PUBG Mobile में कस्टम रूम क्या है और इसे कैसे उपयोग किया जाता है?

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile में कस्टम रूम क्या है?

PUBG Mobile में रूम्स का उपयोग करके कस्टम मैचेस खेल सकते हैं जहां रूम बनाने वाला मैप, हथियार और मोड चुन सकता है।

देखा जाए तो ये प्लेयर द्वारा होस्ट की हुई लॉबी रहती है और मुकाबले के अलग नियम रहते हैं। खिलाड़ी अपने दोस्तों के खिलाफ भी इस गेम में खेल सकते हैं। कोई भी रूम की ID और पासवर्ड डालकर रूम को जॉइन कर सकता है।

PUBG Mobile में रूम कार्ड कैसे पाएं?

#1 क्लेन की शॉप में से:

  • क्लेन के विकल्प पर जाएं, जो लॉबी स्क्रीन में मौजूद रहती है।
  • क्लेन में शॉप का एक विकल्प होगा, उसपर क्लिक करें।
  • रूम कार्ड: 1-यूज पर क्लिक करें।
  • 300 क्लेन पॉइंट्स खर्च करके आप कस्टम रूम खरीद सकते हैं।

नोट: रूम कार्ड को सिर्फ एक बार उपयोग किया जा सकता है और इसे बाद वो गायब हो जाएगा।

#2 एलीट रॉयल पास से:

  • 14 लेवल पर आपको 1 दिन के लिए रूम कार्ड मिलेगा।
  • 37 लेवल पर आपको 3 दिन के लिए रूम कार्ड मिलेगा।
  • 85 लेवल पर आपको 7 दिन के लिए रूम कार्ड मिलेगा।

नोट: आप उतने दिनों तक अनलिमिटेड रूम बना सकते हैं।

PUBG Mobile में कस्टम रूम कैसे बनाएं?

  • लॉबी स्क्रीन पर मैच सिलेक्शन के विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद रूम के विकल्प पर क्लिक करें और यहां लेफ्ट साइड पर कस्टम मैच लॉबी का विकल्प मिलेगा।
  • 'क्रिएट रूम" पर क्लिक करने के बाद आप कस्टम रूम क्रिएशन की स्क्रीन पर आ जाएंगे। यहां आपको गेम की सेटिंग करनी है।
  • यहां आपको अपने अनुसार चीज़ें चुननी है और फिर आप मैच की लॉबी में आ जाएंगे।

इस प्रकार आप रूम कार्ड बना सकते हैं। इस तरह से आप रूम बना और उसे जुड़ सकते हैं। आप खुदके टूर्नामेंट और मैच आयोजित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में मिड-रेंज के लिए सबसे अच्छी गन्स