मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ठुकराया सरकारी नौकरी का ऑफर, बताई यह खास वजह

मनु भाकर
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/bhakermanu,sarabjotsingh30)

Manu Bhaker and Sarabjot Singh Reject Goverment Job Offer: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को शूटिंग से तीन मेडल मिले। पहला मेडल मनु भाकर ने और दूसरा ब्रॉन्ज मेडल मनु सरबजोत की जोड़ी ने भारत को दिलाया। भारत आने के बाद मनु और सरबजोत सिंह ने हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सीएम नायब सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु और सरबजोत सिंह के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इसी के साथ इन दोनों को हरियाणा सरकार ने नौकरी का ऑफर दिया है, लेकिन मनु और सरबजोत दोनों ने ही नौकरी करने से इंकार कर दिया है। सरबजोत और मनु ने नौकरी ऑफर ना स्वीकार करने का कारण भी बताया है।

सरकारी नौकरी करने से किया इंकार

आपको बता दें कि मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा सरकार के दिए गए प्रस्ताव को अस्वीकार दिया। मनु और सबरजोत सिंह का कहना है कि वे दोनों गोल्ड मेडल के लिए खेल रहे हैं, ना की नौकरी के लिए। मनु और सबरजोत को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट ऑफर की गई थी। इन दोनों से पहले और भी एथलीट्स को नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने किया मना

हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि ''इन दोनों खिलाड़ियों का नौकरी जॉइन करना मुश्किल है। ये दोनों मेडल के लिए खेल रहे हैं''

भारत ने कुल 6 मेडल जीते

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते हैं। 3 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं। भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल रेसलिंग और एक मेडल हॉकी से मिला है। जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल मिला है।

सबसे ज्यादा मेडल चीन ने अपने नाम किए

पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा चीन ने मेडल जीते हैं। चीन ने पेरिस ओलंपिक में कुल 91 मेडल जीते हैं। इसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने में यूएसए दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने 39 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। तीसरे नंबर पर जापान ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now