PUBG एक बहुत फेमस बैटल रॉयल गेम है जिसका मोबाइल वर्जन भी है PUBG Mobile , जो मोबाइल गेमिंग कम्युनिटी में बहुत फेमस है। इसकी पॉपुलैरिटी ने फिर मदद करि PUBG Mobile Lite को आगे बढ़ाने में क्योंकि सब के पास बेहतर स्पेसिफिकेशन्स वाले फ़ोन नहीं होते जिसमे वह PUBG Mobile खेल सके।
हालाँकि PUBG Mobile LITE को खेलने के लिए आपको इंटरनेट की ज़रूरत होती है तो ऐसा हो सकता है की आप बैटल रॉयल गेम ढूंढे जो बिना डाटा के चल जाएं। अगर आप ऐसे ही गेम्स की तालाश में हैं , तो आप सही जगह आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको तीन गेम्स बताएंगे जो PUBG Mobile LITE जैसे हैं।
PUBG Mobile LITE जैसे तीन और गेम्स
1) Free Survival Battleground Fire: Battle Royale

अगर आप कोई ऑफलाइन गेम ढूंढ रहे हैं जिसमे सर्वाइव करना और शूट करना होता है। यह गेम बेस्ट है गूगल प्ले स्टोर पर। जो मिशंस आपको खेलने होते हैं वह सब वर्ल्ड वॉर से सम्बंधित होते हैं। गेम का डाउनलोड साइज करीब 89 MB का है , जो एक एडवांटेज है।
2) ScarFall: The Royale Combat

यह गेम भी एक बहुत अच्छा विकल्प है बैटल ऑयल गेम्स की दुनिया में। यह एक मल्टीप्लयेर शूटिंग गेम है
PUBG Mobile LITE की तरह , इसीलिए आपको ज़्यादा समय नहीं लगेगा गेम समझने में। यह गेम हर तरह के एंड्राइड डिवाइस पर चल जाएगा। इसमें बहुत सी गन्स है जिनमे से आप चुन सकते हैं।
3) ZOMBIE SHOOTING SURVIVAL: Offline Games

यह गेम भी सर्वाइवल पर निर्भर करता है PUBG Mobile LITE की तरह। हालाँकि यह एक बैटल रॉयल गेम नहीं है लेकिन अगर आपको ज़ॉम्बीज़ को शूट करना पसंद है , तो इस गेम को ज़रूर खेलिए। आप ज़ॉम्बीज़ के बीच फसे होंगे और ज़िंदा रहने के लिए आपको उनको मारना होगा। एक अच्छा बेस बनाना ज़रूरी है इसे बचने के लिए। गेम समझना मुश्किल नहीं है और आपके पास 50 गन्स में से चुनने का ऑप्शन होता है।