोधी पर पावरबॉम्ब लगाया और पिन करने गईं लेकिन इयो स्काई ने आकर उन्हें रोका। स्काई को ब्लेयर ने रिंग के बाहर किया। जेड ने ब्लेयर को टैग दिया और वो डबल टीम मूव लगाने गईं। हालांकि, बियांका खुद ही धराशाई हो गईं। डैमेज कंट्रोल ने जेड को रिंग के बाहर कर दिया। 

05:52 (IST)15 OCT 2024

Raw में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर vs डैमेज कंट्रोल (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

जेड कार्गिल और इयो स्काई मैच की शुरुआत कर रही हैं। जेड ने स्काई पर शोल्डर टैकल मूव लगाया और बियांका ब्लेयर को टैग दिया। ब्लेयर और कार्गिल ने डबल टीम मूव का उपयोग किया। रिंग कॉर्नर में अब बियांका, स्काई की हालत खराब कर रही हैं। रिंगसाइड पर बवाल मचा। यहां जेड कार्गिल ने इयो पर हमला किया। टॉप रोप से कायरी ने उनपर डाइव लगा दी। 

05:47 (IST)15 OCT 2024

बैकस्टेज एडम पीयर्स से रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ से मैच की मांग की। पीयर्स ने टैग टीम मैच को लेकर बात की। टिफनी स्ट्रैटन आईं और एडम ने उन्हें रिया का पार्टनर बनाया। 

05:42 (IST)15 OCT 2024

टिफनी स्ट्रैटन: आप मेरे आने की उम्मीद नहीं कर रही थीं। मैं यहां आपको एक मैसेज देने आई हूं। यह नाया जैक्स की ओर से है। आपको हमारे बिजनेस से दूर रहना चाहिए, वरना आपको समस्या हो सकती है।

रिया रिप्ली: टिफी टाइम से मुझे कोई मतलब नहीं है। मैं अपने हिसाब से चीज़ें करती हूं और मेरा लक्ष्य लिव मॉर्गन है। 

दोनों एक-दूसरे से बहस कर रही हैं। इसी बीच लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने आकर रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रैटन पर हमला कर दिया। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:35 (IST)15 OCT 2024

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली: लिव मॉर्गन, मेरा आपसे और राकेल रॉड्रिगेज़ से बदला पूरा नहीं हुआ है। मुझे विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप चाहिए। आप मुझसे दूर भाग रही हैं। आप मेरे सामने आइए, ताकि मैं आपकी हालत खराब कर पाऊं। 

टिफनी स्ट्रैटन ने दखल दिया। 

05:33 (IST)15 OCT 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और रिया रिप्ली अपनी एंट्री कर रही हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications