Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 15 जुलाई 2024: वर्ल्ड चैंपियन की बड़ी जीत, Roman Reigns के भाई ने बिखेरा जलवा, दिग्गज की वापसी का ऐलान

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 15 जुलाई 2024: वर्ल्ड चैंपियन की बड़ी जीत, Roman Reigns के भाई ने बिखेरा जलवा, दिग्गज की वापसी का ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 16, 2024 08:41 IST

WWE Raw में हुआ सीएम पंक की वापसी का ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन ने मॉन्स्टर को हराया

topic-thumbnail

08:41 (IST)16 JUL 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:40 (IST)16 JUL 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- रिया रिप्ली का सैगमेंट देखने को मिला और बड़ी स्क्रीन पर लिव मॉर्गन नज़र आईं। दोनों का SummerSlam के लिए मैच तय हुआ। 
- शेमस ने ब्रॉन्सन रीड को बचाया। पीट डन ने शेमस को ब्रॉन्सन रीड के हमले से बचाया लेकिन फिर उनपर ही अटैक कर दिया। 
- सोन्या डेविल ने ज़ेलिना वेगा को हराया। मैच के बाद वेगा को हमले से बचाने के लिए लायरा वैल्किरिया, केडन कार्टर और कटाना चांस आईं। 
- गुंथर और डेमियन प्रीस्ट का फेसऑफ हुआ। 
- डेमियन प्रीस्ट ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया। मैच के बाद प्रीस्ट का गुंथर के खिलाफ ब्रॉल में पलड़ा भारी रहा। 
- शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क ने केडन कार्टर और कटाना चांस को टैग टीम मैच में हराया। 
- ड्रू मैकइंटायर ने रेफरी से माफी नहीं मांगी और उनका सस्पेंशन जारी रहा। उन्होंने रेफरी पर हमला भी किया और फिर सैथ रॉलिंस ने आकर उनकी हालत खराब की। 
- जे उसो ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया। 
- चैड गेबल के सैगमेंट में बो डैलस आए। गेबल ने क्रीड ब्रदर्स के साथ मिलकर बो पर हमला किया। बाद में Wyatt Sick6 आया और हील स्टार्स भाग गए। 
- सैमी ज़ेन और इल्या ड्रैगूनोव का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच ब्रॉन ब्रेकर के दखल के चलते DQ द्वारा खत्म हुआ। ब्रेकर ने इल्या और सैमी दोनों की हालत खराब की। 

08:31 (IST)16 JUL 2024

इल्या ड्रैगूनोव ने रनिंग नी मूव लगाकर सैमी को रिंग के बाहर किया और उनपर एच बॉम्ब लगाया। ड्रैगूनोव ने सैमी पर टॉप रोप से शानदार मूव लगाया। सैमी ने ड्रैगूनोव के सेंटन को काउंटर करके पिन करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ड्रैगूनोव ने हेडबट दिया लेकिन वो हैलुवा किक का शिकार हो गए। पूर्व NXT UK स्टार रिंग के बाहर हो गए। सैमी भी रिंग के बाहर गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की। उन्होंने इल्या पर स्पीयर लगा दिया।

नतीजा: इल्या ड्रैगूनोव की DQ से जीत हुई लेकिन टाइटल चेंज नहीं हुआ 

सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर के बीच ब्रॉल को रहा है। दोनों रिंग में आए लेकिन यहां ब्रॉन ने चैंपियन को बैकबॉडी ड्रॉप दिया और स्पीयर लगाया। 

08:27 (IST)16 JUL 2024

इल्या ड्रैगूनोव ने सैमी जेन पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। चैंपियन ने वापसी की और चैलेंजर के मूव को काउंटर करते हुए क्लोथ्सलाइन लगाया। सैमी ने पूर्व NXT UK चैंपियन पर ब्लू थंडरबॉम्ब लगाया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। ड्रैगूनोव ने पंच लगाए और फिर जर्मन सुपलेक्स दिया। सैमी ने विरोधी पर एक्सप्लोडर लगाया और हैलुवा किक देने गए लेकिन इल्या ने बिग बूट द्वारा काउंटर किया। उन्होंने सैमी को धराशाई किया और एच बॉम्ब देने गए लेकिन पैर का उपयोग करके सैमी ने रशियन स्टार की हालत खराब की। 

08:19 (IST)16 JUL 2024

सैमी ज़ेन vs इल्या ड्रैगूनोव (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

सैमी ज़ेन और इल्या ड्रैगूनोव ने एक-दूसरे पर चॉप्स और पंच लगाए। सैमी ने ड्रैगूनोव को रिंग के बाहर किया और उनपर रोप्स का उपयोग करके मूनसॉल्ट लगाया। 

08:17 (IST)16 JUL 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- सीएम पंक की वापसी होगी। 
- लायरा वैल्किरिया vs सोन्या डेविल 
- ज़ेवियर वुड्स और अल्फा अकादमी vs फाइनल टेस्टामेंट  

08:12 (IST)16 JUL 2024

चैड गेबल रिंग में आ गए हैं।

चैड गेबल का सैगमेंट

चैड गेबल ने खुद पर हुए हमले के बारे में बात की और बो डैलस पर निशाना साधा। उन्होंने डैलस को बुलाया। बो ने एंट्री की लेकिन क्रीड ब्रदर्स ने उनपर हमला किया। अब गेबल और क्रीड ब्रदर्स मिलकर डैलस पर हमला कर रहे हैं। इसके बावजूद बो की हंसी नहीं रुक रही है और इसी वजह से उनपर अटैक जारी रखा गया। डैलस इसके बावजूद हंस रहे हैं और लग रहा है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। 

अचानक लाइट बंद हुई और अब Wyatt Sick6 के सदस्य एंट्री कर रहे हैं। गेबल और क्रीड ब्रदर्स रिंग में ही हैं लेकिन बाद में वो भाग गए। बो डैलस और Wyatt Sick6 के सदस्य रिंग में लालटेन के साथ हैं। डैलस हंस रहे हैं। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

08:08 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज रिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो का कंफ्रंटेशन हुआ। देखकर लगा कि रिया का पूरा गुस्सा डॉमिनिक को लेकर खत्म हो गया है। 

07:56 (IST)16 JUL 2024

जे उसो ने कड़े संघर्ष के बाद आखिर वापसी की और डॉमिनिक पर हिप अटैक मूव लगाया। वो टॉप रोप पर गए लेकिन डॉमिनिक को लिव मॉर्गन ने रिंग के बाहर खींचा। लिव और डॉमिनिक बहस कर रहे हैं। जे उसो ने स्लाइडिंग ड्रॉपकिक लगाई और डॉमिनिक, लिव पर गिर गए। अचानक रिया रिप्ली का थीम सॉन्ग बजा और मॉर्गन भाग गईं। डॉमिनिक, रिया को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मामी ने उन्हें रिंग में जाने के लिए कहा। जैसे ही डॉमिनिक रिंग में आए, जे उसो ने उनपर स्पीयर लगाया और स्प्लैश देकर पिन किया।

नतीजा: जे उसो की जीत हुई 

07:49 (IST)16 JUL 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो आ गए हैं और अब जे उसो की एंट्री हो रही है। डॉमिनिक ने मैच शुरू होने से पहले ही जे उसो पर हमला किया। बाद में यह मुकाबला शुरू हुआ।

डॉमिनिक मिस्टीरियो vs जे उसो

जे उसो ने पंच लगाने की कोशिश की लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उनपर ड्रॉपकिक लगाई। वो लगातार जे उसो पर पंच लगा रहे हैं। डॉमिनिक ने जे पर 3 अमीगो लगाए और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जजमेंट डे के सदस्य ने जे पर ड्रॉपकिक लगाई लेकिन वो 619 लगाने में असफल रहे। उन्होंने मिस्टीरियो को रिंग के बाहर किया। वो डाइव लगाने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। डॉमिनिक ने उन्हें रोका और फिर रिंग पोस्ट में धकेला। 

07:42 (IST)16 JUL 2024

पैट मैकेफी शो की एक क्लिप दिखाई गई, जहां Raw कमेंटेटर को एक बॉक्स मिला। इसमें मौजूद वीडियो को Raw में चलाया गया। एरिक रोवन इस वीडियो में नज़र आए और उन्होंने ल्यूक हार्पर & ब्रे वायट के निधन के बारे में बात की और वो काफी भावुक नज़र आए। रोवन ने बताया कि उनके पास कोई परिवार नहीं बचा था। इसी बीच उनके आंसू छलकने लगे। बाद में उन्होंने बताया कि किसी को उनकी जरूरत थी और उन्हें भी जरूरत थी। इसी वजह से वो साथ आए। 

एरिक रोवन संभावित तौर पर बो डैलस की बात कर रहे थे। 

07:35 (IST)16 JUL 2024

ड्रू मैकइंटायर: नहीं, मैं आपसे माफी नहीं मांगने वाला। सभी रेफरी ने मेरे साथ गलत किया और यह आपके (एडम पीयर्स) नेतृत्व में हुआ है। WrestleMania में मुझे सीएम पंक के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा, अपने देश में मेरी हार हुई और मैं Money in the Bank में उनके कारण हारा। सीएम पंक को मुझसे माफी मांगनी चाहिए। 

एडम पीयर्स ने बताया कि अगर ड्रू मैकइंटायर माफी नहीं मांगते हैं, तो वो अभी भी सस्पेंड रहेंगे। ड्रू ने इसके बाद रेफरी पर हमला किया और वो एडम पीयर्स के करीब गए। इतनी देर में सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने ड्रू पर हमला करके उन्हें रिंग के बाहर जाने पर मजबूर किया। 

07:32 (IST)16 JUL 2024

ड्रू मैकइंटायर: आपने आपके हिसाब से सही किया। क्या आप लोग (फैंस) सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर का मैच SummerSlam में देखना चाहते हैं?

पीयर्स द्वारा बुलाए जाने पर दो रेफरी रिंग में आए।

एडम पीयर्स: मैं इसके लिए तैयार हूं। आपने जो Money in the Bank के बाद इन दोनों रेफरी के साथ किया, वो गलत था। आपको सिर्फ इन दोनों से माफी मांगनी है। वो अपने शरीर को दांव पर लगाते हैं और वो माफी के हकदार हैं।

ड्रू मैकइंटायर: हमें आगे बढ़ना चाहिए। आप मैच ऑफिशियल कर दीजिए।

एडम पीयर्स: आपको सिर्फ उनकी आंखों में देखना है और आपने जो किया, उसके लिए माफी मांगनी है। 

07:26 (IST)16 JUL 2024

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

एडम पीयर्स रिंग में हैं और उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को बुलाया।

एडम पीयर्स: मैं यहां कुछ स्पेशल करने के लिए आया हूं। ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक का मैच हर कोई चाहता है। फैंस चाहते हैं कि यह मैच हो। मैं यह मैच चाहता हूं। सीएम पंक यह मैच चाहते हैं और वो जल्द ही क्लियर होने की कोशिश कर रहे हैं। आप यह मैच चाहते हैं?

ड्रू मैकइंटायर: मैं इस मैच को सबसे ज्यादा चाहता हूं।

एडम पीयर्स: आपको इसके लिए प्रोफेशनल होना पड़ेगा। 

07:24 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने साबित करने की कोशिश की कि रिया रिप्ली के साथ वो अभी भी लॉयल हैं। बाद में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर जे उसो के साथ मैच के बारे में रिया को बताया। पहले रिया ने उन्हें मूर्ख कहा और फिर कहा कि अब अगर वो नहीं लड़े, तो डरपोक लगेंगे। 

07:15 (IST)16 JUL 2024

ज़ोई स्टार्क ने केडन कार्टर को धराशाई किया और टैग देने से रोका। आखिर कटाना को रिंग में आने का मौका मिला और उन्होंने स्टार्क की हालत खराब की। स्टार्क ने घुटने का उपयोग करके चांस की हालत खराब की और शेना बैज़लर को टैग दिया। उन्होंने कटाना पर रनिंग नी मूव लगाया। कटाना चांस ने खुद को बैज़लर के सबमिशन से बचाया और उनपर स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। उन्होंने केडन कार्टर को टैग दिया। कार्टर ने बैज़लर की हालत खराब की। कटाना चांस को टैग मिला और टॉप रोप पर गईं। सोन्या डेविल ने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन लायरा वैल्किरिया ने डेविल का पैर खींचा। बैज़लर ने लायरा पर किक लगाई। रिंग में स्टार्क और बैज़लर ने चांस पर डबल टीम मूव लगाया और पिन किया।

नतीजा: ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर की जीत हुई 

07:06 (IST)16 JUL 2024

शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क vs केडन कार्टर और कटाना चांस

शेना बैज़लर और केडन कार्टर ने मैच की शुरुआत की। कार्टर ने दबदबा बनाया और कटाना चांस को टैग दिया। चांस और कार्टर ने मिलकर डबल किक लगाई। बैज़लर ने स्टार्क को टैग दिया और यह चीज़ स्टार्क नहीं देख पाईं। ज़ोई ने कार्टर पर किक लगाई और उन्हें सबमिशन होल्ड में फंसाया। ज़ोई स्टार्क के खिलाफ बेबीफेस स्टार्स ने वापसी की। उन्होंने स्टार्क और बैज़लर दोनों को रिंग के बाहर किया। कार्टर ने अपनी पार्टनर कटाना को उनपर फेंक दिया। 

06:58 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज अल्फा अकादमी से चैड गेबल की मुलाकात हुई। गेबल ने अपने पूर्व पार्टनर्स को साथ आने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इंकार किया। इसके बजाय वो ज़ेवियर वुड्स का साथ देंगे और फाइनल टेस्टामेंट से लड़ेंगे। 

06:54 (IST)16 JUL 2024

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने डेमियन प्रीस्ट के डॉमिनेशन को रोका और उनपर लगातार दो क्लोथ्सलाइन मूव लगाए। उन्होंने प्रीस्ट को धराशाई करके पिन किया लेकिन वर्ल्ड चैंपियन ने किकआउट किया। प्रीस्ट ने किक लगाई। ब्रॉन ने रनिंग पावरस्लैम का मन बनाया लेकिन चोटिल घुटने के कारण वो कुछ कर नहीं पाए। प्रीस्ट ने ब्रॉन पर वार किया और उन्हें साउथ ऑफ हैवन्स देकर पिन किया।

नतीजा: डेमियन प्रीस्ट की जीत हुई 

गुंथर ने एंट्री की और आकर डेमियन प्रीस्ट पर वार किया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने उनपर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। गुंथर ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन प्रीस्ट ने उन्हें रिंग के बाहर किया। 

06:49 (IST)16 JUL 2024

ब्रॉन स्ट्रोमैन vs डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एक-दूसरे को टक्कर दी। ब्रॉन ने डेमियन को उठाकर पटक दिया और फिर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। उन्होंने प्रीस्ट को रिंग के बाहर कर दिया। वो रिंगसाइड पर प्रीस्ट की हालत खराब करने गए लेकिन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हट गए।  

06:47 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज एडम पीयर्स ने जे उसो को उनके मैच के बारे में बताया। बाद में ब्रॉन ब्रेकर आए और उन्होंने एडम पीयर्स पर निशाना साधा। पीयर्स ने ब्रॉन ब्रेकर को रिंग से दूर रहने के लिए कहा लेकिन ब्रॉन ने तबाही मचाने का दावा किया। पीयर्स ने ब्रेकर को बिल्डिंग से बाहर जाने के लिए कहा और फिर उनपर नज़र रखने के लिए कुछ सिक्योरिटी को भी भेजा। 

06:41 (IST)16 JUL 2024

डेमियन प्रीस्ट: हमने वीडियो में देखा कि आपका वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल हासिल करना कभी सपना नहीं था। मैंने स्ट्रीट पर फाइट किया और मैं यहां तक पहुंचा। अभी मैं वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हूं। हमें आपकी जरूरत नहीं है। आप अच्छे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आप वो आखिरी व्यक्ति होंगे, जो मुझसे यह चैंपियनशिप लेने की कोशिश करेंगे।

गुंथर: मैं आपकी कठोर मेहनत की तारीफ करता हूं। मुझे इस चीज़ के लिए ब्लेम मत कीजिए कि आपके माता-पिता ने आपको वो नहीं दिया, जो मुझे दिया गया। WWE ने मुझसे कॉल करके मुझे साइन करने की भीख मांगी। मैं वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और इस शानदार खेल का चैलेंज और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। आप भले ही कितने भी अच्छे बन जाएं लेकिन आप हमेशा सड़क का कचरा ही रहेंगे।

डेमियन प्रीस्ट: आपके पास इतनी क्लैरिटी है लेकिन इसके बावजूद आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप किसके खिलाफ जा रहे हैं। WrestleMania में आप हारे थे और SummerSlam में भी कुछ ऐसा ही होगा क्योंकि आपके पास दिल नहीं है। SummerSlam के बाद आपको पता चलेगा कि आप एक बोरिंग और विशेषाधिकार प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। 

गुंथर और डेमियन प्रीस्ट के बीच धक्का-मुक्की हुई। ब्रॉन स्ट्रोमैन का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं। गुंथर रिंग के बाहर चले गए। 

06:35 (IST)16 JUL 2024

डेमियन प्रीस्ट और गुंथर का फेसऑफ सैगमेंट

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट की एंट्री हो गई है।

डेमियन प्रीस्ट: मेरा ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ मैच होने वाला है। यह एडवर्टाइज किया गया है लेकिन मैं पहले गुंथर से मिलना चाहूंगा। गुंथर, बाहर आइए।

गुंथर एंट्री कर रहे हैं और वो रिंग में आ गए हैं।

गुंथर: आप खुद को देखिए। आप अभी भी बहुत आत्मविश्वास रख रहे हैं। आप अपने कंधों पर भार रख रहे हैं और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर अपने बचपन के सपने को पूरा कर रहे हैं। आपने मौके को गंवाया क्योंकि आपका टाइटल रन कुछ भी नहीं रहा है। इसमें कोई भी प्रेस्टीज नहीं रही है। मुझे अनुभव है और मैं आपके कंधों से SummerSlam में बोझ हटाना चाहता हूं। आप यह टाइटल मुझे दे दीजिए और आगे बढ़िए। 

06:29 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज डॉमिनिक मिस्टीरियो, डेमियन प्रीस्ट से इस बात से खुश नहीं थे कि उन्होंने रिया रिप्ली की वापसी के बारे में उन्हें नहीं बताया। प्रीस्ट ने बताया कि वो डॉमिनिक को बताने के लिए आने वाले थे लेकिन मिस्टीरियो, लिव मॉर्गन के साथ व्यस्त थे। जे उसो आए और उन्होंने रिया रिप्ली के बारे में बात की। प्रीस्ट ने डॉमिनिक को जे उसो के खिलाफ मैच बुक कराने का सुझाव दिया। 

06:26 (IST)16 JUL 2024

ज़ेलिना वेगा vs सोन्या डेविल

सोन्या डेविल ने ज़ेलिना वेगा को रिंग कॉर्नर में भेजा। सोन्या का मूव ज़ेलिना ने काउंटर किया और फिर बैक पर ड्रॉपकिक लगाई। LWO मेंबर ने डेविल पर 619 लगाया। वो एप्रन पर थीं और ज़ोई स्टार्क ने रेफरी का ध्यान खींचा। इसी बीच शेना बैज़लर ने वेगा की कोहनी को निशाना बनाया। इस दखल का फायदा सोन्या डेविल ने उठाया और अपना फिनिशर लगाकर पिन किया।

नतीजा: सोन्या डेविल की जीत हुई 

मैच के बाद भी हील स्टार्स ने ज़ेलिना वेगा पर हमला किया। लायरा वैल्किरिया, केडन कार्टर और कटाना चांस ने आकर वेगा को बचाया। 

06:17 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज ज़ेलिना वेगा का इंटरव्यू हुआ। उनके सैगमेंट में सोन्या डेविल, ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर ने दखल दिया। वेगा ने बताया कि वो तीनों रेसलर्स से नहीं डरती हैं। यहां से उनका सोन्या डेविल के खिलाफ मैच तय हुआ। 

06:12 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज इल्या ड्रैगूनोव की मुलाकात सैमी ज़ेन से हुई। सैमी ने बताया कि इल्या काफी टैलेंटेड हैं और उन्होंने ही दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच बुक कराया है। दोनों ने एक-दूसरे को अपना बेस्ट देने की शुभकामनाएं दी। 

06:08 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट आपस में बातचीत करते हुए नज़र आए। रिप्ली ने प्रीस्ट के गुंथर के साथ सैगमेंट को लेकर चर्चा की और फिर कार्लिटो को लेकर सवाल किया। डॉमिनिक आए और रिया से बात करने की इच्छा जताई। मिस्टीरियो ने बताया कि वो एक हफ्ते से लगातार रिप्ली से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। रिप्ली ने बताया कि तीन महीने से डॉमिनिक ने उनके बारे में नहीं सोचा और वो लिव मॉर्गन के साथ समय बिता रहे थे। 

06:04 (IST)16 JUL 2024

शेमस ने ब्रॉन्सन रीड पर लगातार वार किया और वो क्लोथ्सलाइन लगाने में सफल रहे। उन्होंने रीड को उठाकर वाइट नॉइज़ मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन ब्रॉन्सन ने किकआउट किया। ब्रॉन्सन ने शेमस के मूव से खुद को बचाया और पावरबॉम्ब दिया। वो पिन करने गए लेकिन पूर्व Money in the Bank विजेता ने किकआउट किया। ब्रॉन्सन के मूनसॉल्ट से शेमस ने खुद को बचाया और घुटने का उपयोग करके रीड को धराशाई किया। इसी के साथ उन्होंने ब्रॉन्सन को पिन किया।

नतीजा: शेमस की जीत हुई 

ब्रॉन्सन रीड ने शेमस पर हमला करने का मन बनाया लेकिन अचानक पीट डन ने आकर हील स्टार पर हमला किया। पीट रिंग के बाहर हो गए और जैसे ही शेमस पलटे, उन्होंने रिंग में आकर अपने पूर्व साथी पर हमला कर दिया। ब्रॉन्सन रीड ने टॉप रोप से शेमस पर सुनामी मूव लगाया। 

05:56 (IST)16 JUL 2024

शेमस vs ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड ने शेमस को रिंग कॉर्नर में धकेला लेकिन वो बिग बूट का शिकार हो गए। रीड ने मोमेंटम हासिल करने की कोशिश की लेकिन शेमस ने उनपर किक लगाई। शेमस और ब्रॉन्सन एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। केल्टिक वॉरियर के शोल्डर टैकल द्वारा रीड एप्रन पर आ गए। ब्रॉन्सन ने शेमस को अपना मूव लगाने से रोका और रिंग के बाहर किया। उन्होंने एप्रन से रिंगसाइड पर शेमस को शोल्डर टैकल दिया और अनाउंसर्स टेबल के ऊपर से पटक दिया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने टेबल पर ब्रॉन्सन को लिटाकर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। 

05:53 (IST)16 JUL 2024

बैकस्टेज डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया रिप्ली के लिए रूम में फूल और गिफ्ट रखे थे। रिया निराश थीं और उन्होंने डॉमिनिक पर यह सभी चीज़ें फेंक दी और गेट बंद कर लिया। डेमियन इसी बीच काफी खुश नज़र आ रहे थे। 

05:45 (IST)16 JUL 2024

लिव मॉर्गन: मैं इससे पहले कुछ बोल पाऊं, मैं बता दूं कि मेरा गला बैठा हुआ है। आपको याद होगा, मैंने आपके साथ क्या किया। मेरे पास यह चैंपियनशिप है। जब मैंने बोला था कि मैं आपसे हर एक चीज़ छीनने वाली हूं। वैसा ही हुआ। मैंने चैंपियनशिप ली और फिर मैंने डॉमिनिक के साथ समय बिताना शुरू किया। मैंने उन्हें किस किया। आप नहीं थीं, मैंने कई चीज़ें की। जब रिया रिप्ली घर थीं, तो मैं टॉप पर थीं।

रिया रिप्ली: आप यहां आकर मुझसे बात करने से डरती हैं। अगर आप रिंग में आएंगी, तो आपका रिवेंज टूर खत्म हो जाएगा। मैं तीन महीनों से आपसे लड़ने का इंतजार कर रही हूं। मैं आपको चैलेंज देती हूं। SummerSlam में रिया रिप्ली vs लिव मॉर्गन मैच हो जाए, वो भी मेरी चैंपियनशिप के लिए।

लिव मॉर्गन: मुझे हमेशा ही पता था कि ऐसा होने वाला है। मैं वो व्यक्ति नहीं हूं, जो पहले थीं। मैं बदल गई हूं। मैं चैलेंज स्वीकार करती हूं। डॉमिनिक, मुझे उम्मीद है कि आप भी वहां होंगे।

रिया रिप्ली: लिव मॉर्गन, SummerSlam में मैं सिर्फ आपका रिवेंज टूर या टाइटल रन खत्म नहीं करूंगी, मैं आपके करियर का अंत कर दूंगी। 

डॉमिनिक कुछ बोल ही नहीं पाए और वो अपने साथ लाए गुलाब को भी नहीं दे पाए। सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:40 (IST)16 JUL 2024

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली:
मामी वापस आ गई हैं। मुझे रिंग से दूर हुए 3 महीने हो गए हैं और यह चीज़ सिर्फ एक ही व्यक्ति के कारण हुई है, जो लिव मॉर्गन हैं। वो मेरी एक चीज़ के साथ लगातार घूम रही हैं, वो चीज़ डॉमिनिक मिस्टीरियो नहीं हैं। मैं उनसे बाद में निपटूंगी। वो मेरी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लेकर घूम रही हैं। आपने मुझे गुस्सा दिला दिया है। आप यहां आ सकती हैं, ताकि मैं आपकी हालत खराब कर पाऊं। 

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया। वो कुछ बोलने लगे लेकिन फैंस द्वारा उन्हें बू मिल रही है। वो कुछ बोलते, इसके पहले लिव मॉर्गन बड़ी स्क्रीन पर नज़र आईं। 

05:34 (IST)16 JUL 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और रिया रिप्ली अपनी एंट्री कर रही हैं। 

20:19 (IST)15 JUL 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 16 जुलाई 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:18 (IST)15 JUL 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- रिया रिप्ली Raw की शुरुआत करेंगी। 
- ड्रू मैकइंटायर की वापसी होगी। 
- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट और गुंथर का फेसऑफ होगा। 
- सैमी ज़ेन vs इल्या ड्रैगूनोव (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- शेमस vs ब्रॉन्सन रीड 

20:15 (IST)15 JUL 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो द्वारा SummerSlam के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now