Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 4 सितंबर 2023: John Cena का बनाया गया भद्दा मजाक, मेन इवेंट में रचा गया इतिहास, Roman Reigns के भाई की नई शुरुआत

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 4 सितंबर 2023: John Cena का बनाया गया भद्दा मजाक, मेन इवेंट में रचा गया इतिहास, Roman Reigns के भाई की नई शुरुआत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 05, 2023 08:46 IST

WWE Payback के बाद Raw का पहला एपिसोड रहा काफी धमाकेदार, जानिए क्या-क्या हुआ

topic-thumbnail

08:46 (IST)5 SEP 2023

WWE Raw के एपिसोड की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:45 (IST)5 SEP 2023

WWE Raw हाइलाइट्स

- जे उसो ने प्रोमो कट किया और सैमी ज़ेन भी यहां आए। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। 
- ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल को वाइकिंग रेडर्स के खिलाफ टोर्नेडो टैग टीम मैच में कोफी किंग्सटन के कारण हार मिली। 
- सैथ रॉलिंस ने प्रोमो कट किया और शिंस्के नाकामुरा यहां आए। दोनों के बीच ब्रॉल हुआ और रिकोशे ने आकर नाकामुरा पर हमला किया। 
- शिंस्के नाकामुरा और रिकोशे के बीच मैच हुआ। रिकोशे को DQ से जीत मिली। मैच के बाद नाकामुरा ने रिकोशे पर हमला किया और सैथ रॉलिंस के साथ दोबारा उनका ब्रॉल हुआ। रिकोशे ने आकर नाकामुरा को भगाया। 
- जजमेंट डे का सैगमेंट देखने को मिला और जेडी मैकडॉनघ ने आकर डेमियन प्रीस्ट को नया कॉन्ट्रैक्ट दिया। सैमी ज़ेन आए और उनका जेडी के खिलाफ मैच तय हुआ। 
- शेना बैज़लर ने ज़ोई स्टार्क को सिंगल्स मैच में हराया। 
- राकेल रोड्रिगेज़ ने चेल्सी ग्रीन को हराया। उन्होंने रिया रिप्ली के खिलाफ अपने रीमैच का ऐलान किया। 
- मिज़ टीवी सैगमेंट देखने को मिला। यहां मिज़ ने जॉन सीना का मजाक बनाया। 
- जेडी मैकडॉनघ ने सैमी ज़ेन को डॉमिनिक मिस्टीरियो की मदद से हराया। सैमी ने डॉमिनिक पर हमला करने की कोशिश की। जेडी ने उन्हें बचाया और खुद हमले का शिकार हो गए। 
- गुंथर ने चैड गेबल को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को रिटेन किया। 

08:31 (IST)5 SEP 2023

गुंथर सेलिब्रेट करते हुए चले गए और चैड रिंग में निराश नज़र आए। दूसरी ओर गेबल की बेटी के आंसू छलकने लगे। 

08:29 (IST)5 SEP 2023

चैड गेबल ने मोमेंटम हासिल किया और उन्होंने गुंथर पर केओस थ्योरी मूव लगाकर पिन किया लेकिन इसपर गुंथर ने किकआउट किया। चैड ने गुंथर को एंकल लॉक में फंसाया और रिंग जनरल ने वापसी की। उन्होंने गेबल पर किक लगाई और फिर उन्हें स्लीपर होल्ड में लॉक किया। चैड ने इसे काउंटर करके पिन करने की कोशिश की लेकिन गुंथर ने किकआउट किया। गुंथर ने गेबल को गर्दन के बल गिरा दिया और पावरबॉम्ब दिया। उन्होंने गेबल पर लैरिएट लगाया और पिन करके जीत हासिल की।

नतीजा: गुंथर ने चैंपियनशिप रिटेन की

08:27 (IST)5 SEP 2023

गुंथर के पावरबॉम्ब को काउंटर करके गेबल ने उनपर पैरों को निशाना बनाने की कोशिश की। मौजूदा चैंपियन दोबारा चैड को पावरबॉम्ब देने गए लेकिन अल्फा अकादमी के सदस्य ने उन्हें रिंग के बाहर किया। गेबल ने रिंग के बाहर गुंथर को जर्मन सुपलेक्स दिया। गुंथर ने वापसी की और रिंग में चैड गेबल ने एंट्री की। इसी बीच गुंथर ने पावरबॉम्ब देकर पिन किया लेकिन चैड ने किकआउट किया। 

08:20 (IST)5 SEP 2023

चैड गेबल ने रोप्स का सहारा लेकर गुंथर पर सबमिशन लगाया। गुंथर ने बिग बूट मूव लगाया और गेबल को पिन किया लेकिन उन्होंने किकआउट किया। गुंथर ने चैड को खतरनाक चॉप दिया और चेहरे पर कोहनी द्वारा हमला किया। गेबल ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन रिंग जनरल ने उनपर चॉप लगाया। गेबल ने वापसी करते हुए गुंथर पर चॉप्स लगाए। गुंथर ने टॉप रोप पर गेबल को लेटा दिया और तगड़ा चॉप लगाया। चैड रिंग के बाहर हो गए। 

08:15 (IST)5 SEP 2023

चैड गेबल vs गुंथर (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

गुंथर ने चैड गेबल को पटक दिया और सबमिशन होल्ड में फंसाया। गेबल ने वापसी की और गुंथर के टखने को निशाना बनाने की कोशिश की। गेबल ने गुंथर पर चॉप लगाया और रिंग के बाहर हो गए। गुंथर ने उनका पीछा करके रिंग में आने की कोशिश की। गेबल ने उन्हें रिंग में आने से लगातार रोका। 

08:10 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज जजमेंट डे के सदस्य जेडी मैकडॉनघ की जीत से खुश नज़र आए। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इसी बीच जे उसो से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वो और जे उसो दोनों ही एक टूटे हुए परिवार से आते हैं। मिस्टीरियो ने यहां जे को उनके फैक्शन में शामिल होने का न्योता दिया। 

08:01 (IST)5 SEP 2023

सैमी ज़ेन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला किया और जेडी पर भी अटैक किया। वो मैकडॉनघ को रिंग में लेकर गए और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने एप्रन पर चढ़कर ज़ेन का ध्यान भटकाया। जेडी ने फायदा उठाकर रोलअप द्वारा पिन किया और जीत दर्ज की।

नतीजा: जेडी मैकडॉनघ की जीत हुई

सैमी का गुस्सा फूटा और उन्होंने डॉमिनिक पर हमला किया। ज़ेन ने उनपर एक्सप्लोडर लगाकर हैलुवा किक देने की तैयारी की। जेडी ने आकर सैमी को रिंग के बाहर खींचा। उन्होंने डॉमिनिक को जाने के लिए कहा। ज़ेन ने जेडी पर एक्सप्लोडर मूव गया और हैलुवा किक दी। 

07:58 (IST)5 SEP 2023

सैमी ज़ेन ने वापसी करते हुए जेडी मैकडॉनघ पर क्लोथ्सलाइन लगाई। रिंग कॉर्नर में ज़ेन ने विरोधी पर पंच लगाए और फिर चॉप दिया। सैमी ने उठाकर जेडी को पटक दिया। सैमी ने मीचिनोकु ड्राइवर लगाकर पिन किया लेकिन जेडी ने किकआउट किया। सैमी ने रिंग कॉर्नर में मैकडॉनघ पर एक्सप्लोडर लगाया। सैमी अपना फिनिशर लगाने गए लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर जेडी को रिंग के बाहर खींचा। 

07:52 (IST)5 SEP 2023

सैमी ज़ेन vs जेडी मैकडॉनघ

सैमी ज़ेन ने जेडी मैकडॉनघ को उठाकर पटका और वो काफी दर्द में नज़र आए। सैमी ने रिंग कॉर्नर में जेडी को निशाना बनाया। रोप्स का सहारा लेकर जेडी ने वापसी की और फिर उन्होंने सैमी पर पंच और चॉप्स लगाए। ज़ेन ने वापसी करके मैकडॉनघ पर चॉप लगाए और रिंग के बाहर किया। जेडी ने सैमी को रिंग के बाहर किया और एप्रन में दे मारा। उन्होंने पूर्व टैग टीम चैंपियन को रिंग पोस्ट में धकेला।  

07:50 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज जे उसो ने एडम पीयर्स से मुलाकात की। इसी बीच एडम ने बताया कि जे उसो Raw में आ गए हैं और किसी एक सुपरस्टार को SmackDown में ट्रेड किया जाने वाला है। जे के जाने के बाद टॉमैसो चैम्पा ने आकर एडम पीयर्स से मुलाकात की। 

07:40 (IST)5 SEP 2023

द मिज़ ने फैंस की ओर देखा।

द मिज़: क्या आपको जॉन सीना नहीं दिख रहे हैं। मुझे भी इतने सालों से सीना दिखाई नहीं दिए हैं।

मिज़ ने खाली चेयर को देखकर सवाल किया कि क्या जॉन सीना ने एलए नाइट से पैसे लिए थे।

द मिज़: मुझे येह चैंट्स पसंद नहीं है और आपको (फैंस) चुप रहना चाहिए। 

द मिज़ ने दोबारा जॉन सीना से बात करने की एक्टिंग की और सवाल किया। मिज़ ने दावा किया सीना मान गए हैं कि उन्होंने चीटिंग की। मिज़ ने दोबारा एक्टिंग की कि सीना ने उन्हें धक्का दिया। मिज़ ने उन्हें स्कल क्रशिंग फिनाली लगाने का नाटक किया। मिज़ ने जॉन सीना की बेइज्जती की और एलए नाइट को दोबारा लड़ने के लिए कहा। उन्होंने नाइट को हराने का दावा किया। 

07:35 (IST)5 SEP 2023

मिज़ टीवी सैगमेंट

द मिज़: आपका मिज़ टीवी पर स्वागत है। आज मेरे गेस्ट Payback 2023 को लेकर बात करेंगे। मेरी हार नहीं हुई है। मैं उन्हें बुलाना चाहता हूं, जिन्होंने कहा था कि वो ईमानदार रहेंगे। जॉन सीना का स्वागत कीजिए।

जॉन सीना का थीम सॉन्ग बजा और फैंस खुश हो गए। कोई नज़र नहीं आ रहा था और मिज़ ने एक्टिंग की कि सीना रिंग में आकर चेयर पर बैठ गए हैं।

द मिज़: आपने (जॉन सीना) मुझे धोखा दिया है। 

07:32 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर, कोफी किंग्सटन को ढूंढ रहे थे। मैट रिडल ने उन्हें शांत कराया और बाद में कोफी किंग्सटन आए। किंग्सटन ने माफी मांगी लेकिन ड्रू मैकइंटायर का मानना था कि उन्होंने यह जानबूझकर किया है। 

07:24 (IST)5 SEP 2023

राकेल रॉड्रिगेज़ ने प्रोमो कट करने का फैसला किया। 

राकेल रॉड्रिगेज़: एडम पीयर्स से मैंने रिया रिप्ली को लेकर बात की और डॉमिनिक के विषय में भी चर्चा की। मुझे मेरा रीमैच मिलेगा और इस बार डॉमिनिक मिस्टीरियो रिंगसाइड से बैन रहेंगे। रिया रिप्ली, आप तैयार रहना। 

07:22 (IST)5 SEP 2023

राकेल रोड्रिगेज़ vs चेल्सी ग्रीन

मैच शुरू होते ही चेल्सी ग्रीन ने भागने की कोशिश की। राकेल रॉड्रिगेज़ ने उन्हें रोका और अलग तरह के सबमिशन में फंसाया। ग्रीन ने किक लगाई लेकिन राकेल ने ताकत का उपयोग करके ग्रीन पर स्लैम लगाया। ग्रीन ने वापसी करते हुए टॉप रोप से क्रॉसबॉडी देने की कोशिश की। हालांकि, राकेल ने खुद को बचाया। चेल्सी ने उनपर थप्पड़ जड़ दिया। राकेल को गुस्सा आया और उन्होंने ग्रीन पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। साथ ही तहाना बॉम्ब देकर पिन किया।

नतीजा: राकेल रॉड्रिगेज़ की जीत हुई 

07:14 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज फिन बैलर ने रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो से जेडी मैकडॉनघ को जजमेंट डे में लाने को लेकर बात की। रिया रिप्ली ने कहा कि वो आज होने वाले मैच द्वारा चीज़ों के बारे में सोचेंगी। रिप्ली ने डॉमिनिक को जिम्मेदारी दी कि चीज़ें सही तरह से हो। 

07:13 (IST)5 SEP 2023

मैच के बाद शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क ने सम्मान दिखाया। उन्होंने एक-दूसरे को फिस्ट बम्प दिया। 

07:12 (IST)5 SEP 2023

ज़ोई स्टार्क ने बैज़लर पर किक लगाई और पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने तीसरी बार सबमिशन मूव लगाने की असफल कोशिश की। स्टार्क ने Z360 लगाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुई। रिंगसाइड पर स्टार्क ने दिग्गज की हालत खराब की। स्टार्क विरोधी को रिंग में लेकर आईं और डाइव लगाने की कोशिश की। शेना ने ज़ोई को चौथी बार किरीफुडा क्लच में फंसाया। स्टार्क ने वापसी करने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अंत में फेडआउट हो गईं। रेफरी ने मैच का अंत किया।

नतीजा: शेना बैज़लर की जीत हुई  

07:05 (IST)5 SEP 2023

शेना बैज़लर vs ज़ोई स्टार्क

ज़ोई स्टार्क ने शेना बैज़लर को सबमिशन होल्ड में फंसाया। बैज़लर ने वापसी करके शोल्डर अटैक द्वारा विरोधी को धराशाई किया। स्टार्क ने पूर्व UFC स्टार पर ड्रॉपकिक लगाई। बैज़लर ने दबदबा बनाया और स्टार्क के हाथ को निशाना बनाते हुए डॉमिनेशन दिखाया। बैज़लर ने स्टार्क को अपने सबमिशन में फंसाया। स्टार्क ने खुद को बचाया और फिर शेना को रिंग के बाहर किया। शेना में दोबारा स्टार्क पर सबमिशन लगाया। इस बार स्टार्क ने वापसी करके रिंगसाइड पर मौजूद शेना पर डाइव लगाई। 

07:02 (IST)5 SEP 2023

एडम पीयर्स की राकेल रॉड्रिगेज़ से मुलाकात हुई। राकेल चली गईं और चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की। यहां से पता चला कि पाइपर निवेन लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं। ग्रीन ने पीयर्स के सामने राकेल का मजाक बनाने की कोशिश की। राकेल पीछे ही मौजूद थीं और दोनों के बीच मैच तय हो गया। 

06:56 (IST)5 SEP 2023

गुंथर का वीडियो पैकेज दिखाया गया और उन्होंने यहां मेन इवेंट में इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल रिटेन रखने का दावा किया। 

06:53 (IST)5 SEP 2023

जेडी मैकडॉनघ: डॉमिनिक मिस्टीरियो आपसे नहीं लड़ने वाले हैं। मैं भी आपकी हार का कारण रहा हूं। आप मुझसे लड़ सकते हैं। 

सैमी ज़ेन ने बताया कि उन्हें इस चीज़ में बहुत मजा आएगा। यहां सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:52 (IST)5 SEP 2023

जेडी मैकडॉनघ: डेमियन प्रीस्ट, आपको ब्रीफकेस की जरूरत नहीं है। आप इस नए ब्रीफकेस को उपयोग कीजिए।

जेडी ने नया ब्रीफकेस प्रीस्ट को दिया और वो खुश नज़र आए।

सैमी ज़ेन ने एंट्री की।

सैमी ज़ेन: आपको काफी अच्छा लग रहा है। केविन ओवेंस यहां नहीं है। आप 5 लोगों ने मिलकर हमें हराया है। आप बात कर रहे हैं कि आपके पास चैंपियनशिप्स हैं, लेकिन आप सभी टाइटल्स चोरी करके लाए हैं। ईमानदारी से बताऊं, तो अभी मुझे डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब करनी है। आपका क्या कहना है?

06:49 (IST)5 SEP 2023

रिया रिप्ली: पिछले हफ्ते मैंने आपको चेतावनी दी थी। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट, आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप साथ हैं। हम परिवार बन गए हैं। फोकस जजमेंट डे और हमारी उपलब्धियों पर होना चाहिए लेकिन लोग जे उसो के बारे में बात कर रहे हैं। ब्लडलाइन टूट गया है और जजमेंट डे अभी भी डॉमिनेंट है।

डेमियन प्रीस्ट कुछ बोलने वाले थे लेकिन जेडी मैकडॉनघ ने एंट्री की।

डेमियन प्रीस्ट: मैं आपको थोड़ा पसंद करने लगा हूं और कुछ ऐसा मत कीजिएगा कि चीज़ें बदल जाए।

जेडी मैकडॉनघ: मैं यहां कुछ बड़ी चीज़ों के लिए आया हूं। 

06:47 (IST)5 SEP 2023

जजमेंट डे का सैगमेंट

डेमियन प्रीस्ट: हम सभी के पास गोल्ड है और हमारे प्रति सम्मान जताइए।

डॉमिनिक माइक पर बोलने लगे लेकिन फैंस ने लगातार बू किया। ठीक से उनकी बातें सुनाई नहीं दे रही थी। वो यहां रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट-फिन बैलर की जीत तारीफ कर रहे थे।

फिन बैलर: धन्यवाद, मैं आपको (डॉमिनिक मिस्टीरियो) जजमेंट डे में साथ एक साल पूरा होने पर बधाई देना चाहूंगा। रिया रिप्ली को जीत पर बधाई। डेमियन प्रीस्ट, आपके साथ मेरी कुछ दिक्कतें रही हैं लेकिन अब हम साथ हैं। मैं जेडी मैकडॉनघ को भी धन्यवाद कहूंगा। अंत में मैं खुद को धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं अब ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गया हूं। 

06:39 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज ज़ोई स्टार्क ने इंटरव्यू दिया और ट्रिश स्ट्रेटस के प्रति सम्मान जताया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कोई उनकी बेइज्जती नहीं कर सकता। शेना बैज़लर ने एंट्री की और स्टार्क के साथ उनकी बहस हुई। दोनों के बीच यहां से बड़ा मैच तय हुआ। 

06:36 (IST)5 SEP 2023

नाकामुरा ने रिंग में रिकोशे की गर्दन पर चेयर लगाकर हमला करने का प्लान बनाया। सैथ रॉलिंस ने आकर नाकामुरा पर हमला किया और सिक्योरिटी ने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की। सैथ ने गार्ड पर डाइव भी लगाई और नाकामुरा ने सैथ पर मौके का फायदा उठाकर अटैक किया। रिकोशे स्टील चेयर लेकर आए और शिंस्के को भगाया। बैकस्टेज टीवी पर डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली चीज़ें देख रहे थे। रिप्ली ने डेमियन से कहा कि यह Money in the Bank कैश-इन का सही समय नहीं है। 

06:35 (IST)5 SEP 2023

रिकोशे ने वापसी करते हुए शिंस्के पर रिकॉइल मूव लगाया। नाकामुरा ने घुटनों का इस्तेमाल करके रिकोशे को धराशाई किया और रिकोशे ने एप्रन से रिंगसाइड पर नाकामुरा पर डाइव लगाई। शिंस्के ने वापसी करके रिकोशे को रिंग पोस्ट में दे मारा। हाई-फ्लाइंग स्टार ने रिंग अनाउंसर्स एरिया में जापानी स्टार को फेंक दिया। नाकामुरा ने चेयर से रिकोशे पर हमला किया और DQ से उनकी हार हुई।

नतीजा: रिकोशे की DQ से जीत हुई 

06:32 (IST)5 SEP 2023

शिंस्के नाकामुरा ने रिकोशे को हेडलॉक में फंसाया। रिकोशे इससे बच गए लेकिन दिग्गज ने उनपर किक लगाई। पूर्व NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन ने शिंस्के पर शोल्डर अटैक किया और मोमेंटम हासिल किया। रिकोशे ने रोप्स का सहारा लेकर विरोधी पर क्लोथ्सलाइन लगाई और फिर स्प्लैश देकर पिन किया लेकिन इसपर दिग्गज ने किकआउट किया। रिकोशे टॉप रोप पर गए और फिनिशर लगाने लगे। नाकामुरा ने खुद को बचाया। 

06:27 (IST)5 SEP 2023

एडम पीयर्स ने ब्रेक के दौरान बड़ा मैच ऑफिशियल किया।

रिकोशे vs शिंस्के नाकामुरा

मैच शुरू होते ही नाकामुरा बैकस्टेज जाने लगे। रिकोशे ने उन्हें रोका और रिंग में लेकर आए। उन्होंने नाकामुरा पर जबरदस्त पंच और किक्स का इस्तेमाल किया। पूर्व यूएस चैंपियन ने नाकामुरा पर चॉप लगाया। नाकामुरा ने दबदबा बनाना शुरू किया और टॉप रोप से रिकोशे पर लेग ड्रॉप लगाया। रिंग कॉर्नर में नाकामुरा ने रिकोशे पर किक्स लगाई। शिंस्के ने अनोखे अंदाज में रिकोशे को नीचे पटक दिया। 

06:25 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज एडम पीयर्स ने गुस्से में मौजूद सैथ रॉलिंस को समझाने की कोशिश की। 

06:20 (IST)5 SEP 2023

सैथ रॉलिंस: क्या हमारे बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है?

शिंस्के ने इंकार किया। सैथ का गुस्सा फूटा और उन्होंने माइक पर नाकामुरा को धमकी देने के बाद स्टेज एरिया पर जाकर उनपर हमला किया। ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की। शिंस्के ने सैथ की कमर पर किक लगाई और बाद में रिकोशे ने आकर नाकामुरा को भगाया। 

06:19 (IST)5 SEP 2023

शिंस्के नाकामुरा ने एंट्री की और एंट्रेंस रैंप पर खड़े हो गए।

सैथ रॉलिंस: रिंग में आइए। मुझे आपसे बात करनी है। अगर मुझे आपको रिंग में लाना है, तो फिर कुछ देना होगा। हमारे बीच अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच कैसा रहेगा?

शिंस्के नाकामुरा ने जापानी में कुछ बोला।

सैथ रॉलिंस: मुझे आपकी भाषा समझ नहीं आई लेकिन ऐसा लग रहा है कि आप चैलेंज के लिए तैयार हैं। रिंग में आइए। 

नाकामुरा ने इंकार किया। 

06:15 (IST)5 SEP 2023

सैथ रॉलिंस ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की।

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस: Raw में आप सभी का स्वागत है। आप ठीक हैं? Payback 2023 में शिंस्के नाकामुरा ने वो सबकुछ किया, जो उन्होंने कहा था। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब मुझे लगा कि मैं खड़ा नहीं हो पाऊंगा और शायद लड़ नहीं पाऊंगा। हालांकि, मैं अभी भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हूं। मुझे शो खत्म होने के बाद व्हीलचेयर के साथ बाहर आना पड़ा। शिंस्के नाकामुरा बाहर आओ, मैं आपके सपने पूरे करना चाहता हूं। 

06:07 (IST)5 SEP 2023

मैट रिडल टॉप रोप से मूव लगाने वाले थे और वैलहाला ने आकर उनका ध्यान भटकाया। वाइकिंग रेडर्स अपना फिनिशर देने गए और कोफी किंग्सटन ने दखल दिया। वो वाइकिंग रेडर्स पर हमला करने गए लेकिन गलती से मैट पर मूव लगा दिया। रेडर्स ने कोफी को ड्रू पर फेंक दिया। वाइकिंग रेडर्स ने मैट रिडल को टेबल पर रैगनारॉक मूव दिया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: वाइकिंग रेडर्स की जीत हुई 

06:05 (IST)5 SEP 2023

ड्रू मैकइंटायर क्लेमोर देने गए लेकिन एरिक ने अपने साथी को रिंग के बाहर खींचा। रिंगसाइड पर ड्रू ने टेबल पर एरिक को पटकने की कोशिश की। आईवार ने उन्हें रोका और लेकिन पूर्व WWE चैंपियन ने उन्हें ही धराशाई किया। ड्रू ने एरिक को उठाकर बेली-टू-बेली सुपलेक्स दिया। इसी बीच आईवार ने टेबल पर से मैकइंटायर को स्प्लैश दिया। मैट रिडल ने आकर वाइकिंग रेडर्स को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने रिंग में टेबल को सेट किया और एरिक को इसपर लेटा दिया। 

06:03 (IST)5 SEP 2023

ड्रू मैकइंटायर ने आईवार को टॉप रोप मूव लगाने से रोका और मैट रिडल के साथ मिलकर सुपरप्लेक्स लगाया। एरिक ने इसी बीच टेबल हटा ली। वाइकिंग रेडर्स के सदस्यों ने साथ मिलकर मैकइंटायर को धराशाई किया और मैट को निशाना बनाया। स्कॉटिश स्टार ने आकर एरिक पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और आईवार पर भी अलग तरह का मूव लगाया। उन्होंने वाइकिंग रेडर्स की हालत खराब की और आईवार को उठाकर पटक दिया। 

05:58 (IST)5 SEP 2023

ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल vs वाइकिंग रेडर्स (टोर्नेडो टैग टीम मैच)

ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल ने एरिक को रिंग के बाहर किया और आईवार को धराशाई किया। मैट रिडल ने आईवार पर स्प्लैश लगाया और एरिक रिंग में आए। उन्होंने ड्रू को रिंग के बाहर किया और मैट रिडल पर डबल टीम मूव लगाया। ड्रू ने आईवार को क्लोथ्सलाइन देकर रिंगसाइड पर धराशाई किया। मैकइंटायर ने मैट रिडल को उठाकर वाइकिंग रेडर्स पर फेंक दिया। रिडल ने टेबल निकाली। 

05:51 (IST)5 SEP 2023

बैकस्टेज रिकोशे, एडम पीयर्स से मौकों की मांग कर रहे थे। सैथ रॉलिंस आए और पीयर्स ने उन्हें रोका। एडम ने सैथ को बताया कि वो Raw में आने के लिए क्लियर नहीं थे। रिकोशे ने सैथ के प्रति सम्मान दिखाया और उन्हें समझाने की कोशिश की। सैथ नहीं माने। 

05:48 (IST)5 SEP 2023

जे उसो बैकस्टेज जा रहे थे। इसी बीच ड्रू मैकइंटायर ने अपने मैच के लिए एंट्री की और जे उसो के साथ उनका स्टेयरडाउन हुआ। सैमी ज़ेन ने आकर चीज़ों को शांत किया और मैट रिडल के साथ भी जे का कंफ्रंटेशन देखने को मिला। सैमी ने उन्हें भी भेजा। 

05:46 (IST)5 SEP 2023

सैमी ज़ेन: हमारे बीच इतिहास रहा है। मैं उम्मीद नहीं कर रहा कि हम सबसे अच्छे दोस्त रहेंगे। हालांकि, मुझे आपके ऊपर गर्व है।

सैमी ज़ेन ने हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया और जे ने हाथ नहीं मिलाया। सैमी जाने लगे और जे ने उन्हें रोका। उन्होंने सैमी से हाथ मिलाने के लिए कहा। दोनों गले मिले और सैमी चले गए। 

05:44 (IST)5 SEP 2023

सैमी ज़ेन: जे उसो, आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है। लॉकर रूम में कई लोग हैं, जो आपको यहां देखकर खुश नहीं होंगे। केविन ओवेंस यहां नहीं हैं और बैकस्टेज जो लोग भी हैं, उनसे आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए। यह चीज़ हमारे बीच में हैं। मैं यहां आकर तय करना चाहता था कि Raw में आने के बाद मैं आपसे सबसे पहले मिल पाऊं और आपका स्वागत कर पाऊं। पिछले कुछ महीनों से आप परेशान थे और आप इस चीज़ से बाहर आ गए हैं। आप असल में मेन इवेंट जे उसो हैं।  

05:41 (IST)5 SEP 2023

जे उसो का प्रोमो सैगमेंट

जे उसो: मैं हमेशा से यह करना चाहता था। WWE Raw के एपिसोड में आप सभी का स्वागत है। मैं 2-3 हफ्तों के लिए ही बाहर था लेकिन यह समय मुझे बहुत लंबा महसूस हुआ। हर हफ्ते मैं टीवी पर अपने परिवार से लड़ रहा था और अचानक से कोडी रोड्स से मेरी बात हुई। मेन इवेंट जे उसो अब आपके शहर में हैं। 

सैमी ज़ेन का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की। 

05:38 (IST)5 SEP 2023

जे उसो फैंस के बीच से नए थीम सॉन्ग के साथ एंट्री कर रहे हैं। 

05:34 (IST)5 SEP 2023

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और Payback 2023 से जुड़ा वीडियो पैकेज दिखाया जा रहा है। 

21:17 (IST)4 SEP 2023

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 5 सितंबर 2023 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे।

21:16 (IST)4 SEP 2023

सैथ रॉलिंस पर शिंस्के नाकामुरा ने Payback 2023 में मैच के बाद हमला कर दिया था। देखना होगा कि दोनों ही रेसलर्स की कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। 

21:15 (IST)4 SEP 2023

ड्रू मैकइंटायर और मैट रिडल मिलकर टोर्नेडो टैग टीम मैच में वाइकिंग रेडर्स का सामना करने वाले हैं। इस मैच में बवाल मच सकता है। साथ ही जजमेंट डे Payback 2023 में जबरदस्त सफलता मिलने के बाद अब सेलिब्रेशन कर सकता है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now