2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले PUBG Mobile प्लेयर्स

 PUBG Mobile 
 PUBG Mobile 

PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के लिए 2020 जबरदस्त रहा है। कई खिलाडियों ने इस साल करोड़ोंरुपयों की कमाई की है।


2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले PUBG Mobile प्लेयर्स

#5 - King (Nova Esports)

Nova Esports के King ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ताइवान के इस खिलाडी ने PEL 2020 में बढ़िया काम किया है। उनका गेमिंग स्टाइल शानदार है। उन्होंने इस साल लगभग 1 लाख 98 हजार डॉलर्स की कमाई की है।


#4 - Coolboy (Nova Esports)

दिग्गज चीनी प्लेयर Coolboy XQF के रोस्टर का काफी समय से हिस्सा रहे हैं। ये साल उनके लिए बेहतर रहा है। उनकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस साल Coolboy ने लगभग 2 लाख 10 हजर डॉलर्स तक की कमाई की है।


#3 - Jimmy (Nova Esports)

Nova Esports के Jimmy का नाम तीसरे स्थान पर है। उन्होंने PUBG Mobile PEL S2 और Peacekeeper Elite Championship में जबरदस्त काम किया था। ताइवान के इस खिलाडी ने 2020 में लगभग 2 लाख 10 हजार डॉलर्स कमाए हैं।


#2 - Order (Nova Esports)

Order को Nova Esports की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। साल 2020 उनका रहा है। उन्होंने PEC 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। साथ ही वो अन्य प्रतियोगिताओं में भी जबरदस्त काम करते आए हैं। इस चीनी खिलाडी ने 2020 में लगभग 2 लाख 13 हजार रूपये की कमाई की है।


#1 - Paraboy (Nova Esports)

Paraboy को पूरी दुनिया में सबसे अच्छा PUBG Mobile प्लेयर कहा जाता है। उनके पास जबरदस्त स्किल्स है और वो अपने दिमांग का सही उपयोग करते हैं। हर प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहता है।

PEC 2020 में Paraboy ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने काफी किल्स किये थे और उन्हें प्रतियोगिता में MVP घोषित किया गया था। Paraboy ने इस साल इवेंट्स से लगभग 2 लाख 90 हजार डॉलर्स की कमाई की है।

Edited by Ujjaval E-Sports