एक अनजान व्यक्ति के साथ PUBG खेलने के लिए महिला ने छोड़ा अपने परिवार को

PUBG has proved to be addictive for several players
PUBG has proved to be addictive for several players

एक हाल ही में हुए हादसे में, 22 साल की एक मलेशियाई महिला ने अपने पति और तीन साल के बच्चे को छोड़ दिया PUBG खेलने के लिए वो भी एक अनजान व्यक्ति के साथ जिन्हे वह गेम में मिली थी। एक मिसिंग कंप्लेंट लिखवाने के बाद , मलेशियाई पुलिस अफसरों यह पता लगाया की वह महिला PUBG MOBILE से एडिक्टेड थी। उन्होंने यह पता लगाया की वह एक खिलाड़ी से मिली थी गेम में, जिसके साथ उन्होंने यह कदम उठाने का सोचा।

मलेशिया हमेशा से PUBG का सबसे बड़ा मार्किट रहा है , जब से यह गेम रिलीज़ किया गया है। इस कंट्री ने अपना सबसे पहला PUBG MOBILE टूर्नामेंट भी आयोजित करवाया था PUBG Mobile मलेशिया नेशनल चैंपियनशिप , 2019 में जिसका पूल प्राइज $14030 था। मलेशियाई टीम्स काफी आगे बढ़ कर हिस्सा लेती हैं साउथ -ईस्ट एशियाई PUBG Mobile टूर्नामेंट्स और चम्पिओन्शिप्स में। इसके चलते PUBG MOBILE का क्रेज बहुत बढ़ गया है इस देश में।

PUBG MOBILE इतना अडिक्टिव क्यों hai ?

PUBG MOBILE को काफी घेरा गया है उसके अडिक्टिव होने की वजह से। इसीलिए यह मलेशिया में हुआ हादसा कोई चौका देने वाला नहीं है। PUBG MOBILE की गेमिंग कम्युनिटी में ऐसे हादसे होते आए हैं जब से यह गेम आया है।

वीडियो गेम अडिक्शन या फिर गेमिंग डिसऑर्डर असल में एक अडिक्शन और मेन्टल हेल्थ इशू है। हालाँकि यह बहुत कम देखा जाता है या बहुत कम इसके ऊपर लोग ध्यान देते हैं। ना चाहते हुए भी PUBG बहुत अडिक्टिव रहा है 2017 से ही।

ऐसे बहुत से खौफनाक और चौका देने वाले हादसे हुए हैं , जैसे PUBG के खिलाड़ियों का ख़ुदकुशी कर लेना , किसी का खून कर देना और बहुत से ऐसे दर्दनाक हादसे आज तक सामने आए हैं। कुछ खिलाड़ियों को ब्रेन स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ा है। हालाँकि यह साफ़ नहीं है कि इसके पीछे और कारण नहीं थे।

अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि PUBG इतना अडिक्टिव क्यों है, हालाँकि इससे सम्बंधित खबरे हमेशा आती रही हैं। इनमे से एक कारण यह बताया जाता है कि यह गेम सब मे जीतने का आक्रोश जगा देता है। खिलाड़ी हमेशा यह गेम जीतना चाहते हैं , रैंक बढ़ाना चाहते हैं और स्किन्स जीतना चाहते हैं।

यह सब केवल तब मुमकिन है जब आप घंटो यह गेम खेलें। खिलाड़ी रेटिंग पॉइंट्स का भी बहुत ध्यान रखते हैं। इसकी वजह से वह अपने लेवल और स्किल वाले खिलाड़ियों के साथ खेल पाते हैं और इस ही के चलते उनको वक़्त का अंदाजा भी नहीं रहता।

PUBG MOBILE उन बहुत कम गेम्स में से एक है जिसने बहुत जल्दी बहुत फैन फोल्लोविंग हासिल कर ली थी। इसमें बहुत टूर्नामेंट भी होते रहते हैं जिनके अंदर बहुत बड़ा पूल प्राइज रखा जाता है।

यह सब कारण मिल कर PUBG MOBILE को सबसे ज़्यादा अडिक्टिव गेम्स में से एक बनाते हैं।