WWE में Sami Zayn के The Bloodline के साथ 10 सबसे जबरदस्त पल जो फैंस को बहुत पसंद आएंगे

Ujjaval
WWE में सैमी जेन लगातार ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं
WWE में सैमी जेन लगातार ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं

Sami Zayn: WWE में इस समय सैमी जेन (Sami Zayn) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) का स्टोरीलाइन एंगल काफी शानदार नजर आ रहा है। सैमी जेन लगातार रोमन रेंस (Roman Reigns) को खुश करके इस फैक्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। वो इस चीज़ के लिए महीनों से मेहनत कर रहे हैं और इसी दौरान कई खास पल भी देखने को मिले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम सैमी जेन के ब्लडलाइन के साथ सबसे अच्छे मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

WWE सुपरस्टार सैमी जेन के ब्लडलाइन के साथ 10 सबसे अच्छे पल

- सैमी जेन ने एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस को एकनॉलेज किया था। साथ ही उनसे मदद की मांग की थी। यह काफी मनोरंजन पल था।

youtube-cover
Ad

- SmackDown के एक एपिसोड में केविन ओवेंस के शो पर सैमी जेन नजर आए थे। इसी दौरान ओवेंस ने बताया था कि ब्लडलाइन को सैमी की कोई परवाह नहीं है। सैमी ने यह मानने से इनकार कर दिया था और बैकस्टेज जाने लगे थे। ओवेंस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जेन बहुत गुस्से में थे। उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को धक्का भी दे दिया था।

- सैमी जेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच SmackDown के एक एपिसोड में मैच हुआ था। इसके पहले द उसोज़ ने वहां आकर रिंगसाइड पर जेन का साथ दिया था। हालांकि, द उसोज़ की एंट्री पर सैमी बहुत खुश हो गए और थीम सॉन्ग पर मजेदार तरीके से डांस करने लगे।

- सैमी जेन ने एक शो के दौरान बैकस्टेज सैगमेंट में द उसोज़ से ब्लडलाइन में शामिल होने के बारे में पूछा था। इसी दौरान जिमी उसो ने उन्हें Honorary Uce बना दिया था।

- कुछ हफ्तों पहले Raw के एक एपिसोड में द उसोज़ और सैमी जेन साथ दिखाई दिए थे। इसी दौरान केविन ओवेंस से बात करते हुए सैमी ने जिमी उसो के साथ काफी अनोखे अंदाज में हैंडशेक किया था। यह देखने में काफी अच्छा लग रहा था।

- ऑस्टिन थ्योरी SmackDown के एक एपिसोड का हिस्सा बने थे और यहां सैमी जेन उन्हें रेंस से दूर रहने का सुझाव देने आए थे। हालांकि, थ्योरी का मानना था कि जेन एक हाथ से कुछ नहीं कर पाएंगे। इसी दौरान द उसोज़ आए और यह देखकर थ्योरी भाग गए। फैंस की ओर से उस चीज़ पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस ने एक बैकस्टेज सैगमेंट में सैमी जेन की जबरदस्त तरीके से तारीफ की थी। इसी दौरान ट्राइबल चीफ ने जेन को ड्रू मैकइंटायर की बुरी हालत करने के लिए कहा था।

- Clash at the Castle से पहले SmackDown के एक एपिसोड में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का ब्रॉल देखने को मिला था। ड्रू यहां रोमन पर अपना फिनिशर लगाने वाले थे लेकिन सैमी बीच में आ गए। उन्होंने ट्राइबल चीफ को बचाया था और बाद में रेंस को इससे मदद मिली।

- SmackDown के एक एपिसोड में रिडल और शिंस्के नाकामुरा ने द उसोज़ को टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज किया था। इसी दौरान रिडल का पलड़ा भारी था लेकिन सैमी जेन ने बैकस्टेज प्रोडक्शन टीम से रोमन का थीम सॉन्ग बजाने के लिए कहा। इसी के चलते रिडल का ध्यान भटक गया और उसोज़ टाइटल रिटेन करने में सफल रहे।

- Clash at the Castle के बिल्डअप के दौरान रोमन रेंस और द उसोज़ ने मिलकर ड्रू मैकइंटायर की बुरी हालत की थी। इसी बीच सैमी जेन ने भी उनका साथ दिया था और स्कॉटिश सुपरस्टार पर अपना फिनिशर लगाया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications