WWE में Charlotte Flair की 10 सबसे बड़ी जीत जो फैंस को सालों तक याद रहेंगी

Ujjaval
WWE में शार्लेट फ्लेयर ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं
WWE में शार्लेट फ्लेयर ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं

Charlotte Flair: WWE की टॉप सुपरस्टार्स में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का नाम आता है। उन्हें WWE में रहते हुए लंबा समय हो गया है और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। फ्लेयर ने अपने ऐतिहसिक WWE करियर में कई टाइटल्स पर कब्जा किया है। उन्होंने NXT, डीवाज़, रॉ (Raw), स्मैकडाउन (SmackDown) और टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गज स्टार्स को हराया भी है।

Ad

फ्लेयर को अपने WWE करियर में कई बार बड़ी जीत मिली है और उनके कुछ खास पलों को फैंस सालों तक जरूर याद रखेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम शार्लेट फ्लेयर की WWE में 10 सबसे बड़ी और खास जीत के बारे में बात करेंगे।

WWE में Charlotte Flair की 10 सबसे बड़ी जीत

- शार्लेट फ्लेयर ने अपने करियर के शुरुआती समय में नटालिया को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी।

- TLC 2020 में शार्लेट फ्लेयर ने ओस्का की मिस्ट्री पार्टनर के रूप में वापसी की थी। उन्होंने ओस्का के साथ मिलकर नाया जैक्स और शेना बैज़लर को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

- शार्लेट फ्लेयर ने निकी बैला को Night of Champions 2015 इवेंट में हराया और अपने करियर में पहली बार डीवाज़ टाइटल पर कब्जा किया।

youtube-cover
Ad

- Survivor Series 2017 में SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस को अपने सबमिशन की मदद से हरा दिया था।

- शार्लेट फ्लेयर SummerSlam 2018 में बैकी लिंच और कार्मेला को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई थीं।

- WrestleMania 34 में शार्लेट फ्लेयर ने ओस्का को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी। साथ ही वो ओस्का की सालों से चली आ रही जीत की स्ट्रीक को तोड़ने में सफल रही थीं।

- 30 दिसंबर 2022 को SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने शॉकिंग रिटर्न किया और उन्होंने रोंडा राउजी को आसानी से हराकर ब्लू ब्रांड की विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

youtube-cover
Ad

- द क्वीन का SummerSlam 2019 में ट्रिश स्ट्रेटस से ड्रीम मैच हुआ था और इस मुकाबले में शार्लेट ने फिगर 8 मूव द्वारा ट्रिश को टैपआउट करने पर मजबूर किया था। उन्हें दिग्गज पर बड़ी जीत मिल गई थी।

- शार्लेट फ्लेयर ने शेना बैज़लर को एलिमिनेट करके विमेंस Royal Rumble 2020 मैच जीता था। यह उनके लिए बड़ा पल था।

- शार्लेट फ्लेयर WrestleMania 32 में साशा बैंक्स और बैकी लिंच को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर पहली WWE विमेंस चैंपियन बन थीं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications