सुनील छेत्री ने जबरदस्त अंदाज में की संन्यास से वापसी, शानदार गोल कर टीम इंडिया को दिलाई जीत; 489 दिनों का सूखा हुआ खत्म

सुनील छेत्री ने दागा शानदार गोल (Photo Credit - @IndianFootball)
सुनील छेत्री ने दागा शानदार गोल (Photo Credit - @IndianFootball)

Indian Football Team Big Win : सुनील छेत्री की वापसी भारतीय फुटबॉल टीम के लिए काफी लकी साबित हुई है। सुनील छेत्री ने जैसे ही अपने रिटायरमेंट को वापस लिया, वैसे ही भारतीय टीम को एक लंबे अंतराल के बाद जीत भी मिल गई। सोने पर सुहागा यह हुआ कि सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल में अपने कमबैक पर शानदार गोल भी दागा और टीम इंडिया ने काफी आसानी के साथ मालदीव को 3-0 से हरा दिया।

Ad

एएफसी एशियन कप 2027 का क्वालीफायर मुकाबला भारत और मालदीव के बीच शिलोंग में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बेहद आसानी के साथ 3-0 से जीत हासिल की। भारतीय टीम के लिए मुकाबले में राहुल भेके, लिस्टन कोलाको और सुनील छेत्री ने गोल दागा। जबकि विरोधी टीम मालदीव एक भी गोल ना कर सकी। भारत की तरफ से तीनों ही गोल हेडर के जरिए हुए। इस तरह टीम इंडिया ने 489 दिनों के बाद कोई जीत हासिल की है। भारत ने इससे पहले आखिरी बार 16 नवंबर 2023 में कुवैत के खिलाफ जीत हासिल की थी और उसके बाद अब जाकर मुकाबला जीता है।

Ad

सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से कमबैक करते हुए दागा बेहतरीन गोल

सुनील छेत्री की वापसी की वजह से हर किसी की निगाह इस मुकाबले पर थी। उन्होंने पिछले साल ही संन्यास लिया था। सुनील छेत्री ने जून 2024 में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। हालांकि कुछ ही दिन पहले सुनील छेत्री ने ऐलान किया कि वो अपने रिटायरमेंट से वापस आ रहे हैं और एएफसी एशियन कप 2027 के क्वालीफायर मुकाबलों में खेलेंगे। उनकी वापसी से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे और उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। सुनील छेत्री ने मैच के 77वें मिनट में एक बेहतरीन हेडर के जरिए गोल दागकर पूरे भारत को खुशी मनाने का मौका दे दिया। यह इंटरनेशनल फुटबॉल में उनका 95वां गोल है।

सुनील छेत्री ने अपने इस गोल से बता दिया है कि उनके अंदर अभी भी काफी दमखम मौजूद है।अब 25 मार्च को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। टीम इंडिया अपने इस विनिंग मोमेंटम को वहां भी बरकरार रखना चाहेगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications