PUBG MOBILE 0.19.0 अपडेट : मेंटेनेंस ब्रेक की जानकारी 

PUBG Mobile 0.19.0 Update Maintenance Break
PUBG Mobile 0.19.0 Update Maintenance Break

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट ग्लोबल सर्वर्स पर 7 जुलाई को रिलीज़ कर दिया जाएगा और यह बहुत अच्छे फीचर्स और मोड्स लाएगा। यह लेटेस्ट अपडेट नया एक्सक्लूसिव LIVIK मैप , बोनफायर मोड, नया चीयर पार्क और बहुत कुछ लाएगा।

नए अपडेट के अफीशियल पैच नोट्स रिलीज़ कर दिए गए हैं डेवेलपर्स द्वारा। यहाँ है मेंटेनेंस ब्रेक से सम्बंधित जानकारी ।

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट मेंटेनेंस ब्रेक

PUBG Mobile 0.19.0 Update
PUBG Mobile 0.19.0 Update

PUBG MOBILE में नया अपडेट आने से पहले , गेम को कुछ घंटो के मेंटेनेंस ब्रेक पर डाला जाता है। इस ब्रेक के दौरान कोई भी खिलाड़ी गेम नहीं खेल सकता किसी भी तरह से।

लेकिन इस बार PUBG MOBILE के अपडेट के लिए कोई डाउन टाइम नहीं होगा यानी कि कोई मेंटेनेंस ब्रेक नहीं लिया जाएगा अपडेट आने से पहले। यह अपडेट सीधा गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर डाल दिया जाएगा।

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट का साइज करीब 1.84 GB का होगा एंड्राइड डिवाइस के लिए और वही 2.13 GB का होगा IOS डिवाइस के लिए। खिलाड़ियों को गेम जल्द से जल्द अपडेट करने कि सलाह दी जाती है क्योंकि अपडेट आने के बाद पुराने वर्जन पर खेल रहे खिलाड़ी नए वर्जन पर खेल रहे खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल पाएंगे।

जो खिलाड़ी गेम को 13 जुलाई से पहले अपडेट कर लेंगे उन्हें 2,888 BP, AG ×100, और नाईटमेयर हेलमेट (3d) एक मुफ्त रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा।

0.19.0 अपडेट के बाद, PUBG Mobile सीजन 14 रॉयल पास 14 जुलाई को रिलीज़ कर दिया जाएगा और इसके बाद खिलाड़ी RP के मिशन पूरे कर सकेंगे रिवॉर्ड जीतने के लिए। सीजन 14 स्पार्क फ्लेम थीम पर आधारित है और इस अपडेट में एक नया करैक्टर Pharaoh, एक M416 स्किन , और बहुत कुछ आएगा। .