क्या PUBG MOBILE LITE का नया अपडेट IOS में डाउनलोड किया जा सकता है?

PUBG Mobile Lite 0.17.0 अपडेट
PUBG Mobile Lite 0.17.0 अपडेट

PUBG Mobile Lite का 0.17.0 अपडेट अब लांच हो चुका है। PUBG के इस अपडेट के साथ बहुत से नए फीचर्स जैसे कि पे-लोड मोड और एक नया कम्पैनियन फाल्कन (Falcon)। इसके साथ साथ और बहुत से अपडेट व्हीकल और गन्स में भी इंट्रोड्यूस किये गए हैं। यह नया अपडेट डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अब एक सवाल जो सबके मन में उठता है वो यह है कि क्या आप ये अपडेट IOS में डाउनलोड कर सकते हैं या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि ये पॉसिबल है या नहीं।

EPUBG Mobile Lite 0.17.0 IOS (Credits: Guru Ghantal)
EPUBG Mobile Lite 0.17.0 IOS (Credits: Guru Ghantal)

PUBG MOBILE LITE टोंड डाउन वर्जन है PUBG MOBILE का जो कि ख़ास कर उन डिवाइस के लिए बना है जिनकी RAM कम होती हैं। यह गेम अभी सिर्फ एंड्राइड में उपलब्ध है डाउनलोड करने के लिए और अभी कोई तरीका नहीं है कि आप इसको IOS में इनस्टॉल कर पाएं। ज़्यादातर एप्पल के डिवाइस PUBG MOBILE को सपोर्ट करते हैं और शायद यही कारण है कि यह Lite अपडेट IOS के लिए उपलब्ध नहीं है। शायद आगे चलकर यह IOS के लिए उपलब्ध हो,लेकिन फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

PUBG Mobile Lite 0.17.0 अपडेट के फीचर्स

 (Credits: REBLOTECH)
(Credits: REBLOTECH)

यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसका साइज करीब 192 MB है। यहाँ नए फीचर्स की एक फुल लिस्ट दी गयी है जो इस अपडेट में ऐड किये गए हैं:

फ्लाई लाइक ए फाल्कन

पेलोड मोड

नए व्हीकल्स

सुपर वेपन्स

विनर्स पास परक्स

पर्सनल स्पेस

youtube-cover
Edited by निशांत द्रविड़