PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की वेबसाइट में आया 'सपोर्ट' का विकल्प

 PUBG Mobile India
 PUBG Mobile India

PUBG Corporation ने 12 नवंबर को PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए अलग वेबसाइट बनाई थी हाल ही में न्यूज़, सपोर्ट और अन्य सेशन मौजूद नहीं थे लेकिन अब उन्हें जोड़ा गया है।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की वेबसाइट में आया 'सपोर्ट' का विकल्प

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन में कई पेज है जो अब आसानी से खुल पा रहे हैं। साथ ही कुछ टैब्स भी जोड़ी जा चुकी हैं।

A snippet from the official website

PUBG Mobile की भारतीय वेबसाइट पर आप ‘Support’ का विकल्प आ गया जिसपर क्लिक करते ही यूजर्स pubgmobile.helpshift.com पर चले जाएंगे। ये असल में सिर्फ कोरिया और जापान के लिए मौजूद है। खैर, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के लिए एक अलग सपोर्ट सिस्टम आएगा।

आप PUBG Mobile India के सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनल को घोषणा और अपडेट्स के लिए फॉलो कर सकते हैं। ये रही उनकी लिंक्स:

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें

डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन में आने वाले बदलावों की जानकारी

Image via: TechMeet / YouTube
Image via: TechMeet / YouTube

PUBG Corporation ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया था कि भारतीय खिलाडियों के लिए गेम में कुछ बदलाव आएंगे। ये रही बदलवों की सूची:

  • #1 कैरेक्टर्स के डिफ़ॉल्ट कपडे - गेम में मौजूद कैरेक्टर्स अब पूरी तरह कपडे पहने हुए रहने वाले हैं।
  • #2 हिट इफेक्ट अब हरा कर दिया गया है - गेम में ये बड़ा बदलाव लाने का कारण सिर्फ इसे वर्चुअल नेचर तक ही सिमित रखने के लिए किया गया है।
  • #3 टाइम लिमिट होगी - जवान खिलाडियों के लिए गेमिंग की सही आदत बनाने के लिए लिमिट लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय के लिए सामने आयी थी