एयरपोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी की सादगी ने जीता दिल, देखिए वीडियो 

Ankit
एयरपोर्ट में धोनी ने अपने व्यवहार से जीता दिल
एयरपोर्ट में धोनी ने अपने व्यवहार से जीता दिल

पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। मैदान में 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी मैदान के बाहर भी शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही सादगी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, धोनी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अपने सादगी भरे व्यवहार से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने एयरपोर्ट के कर्मचारियों और कतार में लगे प्रशंसकों को गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इस बीच वह बेहद नम्रता से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

चेन्नई में आयोजित हुए 44वें चेस ओलंपियाड का समापन मंगलवार (09 अगस्त) को हुआ है। खास बात यह है कि धोनी ने इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस समारोह के लिए ही धोनी ने रांची से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी और इस बीच उनका एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

धोनी का चेन्नई से खास नाता रहा है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। उनकी अगुवाई में चेन्नई ने चार खिताब जीते हैं और लीग इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम है। 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी ने फिलहाल आईपीएल में खेलना जारी रखा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 41 वर्षीय धोनी का सफर चेन्नई के साथ कब तक चल पाता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar