8Bit ने PUBG Mobile सिन से हटने का निर्णय लिया, रोस्टर को किया रिलीज

Team 8bit
Team 8bit

हाल ही में बड़ी खबर सामने आयी कि Team 8bit ने अपने पूरे PUBG Mobile रोस्टर को रिलीज कर दिया। इसके साथ ही वो PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स से भी अलग हो रहे हैं।

Team 8bit ही उन दो टीमों में से एक थी जो सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय PUBG Mobile प्रतियोगिता PMSC Asia 2018 के लिए क्वालीफाई हुई थी। साथ ही वो प्रतियोगिता में भारत के लिए सबसे पहला चिकन डिनर हासिल करने वाली टीम भी थी। इसके अलावा उनकी रिवेंज लाइनअप ने PUBG Mobile India Tour (PMIT) 2019 को भी जीता था

8bit भले ही PUBG Mobile की शुरुआती संस्थाओं में से एक हो लेकिन वो ज्यादा बड़ा नाम बनाने में सफल नहीं रहे। 8bit में दो सालों से रोस्टर के अंदर काफी ज्यादा बदलाव होने लगे।

8bit ने हाल ही में PMCO Wildcard Finals में सबसे ज्यादा किल्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन वो PUBG Mobile Global Championship के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

8bit के मालिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया:

" ये लड़के मेरे अनुभव में सबसे अच्छे रहे हैं। वो जहां भी जाएंगे, तबाही मचाएंगे!"

8bit का PUBG Mobile रोस्टर:

8bit Akshu

8bit Nono

8bit Omega

8bit AkAkshat

8bit एक भारतीय ईस्पोर्ट्स संस्था है जिसके मालिक अनिमेष "Thug" अग्रवाल और लोकेश "Goldy" जैन है। दोनों कंटेंट क्रिएटर भी है। इसके अलावा Thug असल में प्रसिद्ध प्लेयर्स Mortal और Scout के मैनेजर भी है।

8bit पिछले कुछ सालों से काफी ज्यादा एक्टिव रही है और नवी मुंबई में उनका Team SouL के साथ बूटकैंप भी है।

इस संस्था का Clash Royale, Free Fire, Clash of Clans और अन्य गेम्स में भी रोस्टर है। इसके अलावा उनके पास काफी सारे स्ट्रीमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स भी है।

8bit Esports के रोस्टर

Clash Royale: Smoke, Mabbas, Saif

Free Fire: VK, Lordraj, Sanjeev, RDP, KunalJr

Clash of Clans: 8bit Ashish, 8bit Jayz, 8bit Akku, 8bit Archit

Content Creators: Raven, Mamba, Rebel, Pothead, Beg4mercy, Mafia, K18, Mcqueen.