PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट का साइज़ आया सामने

PUBG Mobile 0.19.0 Update Size
PUBG Mobile 0.19.0 Update Size

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट के अफीशियल पैच नोट्स रिलीज़ किए जा चुके हैं और अब डेवेलपर्स तैयार हैं अपडेट को ग्लोबल सर्वर्स पर निकालने के लिए 7 जुलाई को। यह नया अपडेट एक एक्सक्लूसिव मैप लाएगा LIVIK , बोनफायर मोड, नया चीयर पार्क , नया लाइब्रेरी मैप और बहुत कुछ।

आने वाले PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट का साइज सामने आ गया है दोनों एंड्राइड और IOS डिवाइस के लिए। इससे सम्बंधित जानकारी यहाँ दी गई है।

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट साइज

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट का साइज 1.84 GB होगा एंड्राइड डिवाइस के लिए और 2.13 GB होगा IOS डिवाइस के लिए। यह नया अपडेट दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा 7 जुलाई को। खिलाड़ी यह डाउनलोड कर पाएंगे गूगल प्ले स्टोर से या एप्पल स्टोर से अपडेट आने के बाद।

जो खिलाड़ी PUBG MOBILE को 13 जुलाई से पहले अपडेट कर लेंगे उन्हें कुछ ख़ास इनाम मिलेंगे :

  1. 2,888 BP
  2. AG ×100
  3. नाईटमेयर हेलमेट (3d)

अपडेट आने के समय कोई डाउनटाइम नहीं होगा यानी कि सर्वर्स को मेंटनेंस ब्रेक के लिए बंद नहीं किया जाएगा अपडेट के समय। खिलाड़ियों को गेम जल्द से जल्द अपडेट करने कि सलाह दी जाती है क्योंकि अपडेट करने के बाद पुराने वर्जन वाले खिलाड़ी नए वर्जन वाले खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल पाएंगे।

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट फीचर्स

PUBG Mobile 0.19.0 Update Features
PUBG Mobile 0.19.0 Update Features

नया अपडेट यह नीचे दिए गए फीचर्स ले कर आएगा :

नया Livik मैप

Livik सुपर फायर आर्म ट्रेनिंग (जल्द आएगा )

स्पार्क फ्लेम -थीम्ड गेमप्ले

अन्सिएंट सीक्रेट (जल्द आएगा )

सीजन वार्म -उप इवेंट गेमप्ले (S13 के आखिर में )

नया एरीना गेमप्ले - टीम गन गेम (शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध 31 जुलाई से)

नया मैप - लाइब्रेरी

नया एरीना अटैचमेंट - Barrel एक्सटेंडर

नया चीयर पार्क और क्विक ड्रा फीचर्स

0.19.0 अपडेट के बाद, सीजन 14 रॉयल पास रिलीज़ कर दिया जाएगा 4 जुलाई 2020 को जिसके बाद खिलाड़ी RP मिशंस कर सकेंगे RP के एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स अनलॉक करने के लिए।

Edited by raghav2mathur