Khelo India Youth Games: स्विमिंग के पदक विजेताओं पर नज़र, महाराष्ट्र और कर्नाटक का दबदबा 

Khelo India Youth Games 2023 - Swimming Medal Winners
Khelo India Youth Games 2023 - Swimming Medal Winners

Khelo India Youth Games का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हुआ। इसमें स्विमिंग के इवेंट 7 से 11 फरवरी तक हुए। स्विमिंग में महाराष्ट्र और कर्नाटक का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। महाराष्ट्र ने 16 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीते। वहीं कर्नाटक ने 6 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य के साथ कुल 31 पदक जीते। मेजबान मध्य प्रदेश ने स्विमिंग में एक स्वर्ण जीता।

राजस्थान के नाम 5 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक रहे। तमिलनाडु ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य के साथ 12 पदक जीते। पश्चिम बंगाल ने 2 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य के साथ 12 पदक जीते। गुजरात एवं तेलंगाना ने दो-दो स्वर्ण पर कब्ज़ा किया, वहीं पंजाब के नाम एक स्वर्ण पदक रहा।

तैराकी टीम चैंपियनशिप की बात की जाए तो पुरुषों में महाराष्ट्र 90 अंक के साथ पहले जबकि तमिलनाडु 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प. बंगाल 64 अंकों के साथ इस फेहरिस्त में तीसरा रहा। इसी तरह महिला वर्ग में कर्नाटक ने 216 अंकों के साथ पहला और महाराष्ट्र ने 142 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु को 47 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।

आइये नज़र डालते हैं स्विमिंग के पदक विजेताओं पर:

पुरुष

200 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. वेदांत माधवन (महाराष्ट्र) 1.55.39 मिनट, 2. देवांश परमार (गुजरात) 1.55.75 मिनट, 3. युग चेलानी (राजस्थान) 1.55.95 मिनट।

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक- 1. अभिनंदन खांडेलवाल (राजस्थान) 1.05.82 मिनट, 2. जोसुआ थामस (तमिलनाडु) 1.06.13 मिनट, 3. अर्जुनवीर गुप्ता (महाराष्ट्र) 1.07.29 मिनट

50 मीटर बटरफ्लाई- 1. शुभांकर पटकी (महाराष्ट्र) 25.44 सेकेंड, 2. जलंजय हजारिका (असम) 25.62 सेकेंड, 3. श्याम एस. (तमिलनाडु) 25.87 सेकेंड

200 मीटर बटरफ्लाई- 1. युग चेलानी राजस्थान-2:05.74, 2. कार्तिकेयन नायर (कर्नाटक)- 2:08.11, 3. प्रथम शर्मा (दिल्ली)- 2:10.17

50 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. जयवीर मोटवानी महाराष्ट्र 24.32, 2. अर्जुनवीर गुप्ता महाराष्ट्र-24.45, 3. जशुआ थॉंमस तमिलनाडु 24.48

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक-1. आर्यन एस गणेश मध्य प्रदेश 29.60, 2. वंश पन्नू हरियाणा 29.72, 3.

अभिनंदन खंडेलवाल राजस्थान 30.31

पुरुष 1500मी में भी महाराष्ट्र के वेदांत माधवन ने स्वर्ण जीता। राजस्थान के अभिनंदन खंडेलवाल ने 200मी ब्रेस्टस्ट्रोक और युग चेलानी ने 400मी मेडली का स्वर्ण जीता। पश्चिम बंगाल के साहिल लस्कर ने 100मी बैकस्ट्रोक का स्वर्ण जीता।

महिला

200 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. हसिका रामचंद्रन (कर्नाटक) 2.10.20 मिनट, 2. दिनिधी धींगशू (कर्नाटक) 2.10.51 मिनट, 3. शक्ति बी. (तमिलनाडु) 2.13.10 मिनट

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक- 1. अपेक्षा फर्नांडीज (महाराष्ट्र) 1.13.87 मिनट, 2. मानवी वर्मा (कर्नाटक) 1.15.71 मिनट, 3. एस. लक्ष्या ( कर्नाटक) 1.156.96 मिनट

50 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. जसनूर कौर पंजाब-26.92, 2. नीना वेंकटेश कर्नाटक-27.32, 3. योग्या सिंह राजस्थान-27.82

200 मीटर बटरफ्लाई- 1. शक्ति बी तमिलनाडु- 2:24.71, 2. हसिका रामचंद्रन कर्नाटक- 2:24.82, 3. धृति अहिरवाल महाराष्ट्र 2:28.67

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक -1. अपेक्षा फर्नांडीज महाराष्ट्र 33.92, 2. विहित नयना कर्नाटक 34.17, 3. अवनी छाबड़ा पंजाब 34.35

अपेक्षा फर्नांडीज ने इसके अलावा 200मी ब्रेस्टस्ट्रोक और 100मी बटरफ्लाई इवेंट का स्वर्ण भी जीता। कर्नाटक की हसिका रामचंद्रन ने 400मी फ्रीस्टाइल का स्वर्ण जीता। कर्नाटक की टीम ने 4*100 की फ्रीस्टाइल इवेंट भी जीता।

App download animated image Get the free App now