PUBG Mobile Lite के फैंस ने भारतीय वर्जन से जुडी जानकारी की मांग की

(Image via PUBG Mobile)
(Image via PUBG Mobile)

PUBG Mobile और उसके छोटे वर्जन PUBG Mobile Lite को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके मुख्य वर्जन की वापसी के लिए काफी ज्यादा मांग हो रही है लेकिन भारत में इस छोटे वर्जन के कई सारे प्लेयर थे।


PUBG Mobile Lite के फैंस ने भारतीय वर्जन से जुडी जानकारी की मांग की

PUBG Mobile Lite की भारत में वापसी को लेकर कोई भी जानकारी अबतक सामने नहीं आयी है। इसके चलते हर किसी को इस गेम को वापसी को लेकर बड़े सवाल है।

कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर ट्विटर पर गेम से जुडी जानकारी प्राप्त करने की मांग की। ये रहे कुछ ट्वीट्स :

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, ट्विटर पर आयी फैंस की प्रतिक्रियाएं

PUBG Mobile का ग्लोबल वर्जन पूरी दुनिया में मौजूद है वहीं कोरिया, जापान, चीन, वियतनाम और ताइवान के लिए गेम के अलग वर्जन मौजूद है। भारत में भी उसी तरह गेम की वापसी होगी। खैर, PUBG Mobile Lite का पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही वर्जन है और उसे टेनसेंट ने पब्लिश किया है। इसके अलावा कोई खास वर्जन मौजूद नहीं है।

इसके साथ ही PUBG Mobile के 1.1 अपडेट में लाइटवेट इंस्टॉलेशन फंक्शन को जोड़ा गया है। ऐसे में गेम की मुख्य फाइल का साइज कम हो गया है। लगभग 610 MB की मुख्य फाइल साइज है और इसके बाद आपको अंदर से पैक्स डाउनलोड करने होंगे। इसके साथ ही नए फंक्शन की मदद से अब जो खिलाडी कम स्टोरेज की वजह से PUBG Mobile Lite को खेलते थे, वो अब मुख्य वर्जन को ट्राय कर सकते हैं।

PUBG Mobile Lite का भारत में भविष्य अभी देखने योग्य रहेगा। इसके बावजूद खिलाडियों को वापसी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का भारतीय बीटा वर्जन लॉन्च नहीं हुआ है, टेस्टिंग वर्जन सिर्फ प्रो प्लेयर्स के लिए होगा?