हर खिलाड़ी गेम को शुरू करता है इस सपने के साथ की वह बाकिओ से बेहतर खेले और सबसे बेहतर खिलाड़ी बने। PUBG Mobile भी एक ऐसा ही गेम है जिसमे खिलाड़ी इस ही उम्मीद के साथ खेलते हैं। खिलाड़ियों को अलग रैंक दी जाती है अपनी स्किल्स के हिसाब से। हर खिलाड़ी हाईएस्ट टियर पर पहुंचना चाहता है , जो ‘Conqueror’ है।
Conqueror सबसे हाईएस्ट टियर है PUBG Mobile में, और केवल टॉप 500 खिलाड़ी एक रीजन से इस टियर पर पहुंच पाते हैं। यहाँ तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को मेहनत और बहुत स्किल्स की ज़रूरत पड़ती है।
Tips Conqueror पर पहुंचने की PUBG Mobile में
![Conqueror Rank](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/06/f5d17-15928158943678-800.jpg 1920w)
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ कदम बताएंगे जिनकी सहायता से आप Conqueror टियर पर आसानी से पहुंच पाएंगे। रैंक पुश का सफर आसान नहीं होता और आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
#1 गन्स और बाकी चीज़ो का सही उपयोग
खिलाड़ियों को किसी भी गन के साथ प्रैक्टिस शुरू करनी चाहिए क्योंकि गेम के अंदर कोई भी एक फिक्स्ड गन आपको हर बार नहीं मिल सकती। खिलाड़ियों को फ्रॉग ग्रेनेड्स, मोलोटोव , और स्मोक ग्रेनेड्स का भी सही इस्तेमाल करना चाहिए। खिलाड़ी इनका इस्तेमाल या तो दुसरो को मारने के लिए या फिर खुद को बचाने के लिए कर सकते हैं।
#2 सही सेटिंग्स रखना
खिलाड़ियों को हमेशा गेम में सही सेटिंग्स ढूंढ़नी चाहिए जो उनके गेमप्ले को बेहतर बनाए। सेंसिटिविटी सेटिंग्स गेम में एक खिलाड़ी के गेम पर निर्भर करती है और दुसरो की सेटिंग्स कॉपी करना बिलकुल फायदेमंद नहीं है। खिलाड़ियों को यह सेटिंग्स अपने डिवाइस और अपनी सहूलियत के हिसाब से सेट करनी चाहिए। यह सेटिंग्स बार बार बदलना भी गलत होता है।
#3 टीममेट्स ढूंढना
सही टीममेट्स ढूंढ़ना भी बहुत ज़रूरी होता है रैंक पुश करने के लिए। एक ही स्क्वाड में खेलने से आप लोगो की कम्युनिकेशन बेहतर होती है जिससे जीतने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। टीम में हर खिलाड़ी को वेपन अपने रोल के हिसाब से लेने चाहिए।
#4 किल्स और सर्वाइवल
किल्स और सर्वाइवल दोनों बहुत ज़रूरी है गेम में आगे बढ़ने के लिए। खिलाड़ी को इन दोनों चीज़ों पर सबसे ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। गेम में लम्बा टिका रहने से आपको पॉइंट्स मिलते हैं। इनमे से किसी चीज़ का भी कम होना आपके लिए परेशानी बन सकता है आगे बढ़ते समय। खिलाड़ियों को व्हीकल्स की ज़रूरत और उनका उपयोग करना भी आना चाहिए क्योंकि इनकी मदद से आप अपने लिए कवर बना सकते हैं और रोटेशन कर सकते हैं।
#5 कंसिस्टेंट रहना
खिलाड़ियों को PUBG Mobile खेलते वक़्त कंसिस्टेंट रहना चाहिए। हर मैच ज़रूरी होता है और खिलाड़ियों को हर मैच में अपना बेस्ट देना चाहिए। Conqueror पर पहुंचना बहुत आसान नहीं है इसीलिए आपको हर गेम अच्छे से खेलना चाहिए। सीजन के शुरू होते ही आपको रैंक पुश पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह आखिर में आते आते कठिन हो जाता है।