PUBG Mobile के एम्युलेटर को PC पर कैसे डाउनलोड करें?

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG एम्युलेटर से आप PC पर PUBG Mobile जैसा बड़ा एंड्रॉयड गेम खेल सकते हैं। इसका बड़ा फायदा ये है कि आपको उस गेम का PC वर्जन डाउनलोड नहीं करना पड़ता है। टेनसेंट स्टूडियो के अलावा GameLoop नाम का एम्युलेटर बनाया गया है जिसकी मदद से आप PC पर PUBG Mobile खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में कस्टम रूम क्या है और इसे कैसे उपयोग किया जाता है?

इस सॉफ्टवेयर के साथ आप विंडोज़ का उपयोग करके मोबाइल के इस गेम का आनंद ले सकते हैं। साथ ही कीबोर्ड और माउस से PUBG Mobile को कंट्रोल कर सकते हैं।

PC पर PUBG Mobile कैसे खेलें?

PUBG Mobile के बड़ी मात्रा में प्रशंसक है और इस गेम की वजह से कई सारे स्ट्रीमर्स प्रसिद्घ हुए हैं। इसके दो बड़े कारण है, ये गेम ज्यादा व्यूअरशिप देता है और PUBG PC के मुकाबले PUBG Mobile थोड़ा आसान है।

PC पर PUBG Mobile खेलने के लिए आपको एम्युलेटर की जरूरत होगी। एम्युलेटर को PC में डाउनलोड करना मुश्किल कार्य नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें दिक्कत आ सकती है।

इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप PC में PUBG Mobile का एम्युलेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ब्राउजर में Gameloop सर्च करें।
  • मुख्य पेज पर गेम टैब पर क्लिक करें।
  • PUBG Mobile चुनें।
  • आप PUBG Mobile के एम्युलेटर पेज पर चले जाएंगे।
  • वर्जन को ड्रॉप-डाउन मेनू से चुने।
  • डाउनलोड पर क्लिक करें।

PUBG Mobile Gameloop की कुछ विशेषताएं

  • कीबोर्ड और माउस से आप तेज़ी से गेम को खेल सकते हैं।
  • इस एम्युलेटर में 2K रेजोल्यूशन है।
  • कम स्पेसिफिकेशन में भी गेम बढ़िया चलता है।
  • थर्ड-पार्टी पेमेंट्स के विकल्प मौजूद है।