Paris Olympics 2024: ओलंपिक में मेडल जीतने पर मिलती है खास प्राइज मनी, जानें कौन सा देश देता कितनी राशि

पेरिस ओलंपिक
ओलंपिक की तस्वीरें (photo credit: instagram/currentaffairs.news,x.com/India at Paris 2024 Olympics)

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में मेडल जीतना हर एथलीट का सपना होता है। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को इनाम राशि दी जाती है क्या आप जानते है कि ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर एथलीट को अलग- अलग प्राइज मनी दी जाती है। वहीं हर देश में ओलंपिक जीतने वाले खिलाड़ी की प्राइज मनी अलग- अलग होती है। इसी कड़ी में आपको सात देशों की प्राइज मनी के बारें में बताएंगे किस मेडल पर कितनी प्राइज मनी दी जाती है।

जर्मनी में मेडल जीतने की मनी प्राइज

जर्मनी में खिलाड़ियों को ओलंपिक मेडल जीतने पर इनाम के तौर पर राशि दी जाती है लेकिन सभी मेडल की राशि अलग- अलग होती है। गोल्ड मेडल जीतने पर 18 लाख और सिल्वर मेडल जीतने पर 13 लाख राशि जीते हुए एथलीट को दी जाती है वहीं ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 9 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाती है।

यूएसए में मेडल जीतने की प्राइज मनी

यूएसए के एथलीट्स को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 31 लाख और सिल्वर मेडल जीतने पर 18 लाख की इनाम राशि मेडलिस्ट को दी जाती है और ब्रॉन्ज मेडल जीतने 12 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाती है।

फ्रांस में एथलीट को दी जाती है इतनी राशि

फ्रांस अपने खिलाड़ियों को जीतने पर अच्छी खासी प्राइज मनी देता है। गोल्ड मेडल जीतने पर 59 लाख रुपए और सिल्वर मेडल जीतने पर 22 लाख रुपए देता है। वहीं ब्रॉन्ज मेडल मेडलिस्ट को 13 लाख रुपए दिये जाते हैं।

स्पेन के खिलाडियों को मिलते हैं लाखों रुपए

स्पेन फ्रांस से ज्यादा प्राइज मनी अपने खिलाड़ियों को देता है। स्पेन में गोल्ड मेडल विजेता को 89 लाख रुपए दिये जाते हैं, वही सिल्वर मेडल पर 44 लाख और ब्रॉन्ज मेडल मिलने पर 27 लाख रुपए दिए जाते हैं।

इटली के खिलाड़ियों को मिलते है करोड़ो रुपए

इटली स्पेन से भी ज्यादा खिलाड़ियों को प्राइज मनी देता है। इटली में खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 1 करोड़ 65 लाख रुपए दिये जाते हैं और सिल्वर मेडल जीतने पर 82 लाख रुपए विजेता को मिलते हैं। वही ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को 55 लाख रुपए मिलते हैं।

मोरक्को में मिलती है इतनी मनी प्राइज

मोरक्को अपने गोल्ड मेडल खिलाड़ी को 1 करोड़ 84 लाख प्राइज मनी देता है, वहीं सिल्वर मेडल जीतने वाले को 1 करोड़ 14 लाख रुपए और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को 68 लाख प्राइज मनी देता है।

भारत में फिक्स नहीं है प्राइज मनी

भारत में ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों की प्राइज मनी फिक्स नहीं है। हर बार सरकार जीतने के बाद नई प्राइज मनी की घोषणा करती है। इसके अलावा जीतने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की ओर से भी प्राइज मनी दी जाती है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now