भारत का पहला पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर के साथ संकेत सरगर ने खोला देश का खाता 

Sanket Mahadev Sargar Silver Medal - CWG 2022
Sanket Mahadev Sargar Silver Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टिंग के पुरुष 55 kg वर्ग में भारत के साकेत महादेव सरगर ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क मिलाकर 248 kg का वजन उठाया और रजत पदक जीता। वेटलिफ्टिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 49वां रजत और 126वां पदक है।

स्नैच में संकेत सरगर ने तीनों सफल प्रयास किये और उन्होंने क्रमशः 107, 111 और 113 kg का वजन उठाया। क्लीन एवं जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 135 kg का वजन उठाया, लेकिन दूसरा और तीसरा प्रयास उनका असफल रहा। हालाँकि इसके बावजूद 248 kg के कुल वजन के साथ उन्होंने रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

मलेशिया के मोहम्मद अनिक ने कुल मिलाकर 249 kg (107 kg एवं 142 kg) का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। संकेत के आखिरी दो प्रयास असफल रहने के बाद अनिक ने अपने आखिरी प्रयास में पहला स्थान हासिल किया। श्रीलंका के दिलांका इसुरु कुमारा (225 kg - 105 kg & 120 kg) ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

Quick Links

Edited by Prashant
Be the first one to comment