PUBG Mobile ने भारतीय प्रो प्लेयर्स के साथ वापसी का टीजर दिखाया

PUBG Mobile India
PUBG Mobile India

PUBG Mobile की जल्दी ही भारत में वापसी होने वाली हैं। दरअसल, गुरुवार के दिन PUBG Corporation ने भी घोषणा करके बताया था कि भारत के लिए एक अलग वर्जन आने वाला है। साथ ही PUBG Mobile के नए वर्जन में कुछ बदलाव भी आने वाले हैं। इस घोषणा के बाद हर कोई खुश है।

खबरें सामने आयी थी कि PUBG Mobile कुछ भारतीय प्रोफेशनल प्लेयर्स के साथ गेम की वापसी के लिए एड शूट कर रहा है। ये खबर सही साबित हो गयी हैं। दरअसल, PUBG Mobile ने अपनी वापसी से पहले एक टीजर पोस्ट किया।


PUBG Mobile ने भारतीय प्रो प्लेयर्स के साथ गेम की देश में वापसी का टीजर पोस्ट किया

PUBG Mobile India ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कुछ क्लिप्स डाली जहां भारतीय प्रोफेशनल प्लेयर्स Dynamo, Kronten और Jonathan नजर आ रहे हैं।

आप इस क्लिप को नीचे देख सकते हैं:

#1 Dynamo

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट: PUBG Mobile को वापसी से पहले भारतीय सरकार को देने पड़ेंगे बड़े जवाब

#2 Jonathan

#3 Kronten

इन क्लिप्स में रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी और अबतक वापसी की तारीख पर बड़ा सवाल बना आ रहा है। खैर, इन क्लिप्स ने भारतीय फैंस के मन में गेम की वापसी को उत्साह जरूर डाल दिया है। फैंस जरूर ही PUBG Mobile की वापसी को लेकर काफी रूचि ले रहे हैं।

PUBG Mobile ने अपनी प्रेस रिपोर्ट में बताया था कि वो भारत में 100 लोगों को जॉब देने वाले हैं। साथ ही उनका एक ऑफिस भी खुलने जा रहा है। सबसे खास बात ये रही कि PUBG Mobile की मुख्य कंपनी भारत में 100 मिलियन डॉलर्स का निवेश करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में वापसी के साथ ऑफिस खोलने की घोषणा की, 100 मिलियन डॉलर्स करेंगे निवेश