WWE इतिहास के सबसे बड़े 10 उलटफेर

#7 इवान कोलॉफ ने ब्रूनो सैममार्टिनो को हराया
youtube-cover

ब्रूनो सैममार्टिनो अपने समय के जॉन सीना थे या फिर ऐसा कहें की जॉन सीना आज के ब्रूनो सैममार्टिनो हैं। दोनों सुपरस्टार्स ऐसे थे जिन्हें कोई हरा नहीं सकता था। ब्रूनो सैममार्टिनो आठ साल तक WWWF चैंपियन रहे और किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे हारेंगे। लेकिन शायद इवान कोलॉफ की कुछ और योजनाएं थी। 1971 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उन्होंने ब्रूनो के राज का अंत किया। उस दौर का ये सबसे बड़ा अपसेट था और वहां से रैस्लिंग बिज़नस में बदलाव आया।