Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 18 अक्टूबर 2024: Roman Reigns पर खतरनाक हमला, Bloodline का दोबारा दबदबा, फेमस स्टार्स की डेब्यू पर जीत

WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 18 अक्टूबर 2024: Roman Reigns पर खतरनाक हमला, Bloodline का दोबारा दबदबा, फेमस स्टार्स की डेब्यू पर जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 19, 2024 09:12 IST

WWE SmackDown में रोमन रेंस का फिर हुआ बुरा हाल, बड़े मैच का विवादित अंत

topic-thumbnail

09:12 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

07:45 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- ब्लडलाइन और जे उसो का सैगमेंट देखने को मिला। जे ने सोलो सिकोआ को समझाने का प्रयास किया। 
- DIY ने प्रिटी डेडली और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच जीता। 
- लैश लैजेंड ने पाइपर निवेन को हराया। 
- कोडी रोड्स ने प्रोमो कट करके Crown Jewel चैंपियन बनने का दावा ठोका। 
- मोटर सिटी मशीन गन्स ने लोस गार्ज़ा & ऑस्टिन थ्योरी-ग्रेसन वॉलर को WWE टैग टीम चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच में पराजित किया। यह उनका डेब्यू मैच था। 
- नाया जैक्स और कैंडिस लेरे ने टैग टीम मैच में बेली और नेओमी को हराया। 
- रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करने से मना किया। ब्लडलाइन ने फिर रोमन रेंस और जिमी उसो की हालत खराब की।

07:30 (IST)19 OCT 2024

रोमन रेंस: मैं आपको एक्नॉलेज करता हूं। क्या इस चीज़ से आपको बेहतर महसूस हो रहा है?

सोलो सिकोआ: यह उतना अच्छा नहीं है। मैं चाहता हूं कि आप मुझे अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करें या फिर..

रोमन रेंस: या फिर क्या?

सोलो सिकोआ: आप खुद को देखिए। आप कभी नहीं बदले हैं। मैंने कभी खुद को नहीं बदला है। 

जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स स्टेज एरिया पर आ गए हैं। वो जिमी उसो को घसीटते हुए लाए। सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस पर हमला करना चाहा लेकिन असली ट्राइबल चीफ ने उन्हें रिंग के बाहर किया। रोमन ने टोंगा ब्रदर्स पर हमला किया और जेकब फाटू को धराशाई किया। रोमन ने सोलो सिकोआ पर वार किया और ट्राइबल चीफ की माला पहन ली। सोलो सिकोआ ने इसी बीच रेंस पर लो ब्लो लगाया। अब ब्लडलाइन के सदस्य आकर रोमन पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जेकब ने रोमन पर डीडीटी लगाया। सोलो ने रेंस पर दो समोअन स्पाइक लगाए। 

07:25 (IST)19 OCT 2024

रोमन रेंस: आपने जे उसो को थोड़े समय पहले बताया कि अब अपना परिवार पहले से ताकतवर हो गया है। आपके अनुसार ब्लडलाइन ताकतवर हो गया है। मुझे ऐसा नहीं दिख रहा। हम अलग हो चुके हैं और टूट गए हैं। पिछले कुछ महीनों में हमने काफी कुछ खोया है और हम अलग हो चुके हैं। मैंने अपने पिता को कहा था कि मैं चीज़ें सही कर सकता हूं। मैं सिर्फ उन्हें दिया दावा पूरा करना चाहता था। मैं सिर्फ टाइटल, पैसे और परिवार को आगे लाना चाहता था। मैं चाहता था कि चीज़ें सही हो जाए।

सोलो सिकोआ: आपको क्या करना है? इस चीज़ को सही करने के लिए आपको सिर्फ मुझे एक्नॉलेज करना होगा। 

07:21 (IST)19 OCT 2024

रोमन रेंस की एंट्री हो गई है और उनके हाथ में माइक है।

WWE SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस:
साउथ कैरोलिना, शायद आखिरी बार बोलूंगा, मुझे एक्नॉलेज कीजिए। 

सोलो सिकोआ ने दखल दिया। 

07:16 (IST)19 OCT 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस का इंटरव्यू हुआ। इसी बीच उन्होंने बताया कि एंड्राडे और कार्मेलो हेज दोनों को बिल्डिंग से बाहर कर दिया है। एल्डिस ने कहा कि अगले हफ्ते एंड्राडे और हेज के मैच के लिए एलए नाइट स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। 

07:14 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

कोडी रोड्स और गुंथर फेस टू फेस होंगे। 
मोटर सिटी मशीन गन्स vs DIY (WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर्स मैच)
एंड्राडे vs कार्मेलो हेज (सीरीज का सातवां मैच)

07:13 (IST)19 OCT 2024

बेली को आखिर नेओमी से टैग मिला। उन्होंने नाया जैक्स को रिंग में आने से रोका और लीगल स्टार कैंडिस लेरे पर दबदबा बनाया। बेली ने कैंडिस को टर्नबकल में दे मारा और फिर रिंग कॉर्नर में सनसेट फ्लिप मूव लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन नाया जैक्स ने आकर उन्हें रोका । नेओमी ने जैक्स को एप्रन पर फेसफर्स्ट दिया और फिर उनपर डाइव लगा दी। दूसरी ओर बेली के पास मोमेंटम था लेकिन कैंडिस लेरे ने उनपर हमला कर दिया। बेली ने रिंगसाइड पर लेरे की हालत खराब की। वो रिंग में जाने लगीं लेकिन इंडी हार्टवेल ने उन्हें रोका। इंडी ने बेली पर हमला करके उन्हें रिंग पोस्ट में धकेला। रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। उन्होंने बेली को रिंग में भेजा, जहां कैंडिस लेरे ने टॉप रोप मूव लगाकर उन्हें पिन किया।

नतीजा: नाया जैक्स और कैंडिस लेरे की जीत हुई 

07:07 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown में नाया जैक्स और कैंडिस लेरे vs बेली और नेओमी

नाया जैक्स ने बेली की हालत खराब की और कैंडिस लेरे को टैग दिया। बेली ने लेरे को धराशाई किया और नेओमी को टैग दिया। कैंडिस ने रोप्स का उपयोग करके वापसी की और नाया को टैग दिया। नेओमी ने थोड़े समय तक जैक्स पर दबदबा बनाया। हालांकि, चैंपियन ने नेओमी को उठाकर पटक दिया और पिन करने गईं लेकिन सफलता नहीं मिली। जैक्स ने नेओमी को स्पाइनबस्टर दिया और फिर सेंटन लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। 

07:02 (IST)19 OCT 2024

बैकस्टेज एंड्राडे और कार्मेलो हेज का इंटरव्यू हुआ, जो बाद में ब्रॉल में बदल गया। ऑफिशियल्स ने उन्हें रोका। दोनों का मैच अगले हफ्ते होगा। 

07:02 (IST)19 OCT 2024

लोस गार्ज़ा ने एलेक्स शैली पर रिंग कॉर्नर में हमला किया। उन्होंने रिंगसाइड पर बवाल मचाया। यहां ग्रेसन वॉलर ने एंजल पर क्लोथ्सलाइन लगाया और उन्हें बैरिकेड में धकेला। शैली ने ए टाउन डाउन अंडर पर जबरदस्त डीडीटी और फ्लैटलाइनर मूव का कॉम्बिनेशन लगाया। लोस गार्ज़ा ने आकर शैली और ग्रेसन दोनों को धराशाई कर दिया। ऑस्टिन थ्योरी ने वॉलर से टैग लेकर रिंग में एंट्री की और एंजल पर ड्रॉपकिक लगाई। बेर्टो ने शैली पर किक लगाई। थ्योरी ने बेर्टो को नेकब्रैकर देकर धराशाई किया। क्रिस सैबिन आखिर टैग लेकर रिंग में आए और उन्होंने थ्योरी पर डबल टीम मूव लगाया। मोटर सिटी मशीन गन्स ने बेर्टो पर नेकब्रैकर और स्प्लैश का कॉम्बिनेशन मूव लगाया। इसी के साथ सैबिन ने बेर्टो को पिन किया।

नतीजा: मोटर सिटी मशीन गन्स की जीत हुई 

06:50 (IST)19 OCT 2024

मोटर सिटी मशीन गन्स का डेब्यू हो गया है। वो ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच का हिस्सा बनेंगे।

मोटर सिटी मशीन गन्स vs लोस गार्ज़ा vs ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर (WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच)

ग्रेसन वॉलर और एंजल गार्ज़ा मिलकर क्रिस सैबिन पर हमला कर रहे हैं। मोटर सिटी मशीन गन्स ने मोमेंटम हासिल किया। इसी बीच उन्होंने रिंगसाइड पर बवाल मचाया। ग्रेसन वॉलर को क्रिस सैबिन ने रिंग में भेजा। एलेक्स शैली ने वॉलर के हाथ को निशाना बनाया। ग्रेसन ने वापसी करके ऑस्टिन थ्योरी को टैग दिया और दोनों ने मिलकर क्रिस सैबिन को एप्रन से नीचे भेजा। उन्होंने एलेक्स शैली पर हमला किया। 

06:42 (IST)19 OCT 2024

रैंडी ऑर्टन ने निक एल्डिस से Crown Jewel में केविन ओवेंस के खिलाफ मैच बुक करने के लिए कहा। निक ने बताया कि केविन को लेकर सारे फैसले टॉप मैनेजमेंट से आ रहे हैं। ऑर्टन ने बताया कि वो सीधा उनसे बात करेंगे। 

06:41 (IST)19 OCT 2024

केविन ओवेंस का वीडियो देखने को मिला। वो इस बात से खुश नहीं थे कि WWE उन्हें आने नहीं दे रही है। केविन ने बताया कि वो रैंडी ऑर्टन द्वारा मिले धोखे से खुश नहीं थे। ओवेंस ने कहा कि वो ऐसा नहीं करना चाहते थे और उन्होंने रैंडी के कोडी रोड्स के उनके ऊपर चुने जाने पर हैरानी जताई। वो खुश नहीं थे कि WWE से उन्हें सपोर्ट नहीं मिल रहा है और रैंडी ऑर्टन ने उनका भरोसा तोड़ा। उन्हें अपनी वापसी के बारे में चीज़ें क्लियर नहीं हैं। 

06:35 (IST)19 OCT 2024

कोडी रोड्स: मैं यह चैंपियनशिप क्यों जीतूंगा। यह इतिहास की सबसे खूबसूरत चैंपियनशिप से एक है। जब मैं WWE में वापस आया था, तो मैं जॉन सीना के शेड्यूल पर काम करना चाहता था। मैंने उसमें अपने हिसाब से भी चीज़ें जोड़ी हैं। मैंने मेहनत करके चीज़ों को बेहतर किया है। अभी मेरी बेटी 3 फुट की है और छोटी हैं। हालांकि, मैं चाहता हूं कि जब यह आखिरी नाम उनके साथ जुड़े, तो फिर सबसे पहला Crown Jewel चैंपियन मैं रहूं। मैं अगले हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को बात करने के लिए बुलाना चाहता हूं। 

सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:33 (IST)19 OCT 2024

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स:
जब रेसलिंग में टॉप स्टार्स की बात आती है, तो फिर कहा जाता है कि अगला पिछले की तरह ही होगा। Crown Jewel चैंपियनशिप की बात करें, तो यहां अगले या पहले के स्टार्स की बात नहीं होगी। सबसे पहले Crown Jewel चैंपियन की बात होगी। कई सारे चैंपियन आमने-सामने आते तो कैसा होता, सोचिए WCW के गोल्डबर्ग, स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ आए होते। अगर यह मैच होते, तो सही विजेता शायद नहीं निकलते। जब Crown Jewel की बात आती है, तो वहां एक चैंपियन जरूर मिलेगा। मैं यहां Raw के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के बारे में बात करने वाला हूं। गुंथर को साथी और दिग्गज से सम्मान मिलता है। वो अपने वार से पेड़ को धराशाई कर देते हैं। मुझे उनसे डर नहीं लगता। 

06:30 (IST)19 OCT 2024

बैकस्टेज रोमन रेंस और जिमी उसो का सैगमेंट देखने को मिला। रोमन रेंस ने बताया कि उन्होंने जे उसो से बात कर ली है और अब इसका कोई अर्थ नहीं है। रोमन ने कहा कि वो चीज़ें सही करेंगे। रेंस ने बताया कि वो सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करेंगे। 

06:20 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown में पाइपर निवेन vs लैश लैजेंड

लैश लैजेंड और पाइपर निवेन के बीच धक्का-मुक्की हुई। निवेन ने लैश पर शोल्डर टैकल लगाया। लैश ने खुद को पाइपर के मूव से बचाया और उन्हें पंप किक दी। निवेन ने लैजेंड को धराशाई किया और उनपर जबरदस्त मूव लगाया। लैश रिंग कॉर्नर में हैं और उन्होंने पाइपर के कैननबॉल मूव से खुद को बचाया। अब वो निवेन पर पंच लगा रही हैं। लैश ने निवेन को कंधे पर उठाया। पाइपर ने पहले खुद को बचा लिया लेकिन लैजेंड ने उनपर स्लैम लगाया। चेल्सी ग्रीन ने एप्रन पर आकर रेफरी का ध्यान भटकाया। लैश की नज़र उनपर है और इसी बीच जकारा जैक्सन ने ग्रीन को धराशाई किया। रिंग में इसी चीज़ का फायदा पाइपर ने उठाया और लैश पर जबरदस्त मूव लगाया। वो टॉप रोप मूव देने गईं लेकिन लैश ने खुद को बचाया। उन्होंने अपना रिवर्स स्लैम जैसा फिनिशर लगाया और पिन किया।

नतीजा: लैश लैजेंड की जीत हुई 

NXT स्टार लैश लैजेंड अपने मेन रोस्टर पर सिंगल्स डेब्यू मैच में जीत गईं। 

06:15 (IST)19 OCT 2024

नाया जैक्स ने बैकस्टेज निक एल्डिस को बताया कि उनके पास पार्टनर नहीं है क्योंकि टिफनी स्ट्रैटन उपलब्ध नहीं हैं। निक ने बताया कि उन्हें रोस्टर में से किसी को चुनना होगा। कैंडिस लेरे ने आकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया और निक ने उन्हें नाया की पार्टनर बना दिया। 

06:13 (IST)19 OCT 2024

बैकस्टेज रोमन रेंस और जिमी उसो कार से बिल्डिंग में एंट्री करते हुए नज़र आए। इसी बीच जे उसो आए और वो जा रहे थे। रोमन रेंस ने उन्हें रोका और बताया कि उन्हें एवं पूरे परिवार को जे उसो पर गर्व है। जे उसो ने रोमन को 'नो यीट' कहा और चले गए।

06:04 (IST)19 OCT 2024

टॉमैसो चैम्पा ने किट विल्सन को धराशाई किया और मोंटेज़ फोर्ड ने चैम्पा पर डाइव लगाई। वो पिन करने गए लेकिन जॉनी गार्गानो ने आकर उन्हें रोका। सभी स्टार्स रिंग में आकर एक-एक करके बवाल मचा रहे हैं। प्रिटी डेडली ने मोमेंटम हासिल कर लिया है। हालांकि, मोंटेज़ फोर्ड ने उनपर सुपरकिक लगा दी। अब स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एल्टन प्रिंस पर डबल टीम मूव लगाया। इसी बीच DIY ने किट विल्सन को मीट इन द मिडल मूव दिया। मोंटेज़ फोर्ड ने प्रिंस और टॉमैसो चैम्पा ने विल्सन को पिन किया। रेफरी ने काउंट किया।

काफी कन्फ्यूजन हो गया है। हमारे पास दो विजेता हैं। ऑफिशियल ने रिंग अनाउंसर को बताया कि DIY लीगल टीम थे और वो असली विजेता हैं।

नतीजा: DIY की जीत हुई 

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स काफी निराश नज़र आ रहे हैं। 

05:57 (IST)19 OCT 2024

DIY vs प्रिटी डेडली vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच)

मैच शुरू होते ही ब्रॉल हो गया है और सभी टीमें बवाल कर रही हैं। जॉनी गार्गानो ने प्रिटी डेडली पर डाइव लगा दी है। मोंटेज़ फोर्ड ने भी उन सभी पर डाइव लगाई। रिंग में टॉमैसो चैम्पा ने घुटने द्वारा मोंटेज़ की हालत खराब की। प्रिटी डेडली ने वापसी की। अब उनके पास मोमेंटम है। वो चैम्पा को निशाना बना रहे हैं। 

05:47 (IST)19 OCT 2024

जे उसो: आप जो कह रहे हैं, वो सही है। आपने अपनी ब्लडलाइन बनाई। अगर आप परिवार को साथ लाना चाहते हैं, तो फिर टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू आपके साथ क्यों हैं? किसी कारण से उन्हें दूर रखा गया था। जेकब, अगर आप इस तरह मुझे देखेंगे, तो मैं आपकी हालत खराब करूंगा। मैं चाहता हूं कि जब मैं अगली बार आपसे (सोलो सिकोआ) मिलूं, तो आप एकदम अलग हो। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ और जे उसो चले गए। 

05:45 (IST)19 OCT 2024

जे उसो: कैसे हो छोटे भाई? आपसे मिले काफी समय हो गया है। मैं आपके खिलाफ जाने नहीं आया हूं। मैं अभी भी आपकी परवाह करता हूं क्योंकि आप मेरे छोटे भाई हैं। जिमी उसो मेरे पास आए थे। खैर, मैं अब सीधा बात करना चाहता हूं। आप क्या कर रहे हैं? आप अपने भाई के साथ क्या कर रहे हैं? मैं इन सभी चीज़ों से दूर हो गया और अभी आईसी चैंपियन हूं। सिर्फ उला फाला पाना सबकुछ नहीं होता है। इसे लेना नहीं कमाना पड़ता है। आपने रोमन रेंस की ताकत ले ली है लेकिन कृपया परिवार को दो हिस्सों में मत बांटिए।

सोलो सिकोआ: आप कुछ भी बोल रहे हैं। मैं अपने परिवार को अलग नहीं कर रहा, बस साथ ला रहा हूं। मैंने अपने भाई को मुझे एक्नॉलेज करने के लिए कहा था। मेरे मन में हमेशा ही आपके और रोमन रेंस के लिए जगह रही है। उन्हें सिर्फ मुझे एक्नॉलेज करना था। आप मुझे छोटा भाई मत बुलाइए, मैं आपका भी ट्राइबल चीफ हूं। आप मेरे साथ हैं, या नहीं। 

05:39 (IST)19 OCT 2024

सोलो सिकोआ अपने ब्लडलाइन के साथ एंट्री कर रहे हैं।

सोलो सिकोआ का सैगमेंट

सोलो सिकोआ:
मुझे एक्नॉलेज कीजिए। आप अभी वर्तमान और भविष्य की ओर देख रहे हैं। आप ब्लडलाइन और अपने ट्राइबल चीफ की ओर देख रहे हैं। मैं वो व्यक्ति हूं, जिसने एक ताकतवर और बड़ा ब्लडलाइन तैयार किया है। रोमन रेंस या जिमी उसो इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जिमी, जे उसो के पास Raw में गए लेकिन वो भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस तरह के बीटडाउन लगातार रोमन रेंस के साथ होते रहेंगे, जब तक वो मुझे एक्नॉलेज नहीं करते। 

जे उसो का दखल हुआ। 

05:34 (IST)19 OCT 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और पिछले हफ्ते का वीडियो पैकेज दिखाया जा रहा है।

20:44 (IST)18 OCT 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 19 अक्टूबर 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे।

20:43 (IST)18 OCT 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- रोमन रेंस नज़र आएंगे। 
- रैंडी ऑर्टन को एडवर्टाइज किया जा रहा है। 
- एंजल गार्ज़ा और बेर्टो vs सरप्राइज टीम (मोटर सिटी मशीन गन्स का डेब्यू हो सकता है।)

20:39 (IST)18 OCT 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में बवाल मचने की पूरी उम्मीद है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications