Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE, 5 अगस्त 2023: Roman Reigns ने अपने दुश्मन को किया धराशाई, भाई को भाई से ही मिला धोखा

WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE, 5 अगस्त 2023: Roman Reigns ने अपने दुश्मन को किया धराशाई, भाई को भाई से ही मिला धोखा

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 06, 2023 10:04 IST

WWE SummerSlam के अंत में रोमन रेंस की हुई जीत, ब्रॉक लैसनर को मिली करारी हार, पूर्व चैंपियन को मिला धोखा और जानिए क्या-क्या हुआ?

topic-thumbnail

10:04 (IST)6 AUG 2023

हमारे साथ SummerSlam की लाइव कमेंट्री के लिए जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ Raw की लाइव कमेंट्री के साथ मंगलवार को जुड़ेंगे। 

09:41 (IST)6 AUG 2023

जिमी उसो ने जे पर सुपर किक लगाई और उन्हें रिंग के अंदर फेंक दिया। रेंस ने जे उसो को टेबल के ऊपर स्पीयर दिया और पिन करके इस मैच को जीत लिया। रेंस अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए।

विजेता: रोमन रेंस

09:40 (IST)6 AUG 2023

रेंस और सोलो के बीच बहस देखने को मिली। जे ने मौका देखकर रोमन पर स्पीयर लगा दिया और दोनों स्टार्स बैरिकेड पर जाकर गिरे। सोलो ने जे पर अटैक करना शुरू कर दिया है और उन्हें कमेंट्री टेबल पर पटकने का प्रयास किया। जे ने पलटवार किया और सोलो पर कमेंट्री टेबल के ऊपर उसो स्पलैश लगा दिया। एक्शन रिंग में पहुंचा और जे ने पहले रेंस पर स्पीयर लगाया और फिर स्पलैश लगा दिया। वो जब पिन करने गए तभी जिमी उसो ने उन्हें रिंग के बाहर खींच लिया।

09:36 (IST)6 AUG 2023

जे ने चेयर से रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर अटैक करना शुरू कर दिया है। अब वो रेंस के मिड सेक्शन पर बुरी तरह से चेयर से मार रहे हैं। सोलो ने रिंग के बाहर जे पर सुपर किक लगाते हुए रेंस को बचाया। नंबर्स गेम पूरी तरह से जे उसो के खिलाफ जा रहा है। 

09:34 (IST)6 AUG 2023

सोलो ने टेबल को खाली किया और इसके ऊपर जे को पटक दिया। अब सोलो अपने भाई जे को रिंग की तरफ लेकर जा रहे हैं। जे अब रिंग के अंदर हैं और सोलो ने फिर से जे को पटक दिया है। रेंस की एंट्री भी रिंग में हो गई है। सोलो और रेंस ने जे पर स्पीयर स्पाइक लगाने का प्रयास किया। हालांकि जे हट गए और गलती से स्पीयर सोलो पर लग गया। इसका फायदा उठाकर जे ने रेंस पर स्पीयर लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। 

09:31 (IST)6 AUG 2023

रोमन भागने की कोशिश कर रहे हैं और जे ने अब स्ट्रैप निकाल ली है। इससे उन्होंने रेंस पर अटैक किया और वो अपने भाई के ऊपर बिल्कुल भी तरस नहीं खा रहे हैं। दोनों फैंस के बीच पहुंच गए हैं। जे क्राउड के बीच में भी रेंस पर भारी पड़ रहे हैं और राइट हैंड का अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं। सोलो सिकोआ ने जे पर अटैक कर दिया है और रोमन रेंस थोड़े टाइम के लिए फ्री स्पेस दिया। 

09:28 (IST)6 AUG 2023

रेंस ने जे उसो को चेयर्स के ऊपर पावरबॉम्ब दे दिया है। वो जब पिन करने गए तभी जे ने किकआउट कर दिया। रेंस अब रिंग में टेबल को लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने रिंग कॉर्नर पर सेट किया। जे उसो इस समय एप्रन पर हैं और दोनों स्टार्स एक दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। रोमन ने जबरदस्त राइट हैंड से जे को गिराया। जे ने रेंस के फेस पर किक लगाई और फिर रेंस को टेबल के ऊपर समोअन ड्रॉप दे दिया। 

09:24 (IST)6 AUG 2023

जे उसो ने रेंस के स्पीयर को काउंटर करके उन्हें पिन करने का असफल प्रयास किया। अब जे उसो ने स्पलैश लगाया, लेकिन इसके जरिए भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। जे उसो ने स्टील चेयर निकाल ली है। जे ने रेंस की बैक पर चेयर से अटैक कर दिया है, दूसरी तरफ हेमन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि जे नहीं रुके और उन्होंने अटैक जारी रखा। जे ने रिंग में 5-6 चेयर्स और फेंक दी। उसो ने रेंस को मिड रोप से सुपरप्लेक्स देने की कोशिश की, लेकिन रेंस खुद को बचाने में कामयाब हो रहे हैं। 

09:20 (IST)6 AUG 2023

रोमन सुपरमैन पंच देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जे ने केंडो स्टिक से रोमन के मिड सेक्शन पर अटैक किया। अब जे उसो ने केंडो स्टिक से रेंस की हालत खराब की और उन्हें रिंग के बाहर किया। मेन इवेंट उसो ने जबरदस्त डाइव रिंग के बाहर रेंस के ऊपर लगाई। वो ट्राइबल चीफ को रिंग के अंदर लेकर आए और टॉप रोप से अपना मूव लगाने वाले थे। हालांकि रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच लगा दिया । 

09:17 (IST)6 AUG 2023

जे उसो ने जबरदस्त किक लगाते हुए रेंस को रिंग के बाहर भेजा। वो डाइव लगाने वाले थे, लेकिन रोमन रेंस ने केंडो स्टिक से हल्ला बोल दिया। रोमन ने बुरी तरह जे को केंडो स्टिक से मारना शुरू कर दिया है। क्राउड उन्हें बू कर रहा है। जे को खड़ा होने के लिए रेंस कह रहे हैं, लेकिन जे ने काउंटर कर दिया है। रोमन ने फिर से अपना गुस्सा जे पर निकालना शुरू कर दिया है। वो रिंग कॉर्नर पर ले जाकर उन्हें मार रहे हैं। 

09:14 (IST)6 AUG 2023

जे उसो ने टेबल निकाल ली है और  इसे सेट कर दिया है। हालांकि रेंस को समय मिला और उन्होंने जे को रिंग के अंदर भेजा। जे उसो को उन्होंने टर्नबकल पर सिर के सहारे पटका। वो दर्द में दिखाई दे रहे हैं। रेंस फैंस को उसोज़ के लिए चैंट करने से मना कर रहे हैं और साथ ही असफल पिन का प्रयास भी किया। 

09:10 (IST)6 AUG 2023

जे इस समय डाउन हैं और रेंस अपना कंट्रोल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जे ने वापसी की और रेंस पर वो हल्ला बोल रहे हैं और इस बीच जबरदस्त किक रेंस पर उन्होंने लगाई। उन्होंने रोमन रेंस को रिंग के बाहर भेजा और मिड रोप से उनके ऊपर जंप लगाई। एक्शन इस समय रिंग के बाहर चल रहा है और मोमेंटम जे के पास है। 

09:07 (IST)6 AUG 2023

रेफरी ने रोमन रेंस से उनकी माला मांगी और ट्राइबल चीफ ने जे उसो से बात करने के बाद इसे पॉल हेमन को दे दिया। मैच की शुरुआत हो गई है। धीमी रफ्तार पर ही यह मुकाबला शुरू हुआ है और अभी दोनों ही स्टार्स ने किसी प्रकार की तेजी नहीं दिखाई है। 

08:51 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam में रोमन रेंस vs जे उसो (अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच)

मेन इवेंट में होने वाले अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सबसे पहले जे उसो ने रिंग में एंट्री की है। मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ एंट्री कर ली है। 

08:41 (IST)6 AUG 2023

बेली ने MITB ब्रीफकेस से ओस्का, शार्लेट और ब्लेयर पर अटैक कर दिया है। इसी के साथ इयो स्काई ने अपना ब्रीफकेस कैशइन कर दिया है। स्काई ने टॉप रोप से मूव लगाया ओर पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। इयो स्काई नई चैंपियन बन गई हैं। डकोटा काई ने भी अपनी पार्टनर को रिंग में जॉइन कर लिया है। 

विजेता: इयो स्काई

08:39 (IST)6 AUG 2023

बियांका और शार्लेट अब फाइट कर रही हैं। EST ने KOD देने की कोशिश की , लेकिन क्वीन ने काउंटर करते हुए फिगर 8 लॉक में जकड़ लिया है। ओस्का ने एंट्री करते हुए शार्लेट पर मिस्ट फेंका। हालांकि इसका फायदा बियांका ने उठाया और ओस्का को पिन करते हुए विमेंस चैंपियनशिप को जीत लिया।

विजेता: बियांका ब्लेयर

08:36 (IST)6 AUG 2023

ओस्का और शार्लेट एक दूसरे से लड़ रही हैं। ओस्का ने क्वीन पर सुपरप्लेक्स लगा दिया है। दोनों ही स्टार्स इस समय डाउन हैं और ब्लेयर को बैकस्टेज लेकर जाया जा रहा है। शार्लेट ने ओस्का पर स्पीयर लगाया, लेकिन एक बार फिर उन्हें पिन करने में कामयाबी नहीं मिली। ब्लेयर एक बार आ गई हैं और वो टॉप रोप पर हैं। शार्लेट ने ओस्का को फिगर 8 लॉक में जकड़ा हुआ था, लेकिन ब्लेयर ने 450 स्पलैश लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया।  

08:33 (IST)6 AUG 2023

बियांका ब्लेयर ने शार्लेट पर पावरबॉम्ब लगाया और ओस्का ने ब्लेयर को लॉक में जकड़ लिया। हालांकि बाद में शार्लेट के कारण पूरा लॉक ब्रेक हुआ। ब्लेयर-ओस्का डाउन हैं और शार्लेट ने रिंग के अंदर मूनसॉल्ट लगा दिया है। शार्लेट ने बियांका को रिंग के बाहर फेंका और ऐसा लग रहा है कि वो चोटिल हो गई हैं। EST काफी ज्यादा दर्द में दिखाई दे रही हैं। मेडिकल स्टाफ उन्हें चेक कर रहा है। 

08:30 (IST)6 AUG 2023

शार्लेट ने टॉप रोप से रिंग के बाहर दोनों स्टार्स पर मूनसॉल्ट लगा दिया है। रिंग में इस समय ओस्का और ब्लेयर लड़ रही हैं। ब्लेयर ने ओस्का को KOD देने का प्रयास किया, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। ओस्का ने ब्लेयर को बाहर करके शार्लेट को पिन करने की कोशिश की। 

08:27 (IST)6 AUG 2023

शार्लेट ने कंट्रोल हासिल कर लिया है और उन्होंने अब डबल नेचुरल सलेक्शन मूव लगा दिया है। तीनोंं स्टार्स एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास कर रही हैं। बियांका को आखिरकार वो मोमेंटम मिला, जिसका उन्हें इंतजार था। वो शार्लेट पर पंच लगा रही हैं और अब EST ने ओस्का को भी धराशाई किया। शार्लेट ने ब्लेयर पर स्पीयर लगा दिया, तो दूसरी तरफ ओस्का ने क्वीन को ओस्का लॉक में फंसा लिया है। ब्लेयर ने लॉक को ब्रेक करके मैच में सभी को बनाए रखा। बियांका टॉप पर थीं, लेकिन ओस्का ने उन्हें गिरा दिया। 

08:22 (IST)6 AUG 2023

फ्लेयर ने भी एंट्री की है, लेकिन ओस्का उनके ऊपर भारी पड़ रही हैं। विमेंस चैंपियन अपनी दोनों दुश्मनों पर किक्स लगा रही हैं। इस बीच शार्लेट ने पिन करने का असफल प्रयास किया। हालांकि ओस्का ने जर्मन सुपलेक्स लगाते हुए क्वीन को रिंग के बाहर किया। ओस्का ने ब्लेयर को भी पिन करने की कोशिश की। शार्लेट ने टॉप रोप से ब्लेयर-ओस्का पर क्रॉस बॉडी मूव लगाया। 

08:20 (IST)6 AUG 2023

मैच की शुरुआत हो गई है और तीनों स्टार्स जबरदस्त चुस्ती दिखा रही हैं। रिंग में बियांका औैर शार्लेट इस समय मौजूद हैं। फ्लेयर का पलड़ा भारी दिख रहा है। ओस्का ने द क्वीन को रिंग के बाहर खींचा और ब्लेयर ने भी मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया। ओस्का ने ब्लेयर को क्विक पिन करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। ओस्का ने कंट्रोल हासिल कर लिया है। 

