PUBG MOBILE : टॉप 3 एयरड्रॉप वेपन्स गेम में

Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile
Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile

PUBG MOBILE में बेहतरीन वेपन्स है जिनको दुनिया भर के आर्सेनॉल्स में से चुना गया है। गेम में खिलाड़ियों के पास बहुत से वेपन्स में से एक चुनने की चॉइस होती है। कुछ वेपन्स गेम में ऐसे भी हैं जो केवल एयरड्रॉप से मिल सकते हैं। खिलाड़ी इन पावरफुल वेपन्स को केवल एयरड्रॉप लूट कर हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको तीन बेस्ट वेपन्स के बारे में बताएंगे जो आपको इन ड्रॉप्स में से मिल सकते हैं।

#1 AWM:

Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile
Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile

AWM या फिर आर्कटिक मॉडर्न वारफेयर मैग्नम PUBG MOBILE की बेस्ट स्नाइपर राइफल है। यह स्नाइपर एक शॉट किलर है और गेम की सबसे पावरफुल बन्दूक है। इसकी एक गोली से आप नया लेवल 3 का हेलमेट आसानी से उड़ा सकते हैं। AWM का पर बुलेट डैमेज 105 का है जो बहुत ज़्यादा है। एक अच्छे एम और एक्यूरेसी के साथ आप इस स्नाइपर की मदद से लॉन्ग रेंज फाइट्स आसानी से जीत सकते हैं।

#2 Groza:

Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile
Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile

यह गन सबसे बेहतरीन मानी जाती है क्लोज रेंज फाइट्स के लिए। GROZA 7.62mm की गोलियों का इस्तेमाल करती हैं और यह आप AKM और BERYL M762 की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बन्दूक किसी भी दुश्मन को 3 - 4 गोलियों में गिरा सकती हैं क्लोज रेंज फाइट्स में। GROZA की फायरिंग रेट बेस्ट है सारी 7.62mm की गोलियों का इस्तेमाल करने वाली बंदूकों में से। इसमें दो फायरिंग मोड हैं : सिंगल और ऑटो फायरिंग मोड। इस गन की muzzle केवल असाल्ट राइफल का सप्रेसर इस्तेमाल कर सकती है। GROZA कुल मिला कर एक बीस्ट है क्लोज रेंज फाइट्स के लिए।

#3 M249:

Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile
Best Airdrop Weapons In PUBG Mobile

M249 एक बार में 100 बुलेट्स लोड कर लेती है और यह 5.56mm की गोलियों का इस्तेमाल करती है। एक बार में 100 बुलेट्स फायर करने की क्षमता की वजह से यह गन PUBG MOBILE के खिलाड़ियों को बहुत पसंद आती है। M249 का फायरिंग रेट भी अच्छा है और यह बन्दूक एक स्प्रे में 2 - 3 दुश्मनो को गिरा सकती है। इसकी एक गोली 45 का डैमेज पहुँचाती है। M249 एक BIPOID के साथ आती है जो प्रोन पोजीशन में बहार आता है। यह रिकॉईल को काफी हद तक संभालता है। यह गन आप इस्तेमाल कर सकते हैं एनिमी स्क्वाड को तबाह करने के लिए।