5 महिला खिलाड़ी जिन्होंने Paris Olympics में निभाया मां होने का भी फर्ज, एक प्रेग्नेंसी में भी उतरीं; भारतीय स्टार भी लिस्ट का हिस्सा

महिला खिलाड़ी
महिला खिलाड़ियों की तस्वीर (photo credit: dkumari.archer,helenglovergb,nada_hafez)

Paris olympics 2024: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की चर्चा हर किसी की जुबां पर है। इस बार ओलंपिक में कई खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत भी हासिल की। पेरिस ओलंपिक में किसी ने मेडल जीता तो किसी ने अपने अद्भुत प्रदर्शन और जोश से सभी का दिल जीता। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली एक फेंसर एथलीट नदा हफीज काफी सुर्खियों में रहीं। इसके पीछे की सराहनीय वजह थी नदा हफीज सात महीने की गर्भवती होने के बावजूद तलवारबाजी करने उतरीं। इसी कड़ी में हम आपको ऐसी पांच खिलाड़ियों के बारें में बताएंगे जिन्होंने ओलंपिक के मंच पर नेशनल ड्यूटी और एक मां की ड्यूटी दोनों को बखूबी निभाया।

परिवार और बच्चे के साथ किसी खेल की रोजाना प्रैक्टिस करना किसी जटिल टास्क से कम नहीं होता है। खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएं इसके लिए महिला खिलाड़ियों को महीनों तक बच्चे से दूर भी रहना पड़ता है। मां का रिश्ता ऐसा होता है जिसमे मां एक पल भर के बच्चे से दूर नहीं रह पाती है और ना ही बच्चे अपनी मां से, ऐसे में इन महिला खिलाड़ियों का कार्य वाकई सराहनीय है।

5. शैली एन फ्रेजर प्राइज

जमैका की इस महिला खिलाड़ी ने 2019 में विश्व चैंपियन में 100 मीटर की दौड़ में जीत हासिल की थी और तब इनकी उम्र 32 साल थी। अब शैली एन फ्रेजर पेरिस ओलंपिक 2024 का हिस्सा हैं। फिलहाल अब इस ओलंपिक को खेलने के बाद वह रिटायर हो रही हैं जिससे वह अपने बेटे को समय दे पाएं।

4. एलिसन फेलिक्स

अमेरिका की ट्रैक एंड फील्ड एथलीट 2 बच्चों की मां हैं। गेम के साथ वह पेरेटिंग में भी हमेशा खरी उतरती हैं। एलिसन अभी तक कुल 11 ओलंपिक मेडल्स जीत चुकी हैं। वह पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा ले रही हैं।

3. दीपिका कुमारी

तीरंदाज दीपिका कुमारी की 19 महीने की बेटी है और पेरिस ओलंपिक की तैयारी के दौरान ही उसका जन्म हुआ था। भारत की दीपिका ने एक खिलाड़ी और मां का फर्ज बखूबी निभाया। खिलाड़ी के तौर इस गेम की प्रैक्टिस के लिए वह महीनों अपनी बेटी से दूर भी रही हैं।

2. हेलेन ग्लोवर

हेलेन तीन बच्चों की मां हैं और मां के साथ- साथ वह ब्रिटेन की रोवर चैंपियन भी हैं। अभी तक ओलंपिक में वह 2 गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। वह भी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा हैं।

1. नदा हफीज

पेरिस ओलंपिक 2024 में नदा हफीज ने भाग लिया था।वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। क्योंकि उन्होंने जो किया वो शायद ही कोई कर पाता। सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी यह महिला खिलाड़ी तलवारबाजी जैसे खतरनाक गेम में प्रतिभाग करने के लिए ओलंपिक के मैदान पर उतरीं। वह हालांकि मेडल नहीं जीत पाईं, मगर प्रेग्नेंट रहते हुए भी उन्होंने एक मैच जीता और दूसरे राउंड तक पहुंचीं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now