08:12 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam में ओस्का vs शार्लेट फ्लेयर vs बियांका ब्लेयर (विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)

सबसे पहले शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की। इसके बाद विमेंस चैंपियन ओस्का और बियांका ब्लेयर ने भी एंट्री कर ली है। 

08:05 (IST)6 AUG 2023

रिंग में फिन बैलर ने सैथ रॉलिंस पर कू डी ग्रा हिट कर दिया, लेकिन सैथ रॉलिंस ने किकआउट कर दिया। प्रीस्ट ने रेफरी का ध्यान भटकाया और उधर रॉलिंस ने बैलर को ब्रीफकेस के ऊपर स्टॉम्प दे दिया। इसी के साथ रॉलिंस ने बैलर को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में मचे जबरदस्त बवाल के बीच जीत रॉलिंस की ही हुई। 

विजेता: सैथ रॉलिंस

08:03 (IST)6 AUG 2023

डेमियन ने सैथ पर अटैक किया, जिसे रेफरी देख नहीं पाए। फिन ने सैथ पर पेडिग्री हिट कर दी और फिर पिन करने का असफल प्रयास किया। रिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी बाहर आ गए हैं। सैथ ने पहले प्रीस्ट पर अटैक किया और फिर बैलर पर जबरदस्त मूव लगाकर पिन करने का प्रयास किया। हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हुए। सैथ ने रिंग के बाहर प्रीस्ट और डॉमिनिक पर अटैक किया। 

08:01 (IST)6 AUG 2023

सैथ स्टॉम्प देने गए, लेकिन फिन बैलर ने काउंटर कर दिया और अब वो अपना फिनिशर देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि सैथ ने सुपरप्लेक्स लगा दिया, पिन करने में उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दोनों स्टार्स इस समय डाउन हैं। बैलर ने रॉलिंस पर बढ़त बना ली है और वो टॉप रोप पर हैं। वो कू डी ग्रा मूव मिस कर गए और सैथ ने पेडिग्री हिट कर  दी। फिन ने किकआउट कर दिया। डेमियन प्रीस्ट MITB ब्रीफकेस लेकर बाहर आ गए हैं। 

07:58 (IST)6 AUG 2023

फिन बैलर ने पलटवार किया और सैथ रॉलिंस को रिंग पोस्ट पर दे मारा। मैच की शुरुआत से ही बैलर उनके आर्म को निशाना बना रहे हैं। बैलर ने रॉलिंस को बैरिकेड पर पटक दिया है और उन्हें अब रिंग में ले आए हैं। फिन बैलर ने सैथ को सबमिशन मूव में जकड़ लिया है। मुश्किल से सैथ ने को बचाया और बैलर को दो बार रिंग कॉर्नर पर पटका। अब वो टॉप रोप पर हैं और बैलर पर उन्होंने स्पलैश लगा दिया। जब वो पिन करने गए तभी बैलर ने किकआउट कर दिया। 

07:53 (IST)6 AUG 2023

बैलर की रेफरी के साथ बहस देखने को मिल रही है। रॉलिंस ने वापसी करते हुए बैलर को पिन करने का प्रयास किया, लेकिन फिन की तरफ से किकआउट देखने को मिला। रॉलिंस पेडिग्री देने गए, लेकिन बैलर ने खुद को बचाया। रॉलिंस को रिकवर करने का समय मिल गया है और बैलर इस समय रिंग के बाहर हैं। सैथ ने Suicide Dive की हैट्रिक लगा दी है। 

07:49 (IST)6 AUG 2023

रेफऱी ने आखिरकार मुकाबले की शुरुआत की और दोनों स्टार्स ने एक दूसरे पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। बैलर कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और रॉलिंस पर पूरी तरह से उन्होंने दबदबा बना लिया है। रॉलिंस काफी दर्द में दिखाई दे रहे हैं। अभी तक पूरी तरह से फिन का ही कंट्रोल देखने को मिला है। 

07:36 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam में सैथ रॉलिंस vs फिन बैलर (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)

फिन बैलर ने सबसे पहले मैच के लिए एंट्री की और अब सैथ रॉलिंस भी आ गए हैं। मैच शुरू होने से पहले ही फिन बैलर ने रॉलिंस पर अटैक कर दिया है। 

07:33 (IST)6 AUG 2023

गुंथर चॉप लगाने की कोशिश कर रहे थे, ड्रू ने उन्हें रोका। अब दोनों एक दूसरे के ऊपर चॉप्स लगा रहे हैं। मैकइंटायर ने एकदम से क्लेमोर किक लगा दी, लेकिन गुंथर ने किकआउट करते हुए खुद को बचाने में कामयाबी पाई। दोनों स्टार्स इस समय मिड रोप पर हैं, जहां से गुंथर ने उन्हें गिराया और फिर स्पलैश हिट किया। अब उन्होंने पावरबॉम्ब हिट किया और मैकइंटायर को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

विजेता: गुंथर 

07:29 (IST)6 AUG 2023

ड्रू ने पावरबॉम्ब को काउंटर करते हुए डीडीटी लगाया, लेकिन पिन करने में उन्हें कामयाबी नहीं मिली। गुंथर खुद को बचाने के लिए रिंग के बाहर गए, लेकिन ड्रू ने वहां भी उनके ऊपर अटैक कर दिया। मैकइंटायर एक बार फिर क्लेमोर किक मिस कर गए और गुंथर ने पावरबॉम्ब लगा दिया। वो भी पिन नहीं कर पाए। रिंग जनरल ने टॉप रोप से स्पलैश लगाया, लेकिन एक बार फिर किकआउट देखने मिला। 

07:27 (IST)6 AUG 2023

मैकइंटायर ने आखिरकार वापसी कर ली है और दोनों स्टार्स एक दूसरे के ऊपर अटैक कर रहे हैं। मैकइंटायर ने क्लोथ्सलाइन हिट कर दी है और वो काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। अब वो भी गुंथर पर चॉप्स लगा रहे हैं और बेली टू बेली अब उन्होंने हिट कर दिया है। स्कॉटिश वॉरियर ने आईसी चैंपियन पर नेक ब्रेकर लगाया और वो क्लेमोर देने के लिए तैयार हैं। मैकइंटायर मूव को मिस कर गए और गुंथर ने ड्रॉप किक लगा दी है।

07:23 (IST)6 AUG 2023

ड्रू मैकइंटायर माइंड गेम्स खेलने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने शोल्डर टैकल के जरिए गुंथर को गिराया। गुंथर अपर कट लगाते हुए वापसी का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्कॉटिश वॉरियर ने ग्लासगो किक हिट किया। एक्शन रिंग के बाहर पहुंचा, जहां गुंथर ने मैकइंटायर को रिंग पोस्ट पर दे मारा और अब उन्हें स्टील स्टेप्स पर पटक दिया है। दोनों स्टार्स एक बार फिर रिंग में आ गए हैं और रिंग जनरल ने एक चॉप से मैकइंटायर को नीचे गिरा दिया। 

07:19 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam में गुंथर vs ड्रू मैकइंटायर (आईसी चैंपियनशिप मैच)

ड्रू मैकइंटायर सबसे पहले इस मैच के लिए रिंग में आए और इसके बाद लुडविग काइजर ने गुंथर को इंंट्रोड्यूस किया। रिंग जनरल ने भी रिंग में एंट्री कर ली है। मैच की शुरुआत भी हो गई है। 

07:10 (IST)6 AUG 2023

शेना बैज़लर ने रोंडा राउज़ी को किरिफुदा क्लच में जकड़ लिया था और राउज़ी अंत में फेडआउट हो गई। अंत में टेक्निकल नॉकआउट के जरिए शेना बैज़लर ने इस मैच को जीत लिया।

विजेता: शेना बैज़लर

07:07 (IST)6 AUG 2023

शेना दर्द में दिखाई दे रही हैं और मेडिकल स्टाफ उन्हें चेक कर रहा है। राउज़ी ने मेडिकल टीम पर अटैक कर दिया और शेना को पूरा टाइम मिल गया है। दोनों एक दूसरे पर पंच लगा रही हैं और बैज़लर किरिफुदा क्लच लगाने का प्रयास कर रही हैं। राउज़ी ने पलटवार करते हुए आर्मबार लगा दिया है। अब शेना ने रोंडा के एंकल को पकड़ लिया है, जिसे राउज़ी ने काउंटर कर दिया।

07:04 (IST)6 AUG 2023

धीमी रफ्तार पर यह मैच चल रहा है और बैज़लर ने जबरदस्त किक लगाते हुए रोंडा को रिंग के बाहर किया। शेना ने रोंडा को सबमिशन मूव में जकड़ लिया है और इस बीच दोनों एक दूसरे पर पंच लगा रही हैं। रोंडा ने रनिंग नी के जरिए शेना को नीचे गिराया। बैज़लर इस समय डाउन हैं और वो वापसी का प्रयास कर रही हैं। रिंग के बाहर दोनों स्टार्स पहुंच गई हैं। 

07:01 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam 2023 में रोंडा राउज़ी vs शेना बैज़लर (MMA रूल्स मैच)

पहले रोंडा राउज़ी और फिर शेना बैज़लर ने मैच के लिए एंट्री कर ली है। ऑफिशियल तौर पर मैच शुरू हो गया है। इस मैच को कोई भी स्टार नॉकआउट या सबमिशन के जरिए ही जीत सकता है। दोनों स्टार्स एक दूसरे पर बढ़त बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी कंट्रोल नहीं मिला है। 

06:52 (IST)6 AUG 2023

शेमस, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट लीगल रह गए हैं। स्टाइल्स का पैर कैरियन क्रॉस ने पकड़ लिया और शेमस ने ब्रोग किक लगाते हुए स्टाइल्स को एलिमिनेट किया। अब शेमस और नाइट रह गए हैं। नाइट ने एल्बो मूव शेमस पर लगाया, लेकिन शेमस ने भी पलटवार कर दिया। नाइट ने शेमस को बाहर करने का प्रयास किया और इस बीच उन्होंने केल्टिक वॉरियर पर टॉप रोप से बेली टू बेली लगाया। नाइट ने शेमस को एलिमिनेट करते हुए इस मैच को जीत लिया है।

विजेता: एलए नाइट

06:49 (IST)6 AUG 2023

नाइट के ऊपर बाहर होने का खतरा था, लेकिन उन्होंने मिज़ को ही बाहर कर दिया। शेमस ने इस बीच ग्रेसन वॉलर को बाहर कर दिया। रीड ने एक साथ शेमस-नाइट पर अटैक किया। स्टाइल्स ने क्रॉस को एलिमिनेट कर अपना बदला लिया। रीड ने चैड गेबल को बाहर कर दिया है। नाइट ने रीड को भी एलिमिनेट कर दिया है। इस मैच में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। 

06:47 (IST)6 AUG 2023

ओमोस ने बुच और मैट रिडल को एक साथ एलिमिनेट कर दिया है। रिंग में ओमोस ने ग्रेसन वॉलर को उठाकर पटक दिया है। नाइट अब ओमोस से फाइट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी ज्यादा फायदा नहीं हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर ओमोस पर कॉम्बिनेशन मूव लगाया और आखिरकार सभी स्टार्स ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया है। 

06:45 (IST)6 AUG 2023

गेबल ने विंची को बाहर किया और इस बीच लुडविग काइजर ने उन्हें रिंग में धराशाई किया। चैम्पा ने वाइकिंग रेडर्स को एलिमिनेट कर दिया है। शिंस्के नाकामुरा भी एलिमिनेट हो गए हैं। थ्योरी ने कैमरन ग्राइम्स को बाहर किया, लेकिन सैंटोस इस्कोबार ने यूएस चैंपियन को बाहर करते हुए अपना जलवा दिखाया। कैरियन क्रॉस ने इस्कोबार को बाहर कर दिया। गेबल ने लुडविग काइजर को भी बाहर कर दिया है। 

06:42 (IST)6 AUG 2023

सभी सुपरस्टार्स एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं और ओमोस ने अपोलो क्रूज़ को एलिमिनेट कर दिया। उन्होंन जेडी मैकडॉनघ को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिक बूग्स भी नहीं टिक पाए, उन्हें भी नाईजीरियन जायंट ने बाहर कर दिया। ब्रॉलिंग ब्रूटस मिलकर ओमोस पर अटैक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोक पा रहा है। इम्पीरियम ने ओटिस को बाहर कर दिया है। 

06:38 (IST)6 AUG 2023

WWE SummerSlam बैटल रॉयल

रिंग में इस मैच के लिए काफी सुपरस्टार्स पहले से ही मौजूद हैं। इस बीच एलए नाइट ने एंट्री कर ली है। एजे स्टाइल्स भी मैच के लिए बाहर आ गए हैं । मैच की शुरुआत हो गई है और MVP ने ऐलान किया कि ओमोस के बिना यह मैच नहीं हो सकता है। ओमोस ने भी रिंग में एंट्री कर ली है। 

06:30 (IST)6 AUG 2023

मैच के बाद लैसनर ने कोडी रोड्स से हाथ मिलाया और गले मिले। लैसनर ने कोडी का हाथ उठाया और उनके प्रति सम्मान दिखाया। फैंस को यह पल काफी ज्यादा पसंद आय़ा। 

06:28 (IST)6 AUG 2023

लैसनर ने f5 देना चाहा, लेकिन कोडी ने बीस्ट को एक्सपोज़ टर्नबकल पर दे मारा। रोड्स ने अब बीस्ट को किमुरा लॉक में जकड़ लिया है और वो दर्द में दिखाई दे रहे हैं। लैसनर ने उठाकर रोड्स को पटका और खुद को लॉक से बचाया। लैसनर फिर से f5 नहीं दे पाए और कोडी ने ब्रॉक पर लगातार तीन बार क्रॉस रोड्स मूव लगाए। इसी के साथ उन्होंने पिन करते हुए ब्रॉक लैसनर को हरा दिया। कोडी रोड्स ने इस दुश्मनी को 2-1 से जीत लिया है। 

विजेता: कोडी रोड्स

06:25 (IST)6 AUG 2023

कोडी ने पलटवार किया और सबसे पहले उन्हें रिंग पोस्ट पर दे मारा और फिर स्टील स्टेप्स से हिट किया। रिंग के अंदर भी रोड्स पूरी तरह से बीस्ट पर भारी पड़ रहे हैं। कोडी कटर मूव लैसनर के ऊपर उन्होंने लगा दिया। हालांकि ब्रॉक ने किकआउट करते हुए खुद को बचाया। लैसनर ने पलटवार करते हुए कोडी को किमुरा लॉक में जकड़ लिया है। रोड्स ने रोप्स को पकड़ते हुए खुद को बचाया। 

06:22 (IST)6 AUG 2023

अब लैसनर भी काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और फैंस पूरी तरह से रोड्स को सपोर्ट कर रहे हैं। रोड्स ने फाइटबैक का प्रयास किया, लेकिन लैसनर ने उनके ऊपर सुपलेक्स लगा दिया। इस बार बीस्ट ने कोडी पर कमेंट्री टेबल पर F5 लगाते हुए उन्हें धराशाई कर दिया। कोडी रोड्स की हालत काफी ज्यादा खराब दिखाई दे रही है, लेकिन फिर भी वो टाइम पर रिंग में आ गए। ब्रॉक ने कोडी पर फिर से सुपलेक्स लगाया, लेकिन उन्होंने अभी भी हार नहीं मानी है। कोडी ने टर्नबकल निकाल दिया है, लेकिन बीस्ट ने फिर से उनके ऊपर सुपलेक्स लगा दिया। अब रिंग के बाहर उन्होंने स्टील स्टेप्स से कोडी पर अटैक किया।

06:18 (IST)6 AUG 2023

अभी तक बीस्ट ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया है और अब उन्होंने कोडी को रिंग के बाहर फेंक दिया। आखिरी मोमेंट पर कोडी ने रिंग में वापसी की और खुद को काउंटआउट होने से बचाया। लैसनर ने कोडी रोड्स पर सुपलेक्स लगा दिया है। लैसनर बार-बार कोडी रोड्स को रिंग के बाहर भेज रहे हैं। अब खुद बीस्ट भी बाहर आ गए हैं और उन्होंने रोड्स पर f5 लगा दिया है। वो रिंग में आ गए हैं और रोड्स रिंग के बाहर डाउन हैं। रेफरी इस समय काउंट कर रहे हैं और एक बार फिर मुश्किल से टाइम पर रिंग में आने में कामयाब हुए। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications