Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 22 जुलाई 2024: सीएम पंक के बड़े मैच का हुआ ऐलान, दुश्मनों के बीच ब्रॉल में मचा तहलका, रोमन रेंस के पूर्व साथियों की मेन इवेंट में हुई जीत

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 22 जुलाई 2024: सीएम पंक के बड़े मैच का हुआ ऐलान, दुश्मनों के बीच ब्रॉल में मचा तहलका, रोमन रेंस के पूर्व साथियों की मेन इवेंट में हुई जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 23, 2024 08:37 IST

WWE Raw के मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल, SummerSlam 2024 के लिए दो बड़े मैचों का हुआ ऐलान

topic-thumbnail

08:37 (IST)23 JUL 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:37 (IST)23 JUL 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- गुंथर ने प्रोमो कट किया और फिर उनका डेमियन प्रीस्ट के साथ ब्रॉल हुआ। 
- ब्रॉन ब्रेकर को रेफरी स्टॉपेज के कारण इल्या ड्रैगूनोव पर जीत मिली। वो इसी के साथ अब सैमी ज़ेन को आईसी चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में चैलेंज करेंगे। 
- सोन्या डेविल ने लायरा वैल्किरिया को हराया। 
- सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला। उनके बीच SummerSlam के लिए मैच तय हुआ और इसमें सैथ रॉलिंस स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। 
- कैरियन क्रॉस और AOP ने टैग टीम मैच में ज़ेवियर वुड्स, ओटिस और अकीरा टोज़ावा को हराया। 
- चैड गेबल के साथ जुड़ने से ओटिस और उनके साथियों ने इंकार किया। इसी वजह से उनपर हमला हुआ। Uncle Howdy ने चैड पर अपना फिनिशर लगाया। 
- डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आखिर अपनी साइड चुन ली। उन्होंने रिया रिप्ली के साथ रहने का फैसला किया।
- ज़ेलिना वेगा ने ज़ोई स्टार्क को हराया। 
- सैमी ज़ेन और जे उसो ने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को टैग टीम मैच में हराया। 

08:32 (IST)23 JUL 2024

फिन बैलर ने जेडी मैकडॉना से टैग लिया। बैलर ने जे पर स्लिंग ब्लेड मूव लगाया। वो ड्रॉपकिक देने गए लेकिन जे उसो ने सुपरकिक लगाकर उन्हें रोका। उसो ने कार्लिटो और डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला किया। जेडी मैकडॉना ने रोप्स का उपयोग करके उसो की हालत खराब की। फिन ने कू डी ग्रा और जेडी ने मूनसॉल्ट लगाया। मैकडॉना ने जे को पिन करने की कोशिश की लेकिन सैमी ज़ेन ने आकर उन्हें रोका। टॉप रोप पर जे उसो और जजमेंट डे के सदस्य लड़ रहे थे। सैमी ने फिन ने रिंग के बाहर किया। उन्होंने जेडी पर हैलुवा किक लगाई और फिन समेत जजमेंट डे के सदस्य को रिंगसाइड पर डाइव लगाकर धराशाई किया। जे उसो ने रिंग में धराशाई जेडी पर स्प्लैश लगाया और पिन किया।

नतीजा: सैमी ज़ेन और जे उसो की जीत हुई 

मैच के बाद सैमी ज़ेन पर ब्रॉन ब्रेकर ने आकर स्पीयर लगाया और चले गए। 

08:28 (IST)23 JUL 2024

जजमेंट डे के सदस्यों ने लगातार टैग एक्सचेंज करके जे उसो पर दबदबा बनाया। जे उसो ने फिन बैलर पर किक लगाई और उनकी वापसी की राह खुल गई है। सैमी को टैग मिला और उन्होंने रिंग कॉर्नर में जेडी को एक्सप्लोडर दिया। वो जेडी पर हैलुवा किक लगाने वाले थे लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सैमी का पैर पकड़ लिया। आईसी चैंपियन का ध्यान भटक गया और जेडी ने फायदा उठाकर स्पेनिश फ्लाई लगाया। वो पिन करने गए लेकिन सैमी ने किकआउट किया। सैमी और जे उसो ने साथ मिलकर जेडी पर 1D लगाया। जे पिन करने गए लेकिन फिन बैलर ने उन्हें रोका। 

08:24 (IST)23 JUL 2024

रिंगसाइड पर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रेफरी का ध्यान भटकाया और कार्लिटो ने फायदा उठाकर सैमी ज़ेन को रिंग पोस्ट में दे मारा। जजमेंट डे के सदस्य सैमी के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। सैमी ने बैकबॉडी ड्रॉप मूव लगाया और जे उसो को टैग देने की कोशिश की लेकिन फिन बैलर ने जेडी से टैग लेकर उन्हें रोका। सैमी ने वापसी की और मैकडॉना पर ब्लू थंडरबॉम्ब लगाया। सैमी ने जे उसो और जेडी ने फिन को टैग दिया। उसो ने फिन पर पंच लगाए और उन्हें सुपरकिक दी। जे उसो ने फिन पर क्रॉसबॉडी लगाया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। 

08:16 (IST)23 JUL 2024

जे उसो और सैमी ज़ेन vs फिन बैलर और जेडी मैकडॉना

फिन बैलर ने मैच शुरू होते ही डॉमिनेट करना शुरू किया लेकिन जे उसो ने जबरदस्त राइट हैंड लगाया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में फिन पर स्प्लैश लगाया और सैमी ज़ेन को टैग मिला। ज़ेन ने मिड रोप से सैमी पर मूव लगाया। फिन से जेडी मैकडॉना ने टैग लिया। अब वो सैमी पर लगातार वार कर रहे हैं। ज़ेन ने मैकडॉना पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। टैग टीम चैंपियन ने सैमी को टर्नबकल में दे मारा और उनपर लेगड्रॉप लगाया। जेडी ने जे उसो को एप्रन से नीचे धकेला। सैमी ने वापसी की और जेडी & फिन बैलर दोनों को रिंग के बाहर किया। उन्होंने जजमेंट डे के सदस्यों पर डाइव लगाई। 

08:10 (IST)23 JUL 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- सैथ रॉलिंस Raw में अगले हफ्ते सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर को मैच से जुड़े इंस्ट्रक्शन देंगे। 
- फिन बैलर vs गुंथर
- ज़ेवियर वुड्स vs कैरियन क्रॉस 
- लायरा वैल्किरिया, केडन कार्टर और कटाना चांस vs सोन्या डेविल, ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर 

07:59 (IST)23 JUL 2024

विमेंस टैग टीम चैंपियन आईला डौन और एल्बा फायर का इंटरव्यू देखने को मिला। उनके सैगमेंट में शेना बैज़लर, सोन्या डेविल और ज़ोई स्टार्क ने दखल दिया। दोनों टीमों के बीच मैच के संकेत मिले। 

07:58 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज ज़ेवियर वुड्स ने अगले हफ्ते एडम पीयर्स से कैरियन क्रॉस के खिलाफ मैच की मांग की। पीयर्स मान गए। ड्रू मैकइंटायर ने आकर एडम से मुलाकात की और बताया कि सैथ रॉलिंस के साथ उनका इतिहास रहा है। इसी वजह से उनके अनुसार सैथ का रेफरी बनना सही नहीं था। पीयर्स ने बताया कि अगले हफ्ते सैथ रिंग में पंक और मैकइंटायर को मैच से जुड़े इंस्ट्रक्शन देंगे। 

07:49 (IST)23 JUL 2024

ज़ेलिना वेगा ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ज़ोई स्टार्क ने उनपर ड्रॉपकिक लगाई। उन्होंने वेगा को सबमिशन में फंसाया। वेगा ने संघर्ष करने के बाद वापसी की और स्टार्क पर किक्स की बारिश की। उन्होंने ज़ोई को डीडीटी दिया। वेगा ने स्टार्क पर टॉप रोप मूव लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन स्टार्क ने किकआउट किया। स्टार्क ने वापसी करके ज़ेलिना पर सुपरकिक लगाई। वेगा ने स्टार्क को 619 के लिए सेटअप किया। सोन्या डेविल ने रेफरी से बहस की। शेना बैज़लर ने वेगा को धराशाई किया लेकिन रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। केडन कार्टर, कटाना चांस और लायरा वैल्किरिया ने डेविल और शेना पर हमला किया। रिंग में वेगा ने स्टार्क पर फोरआर्म से हमला किया और कोड रेड देकर पिन किया।

नतीजा: ज़ेलिना वेगा की जीत हुई

07:42 (IST)23 JUL 2024

ज़ेलिना वेगा ने स्टेज एरिया पर हुए इंटरव्यू में बताया कि वो मोटिवेट महसूस कर रही हैं और वो लगातार जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी।

