WWE Raw के 2022 में 10 सबसे खास पल जिन्होंने फैंस का दिल जीता

Ujjaval
WWE Raw के कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं
WWE Raw के कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं

Raw: WWE के लिए 2022 काफी शानदार साबित हुआ है। इस साल कई सारे जबरदस्त प्रीमियम लाइव इवेंट्स देखने को मिले हैं। साथ ही रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के साप्ताहिक एपिसोड्स ने भी फैंस का दिल जीता है। इसमें से कुछ ऐसे मोमेंट्स हैं, जो फैंस को लंबे समय तक याद रहने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में WWE Raw के 10 सबसे बेहतरीन मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

WWE Raw के 2022 में सबसे शानदार मोमेंट्स

- ऐज, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट ने जजमेंट डे के नए सदस्य फिन बैलर को इंट्रोड्यूस किया था। हालांकि, रिप्ली और प्रीस्ट ने बैलर के साथ मिलकर ऐज को धोखा देकर फैक्शन से बाहर कर दिया था।

youtube-cover
Ad

- Raw के एक एपिसोड में टमीना-अकीरा टोज़ावा और डैना ब्रुक-रेजी की शादी का सैगमेंट देखने को मिला था। यहां सभी ने एक-दूसरे को पिन करके 24/7 चैंपियनशिप जीती थी।

- द मिज़ और चैम्पा का एजे स्टाइल्स और बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच देखने को मिला था। यहां डेक्सटर लूमिस ने आकर मिज़ को किडनैप किया और अपने साथ ले गए।

- Crown Jewel 2022 से पहले Raw के एक एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। लैश्ले ने लैसनर को बैरिकेड में स्पीयर दे दिया और फिर उन्हें टेबल पर पटक दिया।

- ऑस्टिन थ्योरी ने Raw के एक शो में फिन बैलर को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 38 के पहले Raw विमेंस चैंपियनशिप के बिल्डअप के दौरान बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए थे। यह एक शॉकिंग पल था।

- कोडी रोड्स Hell in a Cell 2023 के बाद रेड ब्रांड के एपिसोड में प्रोमो कट किया था और बैकस्टेज जा रहे थे। स्टेज एरिया पर सैथ रॉलिंस ने आकर उनपर स्लेजहैमर से हमला किया और उनकी चोट को बढ़ा दिया।

- रैंडी ऑर्टन और रिडल ने WrestleMania के पहले अल्फा अकादमी और सैथ रॉलिंस-केविन ओवेंस को ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच में हराकर Raw टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा कर लिया था।

- ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कुछ महीनों पहले Raw में वापसी करके कई सारे टैग टीम सुपरस्टार्स का बुरा हाल कर दिया था।

- केविन ओवेंस ने WrestleMania 38 के पहले बिल्डअप के दौरान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की तरह तैयार होकर प्रोमो कट किया था। साथ ही उन्होंने ऑस्टिन की तरह एक्टिंग करके क्रू मेंबर पर स्टनर भी लगाया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications