5 भारतीय जिन्होंने पिछले पांच ओलंपिक में जीता पहला मेडल, Paris Olympics 2024 में मनु भाकर ने रचा इतिहास

भारतीय एथलीट्स
पदक जिताने वाले एथलीट्स की तस्वीरें (photo credit: instagram/ mirabai_chanu,sakshimalik_official, x.com/ India at Paris 2024 Olympics)

Five Indian Athletes First Medal in Last 5 Olympics: भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले कुछ ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2021 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक तो इन खेलों के इतिहास में देश के लिए सर्वश्रेष्ठ रहे थे। उस ओलंपिक में भारत की झोली में सर्वाधिक 7 मेडल आए थे। वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में युवा महिला शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत का खाता खोल दिया है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं पिछले पांच ओलंपिक खेलों में पहला मेडल जीतने वाले पांच भारतीय एथलीट्स के नाम:-

Ad

5- पेरिस ओलंपिक (2024) मनु भाकर

पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य जीता।

2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

Ad

4- टोक्यो ओलंपिक (2020) मीराबाई चानू

टोक्यो 2020 ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद से मीराबाई चानू भारत की सबसे पसंदीदा एथलीट बन गई हैं। मीराबाई का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर में हुआ था। उन्होंने टोक्यो में भारत के लिए पहला मेडल जीता था। वो ओलंपिक भारत के लिए इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक रहे हैं।

3- रियो ओलंपिक (2016) साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक 2016 में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित महशूश कराया था। 2016 में साक्षी मलिक ने पहली बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। 117 एथलीटों के बावजूद रियो 2016 में भारत के सिर्फ दो पदक थे। हालांकि बार्सिलोना 1992 के बाद पहली बार ऐसा लगा कि भारत खाली हाथ लौट जाएगा लेकिन भारत की बेटियों ने ऐसा होने नहीं दिया और अपनी जीत का परचम लहराया।

Ad

2- लंदन ओलंपिक (2012) गगन नारंग

गगन नारंग ने लंदन 2012 ओलिंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। गगन नारंग ने 4 बार के ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेने के अलावा कई वर्ल्ड टाइटल शूट के इवेंट में अपना नाम भी दर्ज करवाया था। अब मनु ने शूटिंग में 12 साल का यह सूखा खत्म किया है।

1- बीजिंग ओलंपिक (2008)अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा ओलंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव ने अपने करियर में 150 से ज्यादा पदक जीते और वह रिकॉर्ड आज तक अभिनव के ही नाम है। वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र भारतीय शूटर हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications