जब एयरफोर्स के जवानों के साथ नाचते हुए दिखे थे महेंद्र सिंह धोनी, देखिये वीडियो 

Ankit
New Zealand v India - International T20 Game 1
New Zealand v India - International T20 Game 1

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का सेना के प्रति काफी झुकाव रहा है। उन्हें पैरा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल का ओहदा भी मिला हुआ है। ऐसे ही उन्हें सेना के साथ कई बार देखा भी गया है। इस बीच एक बेहद पुराना वीडियो सोशल मीडिया में देखने को मिला है, जिसमें वह एयरफोर्स के जवानों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो एनडीटीवी के एक विशेष प्रोग्राम 'जय जवान' का है, जिसमें धोनी एयरफोर्स के जवानों के साथ मिलते हैं। वहीं जब प्रोग्राम को संचालित कर रही एंकर धोनी से डांस करने का निवेदन करती हैं, तब धोनी इसे स्वीकार कर लेते हैं और बॉलीवुड के मशहूर गाने "ओ खाइके पान बनारस वाला" में जवानों के साथ जमकर डांस करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धोनी इन जवानों के साथ को काफी पसंद कर रहे हैं।

धोनी को साल 2011 में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली थी। धोनी ने अपनी पैरा रेजिमेंट के साथ खास ट्रेनिंग भी की हुई है। आगरा ट्रेनिंग कैंप में भारतीय सेना के विमान से पांच पैराशूट जम्प पूरा करने के बाद धोनी 2015 में एक योग्य पैराट्रूपर बन गए थे। इसके अलावा अगस्त 2019 में उन्होंने जम्मू और कश्मीर में प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) के साथ दो सप्ताह की ड्यूटी भी की थी। उन्होंने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग कर लिया था और स्वतंत्रता दिवस (2019 में) सेना के साथ मनाया था। इसके लिए बीसीसीआई ने भी धोनी का समर्थन किया था।

धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी ने फिलहाल आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar