कुछ समय पहले भारतीय सरकार ने 118 चीनी ऐप्स को बैन करने का निर्णय लिया था। इन 118 ऐप्स में PUBG Mobile भी शामिल था और इसके बाद से हर कोई काफी ज्यादा निराश था। इस गेम को भारत में करोड़ो लोगों द्वारा खेला जाता था लेकिन अब इसपर बैन लग गया है।
PUBG Mobile अब प्लेस्टोर से भी हट गया है। अच्छी बात ये है कि कल एक बड़ी घोषणा हुई। प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा बताया कि भारत में "Fearless and United: Guards (FAU-G)" आएगा और ये पूरी तरह से भारतीय सैनिकों की मुश्किलों को दर्शाएगा।
साथ ही गेम का 20 प्रतिशत Bharat Ke Veer: India's Bravehearts को जाएगा। इस गेम बैंगलुरु की nCORE Games डेवलप कर रही है। हर एक फैन के मन में सवाल था कि ये गेम कब रिलीज होगा। इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है।
भारतीय PUBG Mobile, FAU-G की रिलीज डेट लगभग सामने आयी
PTI के अनुसार, nCORE Games अपने इस गेम को अक्टूबर के अंत में रिलीज कर सकता है और ये गूगल प्लेस्टोर और ऐप्स स्टोर पर मौजूद रहेगा। इसके साथ ही PTI ने बताया कि ये गेम असली स्थिति पर बना होगा। इस गेम में 5 का ग्रुप होगा और वो अन्य विरोधियों से फाइट करेंगे।
ये रहा nCORE Games के फाउंडर का ट्वीट:
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बैन के बाद घोषित हुए FAU-G गेम को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, फोटो की गयी है कॉपी
Published 05 Sep 2020, 19:00 IST