ज़ेलिना वेगा vs ज़ोई स्टार्क

ज़ेलिना वेगा ने ज़ोई स्टार्क पर वार किया। स्टार्क ने वापसी की और अब वो ज़ेलिना के चोटिल हाथ को निशाना बना रही हैं। उन्होंने रिंग कॉर्नर में LWO मेंबर पर हमला किया। वेगा ने स्टार्क को टर्नबकल में दे मारा और फिर टॉप रोप से मूव लगाने गईं। स्टार्क ने काउंटर किया और रोप्स का उपयोग करके वेगा को रिंगसाइड पर भेजा। 

07:29 (IST)23 JUL 2024

लिव मॉर्गन: उन्हें बोलने का मौका दीजिए। मुझे पता है आप क्या बोलने वाले हैं। आप मुझे तीन मैजिकल शब्द बोल सकते हैं।

डॉमिनिक मिस्टीरियो: मुझे आपसे नफरत है। मुझे आप पसंद नहीं हैं। आपने मेरे जीवन को खराब कर दिया है। 

लिव मॉर्गन के आंसू छलकने लगे और वो चली गईं। रिंग में रिया रिप्ली, डॉमिनिक से खुश नज़र आईं। 

07:27 (IST)23 JUL 2024

रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो को लेकर आईं।

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली: अगर आपको डॉमिनिक मिस्टीरियो चाहिए? तो आप आकर उन्हें ले जा सकती हैं।

लिव मॉर्गन फैंस के बीच मौजूद हैं।

लिव मॉर्गन: मैं रिंग में नहीं आईं क्योंकि मेरे पास दिमाग है। मेरे मन में डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए फीलिंग है और डॉमिनिक के मन में भी है। रिया, आप भी इससे इंकार नहीं कर सकती हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि डॉमिनिक जैसे हैंडसम स्टार्स, आपके जैसी नहीं बल्कि मेरे जैसी लड़की के पीछे आते हैं। 

रिया रिप्ली का गुस्सा फूटा और वो लिव मॉर्गन के पास जा रही थीं। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उन्हें रोका। दोनों बहस कर रहे हैं। 

07:19 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज फिन बैलर ने बताया कि जेडी मैकडॉना के साथ टीम बनाकर वो सैमी ज़ेन और जे उसो का सामना करेंगे। बैलर ने बताया कि अगले हफ्ते वो गुंथर से सिंगल्स मैच में बदला लेने की कोशिश करेंगे। जब रिया रिप्ली को पता चला कि डॉमिनिक मिस्टीरियो, लिव मॉर्गन के साथ थे, वो तो खुश नज़र नहीं आईं। 

07:17 (IST)23 JUL 2024

ब्रॉन्सन रीड ने एंट्री कर ली है और अब उनसे लड़ने के लिए पीट डन आ गए हैं। मैच शुरू होने से पहले शेमस ने आए और उन्होंने घुटने से पीट पर हमला किया। उनका ब्रॉन्सन रीड के साथ ब्रॉल हुआ और उन्होंने यहां भी नी अटैक मूव लगाया। शेमस ने डन पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। शेमस की ब्रॉग किक से पीट ने खुद को बचाया लेकिन रीड इसका शिकार हो गए।  

07:09 (IST)23 JUL 2024

चैड गेबल ने क्रीड ब्रदर्स को इशारा किया। क्रीड ब्रदर्स ने अल्फा अकादमी पर हमला किया और इसी बीच ओटिस ने रिकवर किया। उन्होंने चैड गेबल को उठाया लेकिन क्रीड ब्रदर्स ने दोबारा दबदबा बनाया। उन्होंने ओटिस को रिंगसाइड पर धराशाई किया और LED स्क्रीन पर दे मारा। गेबल ने स्टील चेयर क्रीड ब्रदर्स को दी। इतनी देर में लाइट बंद हो गई। Wyatt Sick6 फैक्शन स्टेज एरिया पर आ गया है। रिंग में मौजूद चैड गेबल के पीछे Uncle Howdy हैं। उन्होंने चैड पर सिस्टर एबीगेल मूव लगाया। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

07:07 (IST)23 JUL 2024

चैड गेबल ने क्रीड ब्रदर्स के साथ एंट्री की। रिंग में ओटिस, अकीरा टोज़ावा और मैक्सिन डुप्री मौजूद हैं।

चैड गेबल: मेरा पुराना क्रू यहां मौजूद है। मैं अपने साथियों को नहीं भूलता हूं। मैं ऐसा ही हूं। ओटिस, अब आप ग्रुप संभाल रहे हैं। आपने पहला कदम ज़ेवियर वुड्स के साथ टीम बनाने का उठाया और आपकी हार हुई। आप अपना दिमाग नहीं लगा पाए और हमेशा से आपके साथ यही दिक्कत आई। मैंने दो सबसे अच्छे एथलीट्स द क्रीड ब्रदर्स को अपने साथ जोड़ा। आपके पास मौका है। आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं। हमारे साथ आने से Wyatt Sick6 से आपको प्रोटेक्शन मिलेगा। 

ओटिस ने चैड गेबल पर निशाना साधा और मना कर दिया।

चैड गेबल: अकीरा टोज़ावा और मैक्सिन डुप्री, क्या आप ओटिस को अपनी जगह बोलने देंगे?

06:58 (IST)23 JUL 2024

AOP और कैरियन क्रॉस मिलकर अकीरा टोज़ावा की हालत खराब कर रहे हैं। काफी संघर्ष के बाद ओटिस को टैग मिला। उन्होंने फाइनल टेस्टामेंट के तीनों सदस्यों पर एक-एक करके क्लोथ्सलाइन लगाया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में एकम पर स्प्लैश लगाया और उन्हें कैटरपिलर मूव दिया। कैरियन क्रॉस ने ओटिस पर बिग फोरआर्म लगाया। ज़ेवियर वुड्स ने टैग ले लिया और क्रॉस पर ड्रॉपकिक लगाई। अकीरा ने रिंगसाइड पर रेज़ार पर डाइव लगाई। रिंग में वुड्स के पास मोमेंटम है और वो कैरियन पर हमला कर रहे हैं। वुड्स ने इसी बीच एकम पर किक लगाई। इस दखल का फायदा क्रॉस ने उठाया और अपना फिनिशर फाइनल प्रेयर लगाकर वुड्स को पिन किया।

नतीजा: कैरियन क्रॉस और AOP की जीत हुई 

06:51 (IST)23 JUL 2024

ज़ेवियर वुड्स, ओटिस और अकीरा टोज़ावा vs कैरियन क्रॉस और AOP

कैरियन क्रॉस ने मैच की शुरुआत की लेकिन ज़ेवियर वुड्स को रिंग में आते हुए देखकर उन्होंने रेज़ार को टैग दिया। वुड्स ने उनपर अच्छे मूव्स लगाए लेकिन फिर हील स्टार्स का दबदबा देखने को मिला। एकम को टैग मिला और वुड्स ने वापसी करके अकीरा टोज़ावा को टैग दिया। अकीरा ने टॉप रोप मूव लगाया और एकम को रिंग के बाहर किया। उन्होंने हील स्टार पर डाइव लगाई। 

06:49 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज जजमेंट डे के सदस्य जे उसो को ढूंढ़ते हुए नज़र आए। इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो की मुलाकात विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से हुई, जिन्होंने मिस्टीरियो को चिंता नहीं करने के लिए कहा। फिन बैलर ने लिव और डॉमिनिक को बात करते हुए देख लिया। वो बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने डॉमिनिक को अपना काम करने के लिए कहा। 

कुछ समय बाद सैमी ज़ेन का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को सीरियस लेने और SummerSlam में हराने का दावा किया। बाद में बैकस्टेज कुछ आवाजें आ रही थी। सैमी वहां गए। जेडी मैकडॉना और कार्लिटो मिलकर जे उसो पर हमला कर रहे थे। सैमी ने जजमेंट डे के सदस्यों पर हमला करके उन्हें भगाया और जे को बचाया। 

06:39 (IST)23 JUL 2024

सैथ रॉलिंस: हमारे सामने समस्या खड़ी हो गई है। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं। आपके कारण काफी बवाल मचा है। मैं समस्या पैदा करने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं समाधान लाने वाला व्यक्ति हूं। आप दोनों को आपकी जगह सिर्फ एक ही व्यक्ति दिखा सकता है। वो व्यक्ति विजनरी, सैथ रॉलिंस हैं, जो SummerSlam में स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। 

06:36 (IST)23 JUL 2024

सीएम पंक रिंगसाइड पर आए लेकिन ऑफिशियल्स ने उन्हें रोका।

ड्रू मैकइंटायर: हमें इंतजार करना होगा। सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर मैच Green Bay जैसी जगह के लिए काफी बड़ा है। मेरे पास आपके परिवार की चीज़ है। 

एडम पीयर्स ने आकर बताया कि ड्रू मैकइंटायर का सस्पेंशन हट गया है और सीएम पंक लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं। उन्होंने दोनों के बीच SummerSlam के लिए मैच ऑफिशियल कर दिया है। पीयर्स ने बताया कि अगर इस मैच के पहले तक किसी ने एक-दूसरे पर हाथ उठाया, तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी बीच एडम ने ऐलान किया कि सैथ रॉलिंस मैच के लिए स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। 

सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की। उन्होंने एडम पीयर्स से हाथ मिलाया और रिंग में आ गए। 

06:33 (IST)23 JUL 2024

सीएम पंक का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ रहे हैं।

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक:
Green Bay, Wisconsin से Raw पर लाइव आना काफी शानदार चीज़ है। मैं अपने सर्जन से मिला था और उन्होंने बताया कि मैं लड़ने के लिए क्लियर हूं। ड्रू मैकइंटायर बाहर आइए, मैं आपकी हालत खराब करूंगा।

सीएम पंक हाथ में टेप लगाकर तैयार होते हुए नज़र आ रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर का थीम सॉन्ग बजा और वो माइक के साथ एंट्री कर रहे हैं।

ड्रू मैकइंटायर: आपके कारण लगातार मुझे हार मिली है। मुझे रिंग में आकर आपकी हालत खराब करते हुए कोई नहीं रोक सकता। मेरा अभी मन नहीं है।

सीएम पंक: मैं जरूर आ सकता हूं। 

06:22 (IST)23 JUL 2024

कमेंट्री टीम ने बताया कि Wyatt Sick6 से जुड़ी एक और क्लिप को दिखाया जा रहा है। क्लिप शुरू हुई और यह असल में एबी द विच पर है। यह स्टार और कोई नहीं बल्कि निकी क्रॉस हैं। 

06:21 (IST)23 JUL 2024

लायरा ने काफी संघर्ष करने के बाद आखिर वापसी की। वो सोन्या डेविल पर अपना फिनिशर नहीं लगा पाईं लेकिन उन्होंने सुपलेक्स जरूर दिया। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने सोन्या के फिनिशर को काउंटर किया और उन्हें अलग अंदाज में मीचिनोकु ड्राइवर दिया। वो पिन करने गई लेकिन डेविल ने किकआउट किया। शेना बैज़लर ने एप्रन पर आकर रेफरी से बहस की और इतनी देर में ज़ोई स्टार्क के लायरा पर हमला कर दिया। रिंगसाइड पर केडन कार्टर और कटाना चांस का शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क से ब्रॉल हुआ। स्टार्क और बैज़लर का पलड़ा भारी रहा। लायरा ने उनपर हमला किया। सोन्या ने दखल का फायदा उठाकर डेविल्स एडवोकेट लगाया और पिन किया।

नतीजा: सोन्या डेविल की जीत हुई 

06:14 (IST)23 JUL 2024

लायरा वैल्किरिया vs सोन्या डेविल

सोन्या डेविल ने लायरा वैल्किरिया को धराशाई किया। वैल्किरिया ने डेविल को रिंग कॉर्नर में भेजा और फिर ड्रॉपकिक लगाई। डेविल रिंग के बाहर हो गईं और लायरा ने डाइव लगाने का सोचा। सोन्या ने मूव को काउंटर करते हुए विरोधी को रोका और फिर उन्हें बैरिकेड में धकेला। 

06:11 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर की एडम पीयर्स और रेफरी से कुछ बात होती हुई नज़र आ रही है। ड्रू ने पीयर्स से हाथ भी मिलाया। 

दूसरी ओर ज़ेवियर वुड्स द्वारा अकीरा टोज़ावा के लिए जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। 

06:05 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज रिया रिप्ली ने जजमेंट डे से बातचीत की और बताया कि वो जल्द ही विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली हैं। इसके बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया रिप्ली से पूछा कि जे उसो के पास उनका नंबर क्यों हैं। रिप्ली ने बताया कि ऐसा नहीं है और वो मजाक आकर रही थीं। बाद में फिन बैलर ने डॉमिनिक को जे उसो से लड़ने और उनकी हालत खराब करने के लिए कहा। 

06:04 (IST)23 JUL 2024

इल्या ड्रैगूनोव एप्रन से नीचे कूदने वाले थे लेकिन ब्रॉन ने काउंटर करते हुए स्पीयर लगाया। ड्रैगूनोव का सिर रिंग LED से टकरा गया। ब्रॉन रिंग में विरोधी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन वो नहीं आए। रेफरी ने आकर उन्हें चेक किया और मैच को रोक दिया। रिंग अनाउंसर ने बताया कि इल्या अब लड़ने में सक्षम नहीं हैं। इसी वजह से ब्रेकर को विजेता घोषित किया जाता है।

नतीजा: ब्रॉन ब्रेकर की जीत हुई

SummerSlam के लिए सैमी ज़ेन vs ब्रॉन ब्रेकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच ऑफिशियल हो गया। 

05:59 (IST)23 JUL 2024

ब्रॉन ब्रेकर ने घुटनों का उपयोग करके इल्या ड्रैगूनोव की पसलियों को निशाना बनाया। मैड ड्रैगन ने डीडीटी देकर वापसी की और चॉप्स लगाए। इल्या ने घुटने का उपयोग किया और जबरदस्त क्लोथ्सलाइन मूव दिया। ड्रैगूनोव ने रिंग कॉर्नर में धराशाई ब्रॉन पर घुटने से वार किया और उनपर पावरबॉम्ब लगाया। वो पिन करने गए लेकिन ब्रेकर ने किकआउट किया। ब्रॉन ने टॉप रोप से ड्रैगूनोव पर फ्रैंकेनस्टाइनर लगाया। ब्रेकर को टॉप रोप मूव लगाने से इल्या ने रोका और उन्हें सुपरप्लेक्स दिया। पूर्व NXT UK स्टार ने ब्रॉन पर एच-बॉम्ब लगाया। इल्या ने एप्रन पर ब्रेकर को सिर के बल पटक दिया। 

05:50 (IST)23 JUL 2024

ब्रॉन ब्रेकर vs इल्या ड्रैगूनोव (विजेता को सैमी ज़ेन के खिलाफ SummerSlam में आईसी चैंपियनशिप मैच मिलेगा)

ब्रॉन ब्रेकर ने इल्या ड्रैगूनोव पर टेकडाउन मूव लगाया और फिर पंच की बारिश की। इल्या ने वापसी करते हुए नी अटैक लगाया। उन्होंने ब्रेकर पर चॉप्स लगाए और उन्हें बिग बूट देकर एप्रन पर भेजा। दोनों स्टार्स एप्रन पर लड़ रहे हैं। ब्रेकर ने पूर्व NXT UK स्टार को रिंग पोस्ट पर पटक दिया। 

05:44 (IST)23 JUL 2024

बैकस्टेज वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट और गुंथर का ब्रॉल जारी रहा और उन्हें रोकने के लिए एडम पीयर्स समेत अन्य ऑफिशियल्स आए। प्रीस्ट का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा लेकिन आखिर गुंथर को उनसे दूर किया गया। 

05:42 (IST)23 JUL 2024

डेमियन प्रीस्ट ने दखल दिया और बात करने के बजाय गुंथर पर पंच लगा दिया। अब दोनों स्टार्स के बीच ब्रॉल हो गया है। रेफरी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। डेमियन ने गुंथर पर बिग बूट लगा दिया। डेमियन ने सिक्योरिटी पर हमला किया। उन्होंने एक गार्ड को रिंगसाइड पर मौजूद गुंथर और सिक्योरिटी पर फेंक दिया। रिंगसाइड पर भी उनका ब्रॉल नहीं रुका लेकिन ऑफिशियल्स ने आखिर उन्हें शांत किया। 

05:37 (IST)23 JUL 2024

गुंथर ने एंट्री कर ली है और उनके हाथ में माइक है।

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर:
मैं पिछले हफ्ते के लिए माफी मांगता हूं लेकिन डेमियन प्रीस्ट को लेकर मेरा यही मतलब था। SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में इस खेल की प्रेस्टीज दांव पर लगी है। WWE ने मुझे क्यों पहले भेजा, डेमियन प्रीस्ट को क्यों नहीं? उन्हें पता है कि कौन टॉप स्टार है। डेमियन प्रीस्ट सिर्फ दिखावा करते हैं। डेमियन की तरह उनके फैंस कचरा हैं। उनके दोस्तों जजमेंट डे को आप जानते हैं। वो भी कचरे की ही तरह हैं। मुझे पता है कि प्रीस्ट आप बैकस्टेज ही हैं। बाहर आइए और मुझे मेरी चैंपियनशिप दे दीजिए। 

05:12 (IST)23 JUL 2024

नमस्कार, WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। SummerSlam 2024 को देखते हुए यह एपिसोड काफी ज्यादा अहम साबित होने वाला है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications