PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय के लिए सामने आयी थी

 PUBG Mobile Indian
 PUBG Mobile Indian

हर कोई PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट का इंतजार कर रहा है। हाल ही में PUBG Mobile की वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक और एक पेज सामने आ गया था। बाद में इसे हटा दिया गया था।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सामने आयी थी

हाल ही में आयी खबर से पता चल रहा है कि अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल, पहले खबर आयी थी कि PUBG Mobile का भारत में मार्केटिंग कैम्पेन आज से शुरू होगा। अब कुछ खिलाडियों को आधिकारिक वेबसाइट पर गेम के APK की डाउनलोड लिंक मिली।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बना 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम

इसके अलावा कुछ खिलाडियों को वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक मिल रही थी लेकिन ये काम नहीं कर रही हैं।

ये रहा वेबपेज का स्निपेट:

आधिकारिक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
आधिकारिक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

इसके अलावा वेबपेज पर PUBG Mobile का नया लोगो भी नजर आ रहा है और ये शायद भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। अब ये सेक्शन आधिकारिक वेबसाइट पर से गायब हो गया है।

ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने इस बारे में काफी जल्दी जानकारी दी:

PUBG Mobile कंटेंट क्रिएटर ओसियन शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर इस चीज़ को सामने लाने में मदद की:

Image via Ocean Sharma Instagram
Image via Ocean Sharma Instagram

इस खबर से पता चलता है कि वेबसाइट पर पेज की टेस्टिंग चल रही है। साथ ही जल्द ही इसे रिलीज किया जा सकता है। आप अन्य आधिकारिक अपडेट्स लेने के लिए PUBG Mobile India के सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं:

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें

वेबसाइट: यहां क्लिक करें

डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की वापसी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं