PUBG Mobile के सारे वर्जन की लिस्ट जो टेनसेंट गेम्स द्वारा रिलीज नहीं किये गए हैं

 PUBG Mobile 
 PUBG Mobile 

बैटल रॉयल गेम्स ने मोबाइल जगत में गेम्स खेलने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान PUBG Mobile, Free Fire और COD Mobile के रूप में मोबाइल के लिए बैटल रॉयल के कई सारे शानदार विकल्प सामने आए।

PUBG Mobile का मुख्य वर्जन टेनसेंट गेम्स द्वारा पब्लिश किया गया है। इसके अलावा भी गेम के कुछ वर्जन है जिन्हें एक रिलीज के लिए लाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्हें टेनसेंट द्वारा पब्लिश नहीं किया गया है।


PUBG Mobile के सारे वर्जन जो टेनसेंट गेम्स द्वारा रिलीज नहीं किये गए हैं

#1 PUBG Mobile KRJP

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile KRJP असल में PUBG Mobile का दूसरा सबसे प्रसिद्ध वर्जन है। इस वर्जन को PUBG Corporation द्वारा पब्लिश किया गया है। साथ ही वर्जन में कुछ बदलाव है। इसके अलावा इसमें एक अलग इन-गेम करंसी मौजूद है। ये वर्जन कोरिया और जापान के लिए बनाया गया है।


#2 PUBG Mobile India (जल्द ही रिलीज होगा)

Image via pubgmobile.in
Image via pubgmobile.in

सितंबर के महीने में PUBG Corporation ने भारत में गेम के बैन के बाद टेनसेंट गेम्स से पार्टनरशिप तोड़ दी थी। इसके बाद बताया था कि वो भारत में गेम को खुद रिलीज करेंगे। इस समय इसे लाने की तैयारी चल रही है और टेनसेंट गेम्स द्वारा इसे नहीं लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बना 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम


#3 PUBG Mobile VN

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile का वियतनाम के लिए बनाया गया वर्जन VNG Game Publishing नाम की कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। साथ ही इसकी पूरी UI वियतनाम की भाषा के अनुसार बनाई गयी है।


#4 PUBG Mobile TW

Image via Google Play Store
Image via Google Play Store

PUBG Mobile TW खास तौर पर ताइवान के लोगों के लिए बनाया गया है और इसे HotCool Games द्वारा पब्लिश किया गया है। इसके अलावा दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारत वर्जन में 3 चीज़ें जो देखने लायक होगी

Edited by Ujjaval E-Sports