Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 17 जून 2024: पूर्व चैंपियन ने छोड़ी कंपनी, मेन इवेंट में 5 Superstars ने मचाई तबाही

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 17 जून 2024: पूर्व चैंपियन ने छोड़ी कंपनी, मेन इवेंट में 5 Superstars ने मचाई तबाही

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJun 18, 2024 08:36 IST

WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने वापसी की, अंकल हाउडी के फैक्शन का हुआ डेब्यू

topic-thumbnail

08:36 (IST)18 JUN 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:35 (IST)18 JUN 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- सैथ रॉलिंस ने वापसी की और डेमियन प्रीस्ट ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया। Money in the Bank के लिए दोनों का मैच तय हुआ। 
- ब्रॉन स्ट्रोमैन ने चैड गेबल को हराया। गेबल ने हार का गुस्सा अल्फा अकादमी पर निकालने की कोशिश की। ओटिस ने चैड गेबल पर हमला कर दिया। 
- इयो स्काई ने ज़ेलिना वेगा और कियाना जेम्स को विमेंस Money in the Bank लैडर मैच के ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबले में हराया। 
- सैमी ज़ेन को चुनौती देने के लिए ब्रॉन ब्रेकर और शेमस आए। दोनों ने अपना-अपना दावा ठोका। 
- कार्लिटो ने ड्रैगन ली को हराया। 
- ड्रू मैकइंटायर ने WWE को अलविदा कहने का फैसला किया। 
- केडन कार्टर और कटाना चांस ने डकोटा काई और कायरी सेन को टैग टीम मैच में हराया। 
- लुडविग काइजर के दखल के चलते शेमस और ब्रॉन ब्रेकर का मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हो गया। मैच के बाद काफी बवाल मचा। 
- जे उसो ने रे मिस्टीरियो और फिन बैलर को मेंस Money in the Bank लैडर मैच के ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबले में हराया। 
- Uncle Howdy और उनके ग्रुप ने बैकस्टेज सबकुछ तबाह कर दिया और कुछ सुपरस्टार्स पर भी हमला किया। 

08:31 (IST)18 JUN 2024

जे उसो के सेलिब्रेशन के बाद अचानक लाइट बंद हुई और स्टेज एरिया पर सिस्टर एबीगेल नज़र आईं। बाद में कैमरे को बैकस्टेज भेजा गया और यहां Uncle Howdy और उनके साथियों ने प्रोडक्शन का सामान, प्रोडक्शन टीम और सुपरस्टार्स की हालत खराब की हुई थी। Uncle Howdy और उनके साथी अब स्टेज एरिया की ओर बढ़ रहे हैं। Wyatt 6 फैक्शन के पांचों सदस्य स्टेज एरिया पर आ गए हैं। Uncle Howdy ने कहा, 'हम आ गए हैं।' उन्होंने अपना लैम्प बुझाया और शो का अंत हुआ। 

08:23 (IST)18 JUN 2024

जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रे मिस्टीरियो पर अटैक किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एंट्री की और जजमेंट डे के सदस्य भागने लगे। स्ट्रोमैन उन्हें भगाते हुए बैकस्टेज ले गए। रिंग में फिन बैलर और जे उसो लड़ रहे हैं। बैलर ने उसो पर स्लिंग ब्लेड मूव लगाया। उन्होंने रे मिस्टीरियो पर स्लैम लगाया। फिन बैलर ने रे पर कू डी ग्रा लगाया। अचानक जे ने फिन और रे पर साथ में उसो स्प्लैश लगाया। उन्होंने फिन को पिन किया।

नतीजा: जे उसो की जीत हुई 

08:21 (IST)18 JUN 2024

रे मिस्टीरियो ने फिन बैलर पर हरिकेनराना मूव लगाया। जे उसो ने अचानक Hall of Famer पर स्पीयर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन मिस्टीरियो ने किकआउट किया। फिन ने जे को टॉप रोप्स से रिंगसाइड पर भेजा। रे ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर रिवर्स 619 लगाया और रिंगसाइड पर उन्हें सेंटन दिया। मिस्टीरियो ने फिन को रिंग में लाकर उनपर 619 लगाया। उन्होंने जे उसो पर भी यह मूव लगाया। मिस्टीरियो ने एक साथ बैलर और उसो दोनों पर 619 मूव लगा दिया। रे टॉप रोप पर गए लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर उनपर हमला किया। 

08:16 (IST)18 JUN 2024

फिन बैलर ने जे उसो पर हमला किया और उन्हें हेडलॉक में फंसाया। जे को होल्ड से छोड़ने के बाद फिन बैलर ने रे मिस्टीरियो पर अटैक किया। उसो वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर सुपरकिक लगाई लेकिन फिन ने उनकी आंखों को निशाना बनाया। मिस्टीरियो ने बैलर पर सेंटन लगाया और क्रॉसबॉडी मूव दिया। मिस्टीरियो ने पिन करने की कोशिश की लेकिन जे उसो ने किकआउट किया। Hall of Famer ने रोमन रेंस के भाई को रिंग के बाहर किया। फिन, मिस्टीरियो और उसो तीनों थके हुए लग रहे हैं। 

08:08 (IST)18 JUN 2024

जे उसो vs रे मिस्टीरियो vs फिन बैलर (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)

जे उसो ने रे मिस्टीरियो पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। मिस्टीरियो ने वापसी करके जे पर हमला किया और फिन बैलर को आर्मड्रैग मूव लगाया। रे ने फिन बैलर पर स्लाइडिंग ड्रॉपकिक लगाई। फिन ने जे उसो और रे मिस्टीरियो पर हमला किया। Hall of Famer ने बैलर पर टॉप रोप से डाइव लगाई। 

08:02 (IST)18 JUN 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- ब्रॉन स्ट्रोमैन vs चैड गेबल vs ब्रॉन्सन रीड (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)
- लायरा वैल्किरिया vs शेना बैज़लर vs कायरी सेन (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)

WWE ने यह भी ऐलान किया कि SmackDown के अगले एपिसोड में सीएम पंक नज़र आएंगे। 

08:00 (IST)18 JUN 2024

कैरियन क्रॉस और न्यू डे ने अलग-अलग प्रोमो कट किए। उन्होंने एक-दूसरे को धमकी दी। 

07:51 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज डॉमिनिक मिस्टीरियो ने लिव मॉर्गन से अपनी वेस्ट वापस लेने की कोशिश की और डेमियन प्रीस्ट ने उन्हें देख लिया। डॉमिनिक अपनी वेस्ट लेकर चले गए और डेमियन प्रीस्ट ने मॉर्गन को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। 

07:48 (IST)18 JUN 2024

ब्रॉन ब्रेकर ने शेमस पर अलग अंदाज में नी अटैक मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने हार नहीं मानी। शेमस ने वापसी की और लगातार ब्रॉन पर 2 क्लोथ्सलाइन मूव लगाए। उन्होंने पूर्व NXT चैंपियन पर साइडस्लैम लगाया। शेमस पिन करने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ब्रॉन ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को टॉप रोप से धराशाई किया। ब्रॉन ब्रेकर ने विरोधी पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। वो स्पीयर देने गए लेकिन शेमस ने काउंटर करते हुए घुटने द्वारा हमला किया। वो पिन करने गए लेकिन ब्रेकर ने किकआउट किया। पूर्व Money in the Bank विजेता ने ब्रेकर पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। वो अपना फिनिशर लगाने की तैयारी में थे लेकिन लुडविग काइजर ने उन्हें रोका। काइजर ने शेमस पर हमला किया।

नतीजा: नो कॉन्टेस्ट में मैच खत्म हुआ 

रिंगसाइड पर लुडविग काइजर और शेमस का ब्रॉल हो रहा है। शेमस ने काइजर को अनाउंसर्स एरिया में भेजा। ब्रॉन ब्रेकर ने शेमस पर स्पीयर लगाया और चले गए। लुडविग काइजर ने वापसी करके शेमस पर फिर हमला किया। काइजर दोबारा अटैक करने गए लेकिन वो ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हुए। बाद में ब्रेकर ने सैमी ज़ेन को धक्का दिया और ऑफिशियल्स ने उन्हें अलग किया। 

07:38 (IST)18 JUN 2024

रिंगसाइड पर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन हैं।

शेमस vs ब्रॉन ब्रेकर

शेमस ने ब्रॉन ब्रेकर पर हेडलॉक लगाया। ब्रेकर ने काफी तेजी से खुद को इससे बचाया। दोनों लड़ते हुए रिंग के बाहर हो गए। ब्रॉन ने शेमस पर पंच लगाए। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने वापसी करके अपरकट मूव लगाया। ब्रेकर ने रिंग में शानदार क्लोथ्सलाइन लगाई और रिंग कॉर्नर में दिग्गज की हालत खराब की। शेमस ने विरोधी पर बैकब्रेकर लगाया और फिर रोलिंग सेंटन दिया। उन्होंने ब्रॉन पर सबमिशन लगा दिया। पूर्व NXT चैंपियन ने काफी जल्दी वापसी की और शेमस पर बैकबॉडी ड्रॉप लगाया। ब्रॉन रिंग पोस्ट से टकरा गए और शेमस ने क्लोथ्सलाइन देकर उन्हें रिंग के बाहर किया। शेमस ने ब्रॉन पर दोबारा क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। ब्रॉन ने वापसी की और घुटने द्वारा शेमस पर हमला किया और अनाउंसर्स टेबल पर ब्रेकर ने क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। 

07:26 (IST)18 JUN 2024

डैमेज कंट्रोल (डकोटा काई और कायरी सेन) vs केडन कार्टर और कटाना चांस

डकोटा काई और कायरी सेन ने मैच शुरू होते ही केडन कार्टर और कटाना चांस पर हमला किया। बाद में केडन और कटाना ने वापसी की। रिंग कॉर्नर में केडन कार्टर की डैमेज कंट्रोल ने हालत खराब की। रिंगसाइड पर लायरा वैल्किरिया ने आकर कटाना चांस को चेक किया। डकोटा काई का यह देखकर ध्यान भटक गया। केडन कार्टर ने कायरी सेन पर हमला किया और फिर डकोटा काई को धराशाई किया। उन्होंने कटाना को टैग दिया। दोनों ने आफ्टर पार्टी मूव लगाया और चांस ने डकोटा को पिन किया।

नतीजा: केडन कार्टर और कटाना चांस की जीत हुई 

07:22 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज का वीडियो दिखाया गया कि ट्रिपल एच, ड्रू मैकइंटायर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। स्कॉटिश वॉरियर खुश नहीं हैं और वो ट्रिपल एच से बात करके गुस्से में चले गए। एडम उन्हें रोकने की पूरी कोशिश में हैं। 

07:18 (IST)18 JUN 2024

ड्रू मैकइंटायर की एंट्री हो गई है और वो रिंग में हैं। मैकइंटायर काफी भावुक हो गए।

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

ड्रू मैकइंटायर:
 सीएम पंक! मैं यह और नहीं कर सकता। आई क्विट। 

स्कॉटिश वॉरियर बैकस्टेज जाने लगे और एडम पीयर्स ने उन्हें रोका। 

07:15 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज ओटिस ने चैड गेबल को बताया कि अल्फा अकादमी का उनके साथ सबकुछ खत्म हो गया है। ओटिस, मैक्सिन डुप्री और अकीरा टोज़ावा अपना सामान लेकर चले गए। चैड ने बाद में Money in the Bank ब्रीफकेस पर फोकस करने का मन बनाया। 

07:08 (IST)18 JUN 2024

ज़ेलिना वेगा ने आकर लिव मॉर्गन पर हमला किया। जजमेंट डे और LWO का भी ब्रॉल हुआ। रिंगसाइड पर मचे बवाल के बीच जेडी मैकडॉना ने टॉप रोप पर मौजूद ड्रैगन का पैर खींच लिया। कार्लिटो ने ली पर बैकब्रेकर लगाकर पिन किया।

नतीजा: कार्लिटो की जीत हुई 

07:06 (IST)18 JUN 2024

ड्रैगन ली ने टॉप रोप से स्प्लैश लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन कार्लिटो ने किकआउट किया। ली ने घुटने से वार किया और पूर्व यूएस चैंपियन पर जर्मन सुपलेक्स लगाया। कार्लिटो ने स्विंगिंग नेकब्रेकर लगाया और पिन करने गए लेकिन ली ने किकआउट किया। टॉप रोप से ड्रैगन ने कार्लिटो पर डबल स्टॉम्प लगाया। पूर्व LWO मेंबर ने ड्रैगन पर बैकबॉडी ड्रॉप लगाया। पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने कार्लिटो पर पावरबॉम्ब लगाया। वो पिन करने गए लेकिन कार्लिटो ने किकआउट किया। रिंगसाइड पर लिव मॉर्गन ने एंट्री की और डॉमिनिक मिस्टीरियो को कंफ्रंट किया। 

07:04 (IST)18 JUN 2024

ड्रैगन ली vs कार्लिटो

कार्लिटो ने मैच की शुरुआत में ड्रैगन ली पर दबदबा बनाया। उन्होंने ली को रिंग के बाहर किया और यहां उनकी हालत खराब की। रे मिस्टीरियो से बहस के बीच कार्लिटो का ध्यान भटक गया। ड्रैगन ली ने वापसी की और हरिकेनराना मूव लगाया। उन्होंने कार्लिटो को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। 

06:59 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज एल्बा फायर और आईला डौन ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीत को लेकर खुशी जताई। ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर ने आकर टाइटल मैच की मांग की। फायर और डौन ने बताया कि वो कभी भी लड़ने के लिए तैयार हैं। 

06:54 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज ड्रैगन ली ने कार्लिटो को हराने का दावा किया। 

06:49 (IST)18 JUN 2024

ब्रॉन ब्रेकर: आप सिर्फ यहां आकर कुछ भी बोलेंगे? किसी को फर्क नहीं पड़ता कि आपने क्या किया और कितनी चैंपियनशिप जीती है। सभी को पता है कि अगर आप मेरे सामने आएंगे, तो क्या होगा। मैं आपकी भी हालत खराब कर दूंगा।

शेमस: आप मेरी हालत खराब करेंगे? आप मुझे उस बकवास लिस्ट में डाल देंगे? जब तक इस चैंपियनशिप की बात आती है, तो आपके पास कोई स्किल नहीं है। आप एक बच्चे हैं। आप लाइन में लग सकते हैं और मैं इसे तैयार करूंगा।

सैमी ज़ेन: मुझे लगता है कि आपको इस चीज़ को सही करना होगा। मैं बैकस्टेज जाकर एडम पीयर्स से बात करूंगा क्योंकि फैंस आपको बात करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। वो आपको लड़ते हुए देखना चाहते हैं। 

सैमी ज़ेन चले गए और सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:47 (IST)18 JUN 2024

सैमी ज़ेन: क्या आप दखल देकर सिर्फ खड़े रहना चाहते हैं? आप कुछ बोलेंगे?

ब्रॉन ब्रेकर: मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि मैं यहां क्यों आया हूं। मैंने यहां आने के बाद कई लोगों को धराशाई किया है और आप अगले व्यक्ति हैं। मैं उस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए लड़ना चाहता हूं।

सैमी ज़ेन: आप यह चाहते हैं?

शेमस ने दखल दिया और फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए।

शेमस: आप मौका चाहते हैं? सैमी ज़ेन, मेरे दोस्त, सभी को पता है कि मैं 5 साल से इस चैंपियनशिप के पीछे हूं। मैं लगातार बैंगर्स दे रहा हूं। अगर आप मौका दे रहे हैं, तो फिर आपको मेरे बारे में भी सोचना चाहिए। मैं आपका सम्मान करता हूं। कुछ भी पर्सनल नहीं है लेकिन मैं यह टाइटल जीतने के लिए सबकुछ कर सकता हूं। 

06:43 (IST)18 JUN 2024

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन ने एंट्री की और वो रिंग में आ गए हैं।

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन:
मैं यहां आकर बोल सकता हूं कि मैं अभी भी आपका आईसी चैंपियन हूं। मैंने चैड गेबल को हराया। मुझे पता है कि आप उन्हें पसंद नहीं करते। 5 महीने बाद आखिर हमारे बीच सबकुछ खत्म हो गया है क्योंकि मैंने उन्हें एक शानदार रेसलिंग मैच में हराया। मैं अब चैड गेबल से आगे बढ़ रहा हूं। अगर मैं यह कहता हूं कि मुझे अल्फा अकादमी से कोई मतलब नहीं है, तो मैं खुद से झूठ बोल रहा हूं। मैंने ब्लडलाइन को तब तक नहीं छोड़ा, जब तक मैं तैयार नहीं था। जे उसो ने भी यही किया। अब अल्फा अकादमी के लिए भी यही मौका है। अब किसी के पास भी मुझे चैलेंज करने का मौका है। 

ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की। 

06:32 (IST)18 JUN 2024

ज़ेलिना वेगा ने कियाना जेम्स पर किक लगाई। रिंगसाइड पर विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन आईं और इससे वेगा का ध्यान भटक गया। जेम्स ने उन्हें रोप्स का उपयोग करके फेसफर्स्ट देकर धराशाई किया। इयो स्काई ने कियाना पर हमला किया और टॉप रोप से जीनियस ऑफ स्काई मूव देकर पिन किया।

नतीजा: इयो स्काई की जीत हुई 

06:30 (IST)18 JUN 2024

इयो स्काई ने कियाना जेम्स को धराशाई किया और फिर ज़ेलिना वेगा पर बैकब्रेकर लगाया। जेम्स ने वापसी करके इयो और वेगा दोनों की रिंग कॉर्नर में हालत खराब की। सुपरस्टार्स के बीच कुछ मौकों पर पिनफॉल का असफल प्रयास देखने को मिला। ज़ेलिना ने मोमेंटम हासिल किया और इयो पर शानदार किक लगाई। वेगा ने जेम्स को धराशाई किया लेकिन स्काई ने रोप्स का उपयोग करके स्प्रिंगबोर्ड ड्रॉपकिक लगाई। इयो स्काई ने वेगा को मूव लगाने से रोका और कोड रेड मूव दिया। वो पिन करने गईं लेकिन कियाना ने उन्हें रोका। 

06:24 (IST)18 JUN 2024

इयो स्काई vs ज़ेलिना वेगा vs कियाना जेम्स (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)

मैच शुरू होते ही तीनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल हो गया। ज़ेलिना वेगा ने कियाना जेम्स को रिंग के बाहर किया लेकिन इयो स्काई की ड्रॉपकिक का शिकार हो गईं। रिंग के बाहर स्काई ने जेम्स पर मूनसॉल्ट लगाया लेकिन वेगा ने जल्द ही वापसी करके मिटिओरा लगाया। 

06:15 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को बताया कि उन्होंने रूम की चाबी इसलिए ली, ताकि वो डॉमिनिक मिस्टीरियो को बचा पाएं। फिन बैलर ने अपना मैच जीतने के बारे में भी बात की। 

06:09 (IST)18 JUN 2024

चैड गेबल वापसी की कोशिश कर रहे हैं। रिंगसाइड पर स्ट्रोमैन के अटैक से खुद को बचाने के लिए चैड ने अकीरा टोज़ावा को आगे कर दिया। चैड रिंग में आए और स्ट्रोमैन के आते ही उनके पैर पर हमला किया। मॉन्स्टर ने गेबल पर रनिंग पावरस्लैम लगाया और पिन किया।

नतीजा: ब्रॉन स्ट्रोमैन की जीत हुई 

ब्रॉन स्ट्रोमैन चले गए और चैड गेबल ने अपने साथियों को रिंग में बुलाया। चैड ने चोटिल मैक्सिन डुप्री की बैसाखी लेकर उसे फेंक दिया। गेबल ने मैक्सिन को जाने के लिए कहा और अकीरा टोज़ावा पर थप्पड़ जड़ दिया। ओटिस को गुस्सा आया और उन्होंने चैड गेबल को धक्का देकर काफी दूर पटक दिया। फैंस खुश हो गए। अल्फा अकादमी के सदस्य चले गए और चैड रिंग में निराश नज़र आ रहे हैं। 

06:01 (IST)18 JUN 2024

चैड गेबल ने मैच के लिए एंट्री कर ली है और उनके विरोधी ब्रॉन स्ट्रोमैन होंगे।

चैड गेबल vs ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रिंग कॉर्नर में चैड गेबल पर वार किया और बिग बूट लगाया। मॉन्स्टर अमंग मैन ने रिंग कॉर्नर में चैड को धकेला। गेबल ने रोप्स का उपयोग करके स्ट्रोमैन पर सबमिशन लगाया। स्ट्रोमैन ने खुद को बचाया और पंच देकर अल्फा अकादमी के लीडर को रिंग के बाहर किया। 

05:55 (IST)18 JUN 2024

बैकस्टेज चैड गेबल ने एडम पीयर्स से इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच की मांग की। चैड ने अपनी हार का कारण अल्फा अकादमी को बताया और फिर एडम ने उन्हें लाइन में लगकर दोबारा टाइटल मैच पाने के लिए कहा। 

05:49 (IST)18 JUN 2024

डेमियन प्रीस्ट: जब आप चैंपियन बने थे, तो सबसे पहले आपने मुझे हराकर चैंपियनशिप रिटेन की थी। अब चीज़ें बदल गई हैं। अभी के समय में मैं अलग हूं। आपको ब्रीफकेस की जरूरत नहीं है। Money in the Bank में आपके और मेरे बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए मैच हो जाए।

सैथ रॉलिंस: मैं आपको जानता हूं। अभी आपके साथी पीछे से आकर मुझपर हमला करेंगे।

डेमियन प्रीस्ट: कोई नहीं आएगा। वो यहां है नहीं।

सैथ रॉलिंस: मैं तैयार हूं। जब तक मैं यहां हूं, मेरी जगह कोई नहीं ले सकता। 

सैगमेंट का अंत हुआ। 

05:47 (IST)18 JUN 2024

डेमियन प्रीस्ट: मैं वो पहला व्यक्ति हूं, जो आपका Raw में दोबारा स्वागत कर रहा है। मैं आपके सामने आना चाहता था। मैं चाहता था कि वो कैश-इन आपके सामने हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं सिर्फ आपको यह बताना चाहता हूं कि अब यह सैथ रॉलिंस का शो नहीं है, सभी मेरे लिए खड़े होते हैं।

सैथ रॉलिंस: आपके लिए यह हफ्ता काफी खराब रहा है। आपने लगभग अपना पैर खो दिया था। हमारे बीच काफी समानताएं हैं। हम दोनों ने ग्रुप में रहते हुए नाम बनाया और Money in the Bank जीता। हम दोनों ने अपना पहला वर्ल्ड टाइटल WrestleMania में जीता है। हमारे बीच फर्क है कि मैं आगे बढ़ गया हूं। मेरे पास लिगेसी है और मुझे एक समय लगा था कि मुझे अपनी लिगेसी बनानी होगी। मैं आपसे सवाल करना चाहता हूं। आप अपनी लिगेसी किस तरह से बनाना चाहते हैं? आप एक वर्ल्ड चैंपियन रहना चाहते हैं, या इतिहास का सिर्फ एक हिस्सा। 

05:43 (IST)18 JUN 2024

सैथ रॉलिंस: मैंने आप लोगों को काफी मिस किया। धन्यवाद। मैं सीधी बात करने वाला हूं। मैं एक कारण से वापस आया हूं। मैंने उन्हें (डेमियन प्रीस्ट) हराया है और उनका सामना किया है, हमने साथ काम किया है। मैं वह चैंपियनशिप वापस लेना चाहता हूं, जिसे मैंने बनाया है। वो असल में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप होगी। Money in the Bank सिर्फ कुछ हफ्तों दूर है। मुझे लैडर चढ़कर कॉन्ट्रैक्ट निकालने के बारे में पता है। यह तेजी से वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल शॉट पाने का सबसे अच्छा तरीका है। 

डेमियन प्रीस्ट ने दखल दिया। 

05:41 (IST)18 JUN 2024

सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा और उनकी चौंकाने वाली वापसी हो गई है। फैंस द्वारा सैथ को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस:
 मैं आपका Raw में स्वागत करता हूं। अगर आप भूल गए हो, तो मैं आपको इस शो के होस्ट के बारे में बताने वाला हूं। वो द विजनरी सैथ रॉलिंस हैं। 

05:34 (IST)18 JUN 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और Clash at the Castle का वीडियो पैकेज दिखाया जा रहा है। 

20:21 (IST)17 JUN 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 18 जून 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:20 (IST)17 JUN 2024

WW Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- ज़ेवियर वुड्स vs कैरियन क्रॉस 
- ड्रैगन ली vs कार्लिटो 
- मेंस और विमेंस Money in the Bank के क्वालीफाइंग मैच होंगे। 

20:19 (IST)17 JUN 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। Money in the Bank 2024 के लिए बिल्डअप शुरू होगा। Uncle Howdy का संभावित डेब्यू भी देखने को मिल सकता है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now