क्या ब्रॉक लैसनर UFC के एंटी-डोपिंग टैस्ट में फेल हो गए हैं?

UFC 200 में ब्रॉक लैसनर ने बेहतरीन वापसी करते हुए जीत हासिल की, वो पूरी लड़ाई में अपने विरोधी पर हावी रहे, और अंत में जजों ने ब्रॉक को उस लड़ाई का विजेता घोषित किया। लेकिन अब पता चल रहा है की शायद ब्रॉक ने एंटी-डोपिंग पॉलिसी का उल्लंघन किया है। एक पत्रकार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की UFC ने ब्रॉक को बता दिया की उनका 28 जून का उनके टैस्ट में ब्रॉक ने इसका उल्लंघन किया है। इस बारे में अभी UFC का आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खबर के सच होने पर ब्रॉक की समस्या बढ़ सकती हैं। क्योंकि UFC का ये नियम काफी सख्त है। पहले भी कई स्टार्स को इसी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर WWE के नियम भी इसे लेकर काफी सख्त हैं। उन्होने पहले कई लोगों को इस वजह से फायर किया है। कुछ दिनों पहले रोमन ने भी इसी वजह से निलंबन का सामना किया था, इस बात की पुष्टि तो कोई नहीं करता की रोमन ने क्या लिया था, पर कहा जा रहा है की रोमन ने मरुआना का सेवन किया था। ब्रॉक से जुड़ी खबर हम आपको आगे भी देते रहेंगे।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now