भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा पदक, वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी का बड़ा रिकॉर्ड 

Bindyarani Devi Sliver Medal - CWG 2022
Bindyarani Devi Sliver Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की बिंदियारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग 55 kg वर्ग में रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीत लिया। बिंदियारानी ने कुल मिलाकर 202 kg का वजन उठाया, जिसमें 86 kg उन्होंने स्नैच और 116 kg क्लीन एवं जर्क (कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड) में उठाया। वेटलिफ्टिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 50वां रजत और 129वां पदक है।

स्नैच में बिंदियारानी ने 81, 84 और 86 क्गका वजन उठाया, वहीं क्लीन एवं जर्क में पहले प्रयास में उन्होंने 100 kg का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में वह असफल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 116 kg का वजन उठाया और दूसरा स्थान हासिल किया।

नाइजीरिया की अदीजात अडेनिके ने 203 kg (92 kg एवं 111 kg, कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड) के वजन के साथ स्वर्ण और इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 kg (89 kg एवं 109 kg) ने कांस्य पदक जीता।

Quick Links