PUBG Mobile की भारत में वापसी की घोषणा लगभग 2 हफ्ते पहले ही गयी थी। इसके बाद टीजर सामने आया था लेकिन रिलीज डेट के बारे में बता नहीं चला था। हर कोई इसके बाद से ही गेम की वापसी का इंतजार कर रहा है।
PUBG Mobile के भारत में कई सारे फैंस है और हर किसी के मन में रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग सवाल है। लगातार इस बारे में ट्विटर पर चर्चा हो रही हैं।
PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, ट्विटर पर आयी फैंस की प्रतिक्रियाएं
PUBG Mobile के दुनिया भर में काफी ज्यादा फैंस है और भारत में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। करोड़ों लोग इस गेम को पसंद करते थे और इसके बैन होने के बाद अब लोगों के पास कोई अच्छा विकल्प नहीं है।
भारत के इतिहास में कोई भी अन्य मोबाइल गेम इतना प्रसिद्ध नहीं हुआ था और इसके चलते गूगल प्ले स्टोर पर भी PUBG Mobile की रैंक हमेशा ऊपर रहती थीं। PUBG Mobile की भारत में वापसी जरूर तय हो गयी है लेकिन अबतक रिलीज डेट सामने नहीं आयी है।
हर कोई भारत में PUBG Mobile की वापसी का इंतजार कर रहा है। इस दौरान लोग ट्विटर पर PUBG Mobile के हैशटैग और मेंशन्स का उपयोग करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं:
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की वापसी तय, कंपनी ने 5 लाख के कैपिटल के साथ भारत में किया रजिस्ट्रेशन
PUBG Mobile ने रिलीज डेट नहीं बताई है और इसके चलते ही फैंस उत्सुक है। भारत में कुछ बड़े बदलाव होंगे और पुराना डाटा भी एक बार फिर वापस आने वाला है। इसके चलते शायद गेम को रिटर्न में समय लग रहा है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile भारत में अपनी वापसी करने की तैयारी कर रहा है वहीं सरकार ने 8 अन्य गेम्स को किया बैन
Published 26 Nov 2020, 18:21 IST