'टोक्यो ओलंपिक के बाद मैंने...',मनु भाकर ने Paris Olympics 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद दिया बड़ा बयान

Shooting - Olympic Games Paris 2024: Day 2 - Source: Getty
Shooting - Olympic Games Paris 2024: Day 2 - Source: Getty

Manu Bhaker on Bronze Medal in Paris Olympics 2024 : भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मेडल जीता और भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में खाता खुला। अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर मनु भाकर ने काफी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान उनके साथ जो कुछ हुआ था, उससे वो काफी निराश थीं लेकिन अब इन सब चीजों से आगे बढ़ चुकी हैं।

Ad

दरअसल टोक्यो ओलंपिक के दौरान मनु भाकर की पिस्टल में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते मनु फाइनल में जगह नहीं बना पाईं थीं। जिसके बाद मनु को काफी निराशा का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं फाइनल में जगह नहीं बना पाने के कारण मनु के साथ टोक्यो ओलंपिक में बेईमानी होने जैसे सवाल भी काफी उठे थे।

मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक को किया याद

हालांकि उन सब निराशा को पीछे छोड़ते हुए मनु भाकर ने अब पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर एक नया इतिहास बना दिया है। अपनी इस जीत के बाद मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक को भी याद किया। इंडिया टीवी के मुताबिक उन्होंने कहा,

टोक्यो ओलंपिक के बाद मैं काफी परेशान थी। मैं बहुत दुखी थी। जितना मैं कर सकती थी, उतना नहीं कर पाई थी। यहां तक शूटिंग से एक भी पदक हमें नहीं मिला था। हमारे पास काफी अच्छा चांस था लेकिन हम जीत नहीं पाए थे। वह दुख लंबे समय तक मेरे साथ चला। अब मैं आगे बढ़ चुकी हूं। मेरा ध्यान आगे आने वाले मैचों पर है। उम्र के बढ़ने के साथ काफी चीजें बदल जाती हैं। जितना आपको हार सिखाती है, उतना आपको जीत नहीं सिखाती है।

आपको बता दें कि मनु भाकर शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले चार पुरुष शूटर्स ने ही ओलंपिक मेडल जीते थे लेकिन अब मनु भाकर ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है। भारत ने 2012 ओलंपिक में शूटिंग में आखिरी बार ओलंपिक मेडल जीता था। उसके बाद से देश को इस खेल में मेडल का इंतजार था। अब मनु भाकर ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications