UFC की फाइट, चैंपियनशिप और नियम-कायदों की पूरी जानकारी

Ankit
Enter caption

UFC क्या होती है? ये सवाल अक्सर कई लोगों के दिमाग में चलता रहता है। UFC एक कंपनी है, जो MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) की फाइट करवाती है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में MMA की फाइट को दिखाया है। WWE में जैसे सुपरस्टार्स रिंग के ऊपर से छलांग या स्टंट दिखाते हैं वैसे ही UFC में दो फाइटर एक-दूसरे को हराने के लिए लात-घूंसों और सबमिशन मूव्स का इस्तेमाल करते हैं।

WWE के ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक MMA में फाइट कर चुके हैं और हाल ही में WWE का हिस्सा बनीं रोंडा राउजी पहले UFC की चैंपियन थीं। UFC की सबसे बड़ी फाइट कुछ दिनों बाद कॉनर मैक्ग्रेगर और खबीब नर्मागोमेडोव के बीच होनी है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

UFC, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। साल 1993 में UFC का पहला इवेंट हुआ था। अभी UFC के प्रेसीडेंट डैना वाइट हैं, जिन्होंने साल 2001 में इसका कार्यभार संभाला था। UFC अभी तक 400 से इवेंट करवा चुका है। आपको बता दें कि जब 1990 के दौरान MMA होती थी तब ज्यादा नियम नहीं बनाए गए थे, जिसके चलते फाइटर अपने विरोधी के बाल खींचते, आंखों में मार देते थे और कई ऐसी चीजें करते थे जो लीगल नहीं थी। कुछ सालों बाद UFC में नियम तय किए गए।

क्या हैं UFC के नियम-कायदे ?

फाइटरों की सुरक्षा के लिए UFC में कुछ नियम और कायदे बनाए जिसके तहत फाइटर ऑक्टागन में लड़ सकते हैं।

-हर फाइटर को ऑक्टगन के अंदर लड़ना पड़ता है।

-हाथों पर पट्टी के साथ मुंह में माउथ गार्ड होना बेहद जरुरी है।

-फाइटर को ग्लव्स पहनने होते हैं जिसका वजन 113 ग्राम से लेकर 170 ग्राम तक होना चाहिए। मैन फाइटर को ग्रोइन (पेट के नीचे का हिस्सा) का प्रोटेक्टर पहना जरुरी होता है जबकि विमेंस को चेस्ट का प्रोटेक्टर पहनना होता है।

-UFC के चैंपियनशिप मैच के लिए पांच-पांच मिनट के पांच राउंड होते हैं, जिसमें एक मिनट का आराम भी मिलता है।

-फाइट के लिए 3 जज होते हैं जो फाइटर के प्वाइंट्स को देखते हैं, रेफरी इसमें शामिल नहीं होता है। इस दौरान सभी अंपायर देखते हैं कि फाइटर ने किस तरह MMA की तकनीक को इस्तेमाल किया है और कैसे डिफेंड किया है।

-हर राउंड के 10 प्वाइंट होते हैं और सही तकनीक को देखते हुए अंपायर अंक देते हैं।

-UFC में 31 तरह के फाउल होते हैं, जैसे थूकना, बालों को खींचना, सिर पर लात मारना। अगर कोई ये फाउल करता है तो रेफरी उसे डिसक्वालीफाई कर सकता है।

कैसे जीत सकते हैं UFC की फाइट?

MMA की फाइट को कई तरीकों से जीता जा सकता है। जैसे फिजिकल टैप आउट और वर्बल टैप आउट। इसके अलावा नॉक आउट या फिर सभी राउंड को जीतने के बाद।

फाइटर अगर फाइट के दौरान अपने होश गंवा दे, उस हिसाब से भी रेफरी दूसरे फाइटर विजेता घोषित कर सकता है। अंपायरों/ रेफरियों के फैसलों से भी जीत हासिल होती है जैसे, तीनों जज अपना एक फैसला सुनाए या दो जज का एक फैसला हो और तीसरा जज कुछ और फैसला दें (इसको मेजोरिटी डिसीजन कहते हैं)। इसके साथ सबमिशन, फोरफिट, टेक्निकल डिसीजन से भी फाइट को जीता सकता है।

UFC में कितनी चैंपियनशिप होती है?

UFC की चैंपियनशिप को 12 अलग-अलग भार वर्ग में बांटा गया है। जिसमें 8 मैंस के टाइटल हैं जबकि 4 विमेंस डिवीजन में रखे गए हैं। फ्लाइवेट, बेंटामवेट, फेदरवेट, लाइटवेट, वेल्टरवेट, मिडलवेट, लाइटहैवीवेट और हैवीवेट ये 8 टाइटल मैंन के लिए तय किए गए हैं। विमेंस के लिए स्ट्रॉवेट, फ्लाइवेट, बेंटामवेट और फेदरवेट को रखा गया है।

आपको बता दें कि UFC के केज को "ऑक्टागन" कहा जाता है, स्टील केज की 30 फुट में फैला होता है जिसकी लंबाई 6 फुट होती है जबकि जमीन से 4 फुट ऊपर होता है।

youtube-cover

Quick Links