WWE रिंग में लगाई गई 10 सबसे यादगार छलांग

प्रोफेशनल रैसलिंग जगत में दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है जानलेवा स्टंट्स जो रैसलर्स रिंग में करते हैं। इसकी शुरुआत 1999 में हुई जब हैल इन द शैल में मैनकाइंड ने केज के ऊपर से छलांग लगाई और उसके बाद सिलसिला शुरू हो गया। भले ही ये स्टंट देखने मे अच्छे लगे और इससे स्टार्स रातों रात लोकप्रिय बन जाएं, लेकिन इसमें बड़ा खतरा जुड़ा रहता है। रैसलर्स यहां पर अपना करियर और अपनी जान जोखिम में डालकर, दर्शकों के मनोरंजन के लिए छलांग लगाते हैं। यहां पर हम कंपनी में लगाएं ऐसे ही 10 छलांगों का जिक्र करेंगे।

Ad

#10 टॉप स्टेज से शेन मैकमैहन की छलांग

youtube-cover
Ad

लिस्ट में ए शेन मैकमैहन की पहली एंट्री है लेकिन आखरी बिल्कुल नहीं। विंस मैकमैहन के बेटे शेन, साल 2003 में केन के साथ फ्यूड मे लगे थे। WWE अनफ़ॉरगिवेन में शेन ने मैच को अलग स्तर पर ले गए। अगर आप शेन मैकमैहन को लम्बे समय से जानते हैं तो उनकी ये छलांग आपको बिल्कुल दिलचस्प नहीं लगेगी। इसे आप वीडियो देखकर समझ सकते हैं।

#9 जैफ हार्डी का लैडर से स्वाटंन बॉम्ब

youtube-cover
Ad

रैसलिंग रिंग में जैफ हार्डी कई ऊंची जगहों से स्वाटंन बोम्ब का इस्तेमाल करते दिख सकते हैं। इसका एक अच्छा उदहारण है समरस्लैम 2009। आठ साल पहले हुए उस मैच में हार्डी का सामना सीएम पंक से हुआ। इस मैच के दौरान जैफ हार्डी ने लैडर की मदद से थोड़ी ऊंचाई हासिल की और पंक के ऊपर स्वाटंन बोम्ब का इस्तेमाल किया। इसके लिए सीएम पंक को अनाउंस टेबल पर रखा गया था।

#8 जैफ हार्डी के करियर का सबसे बड़ा स्वाटंन बॉम्ब

youtube-cover
Ad

लिस्ट में वापस जैफ हार्डी को जगह मिली है। इसबार उन्हें आठवां स्थान मिला है। सीएम पंक के साथ फ्यूड के पहले जैफ हार्डी रैंडी ऑर्टन के साथ फ्यूड मे लगे थे। वहां उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा स्वाटंन बॉम्ब पेश किया। मेन स्टेज की मदद से वो ऊपर तक चढ़े और वहां से अपनी फिनिशिंग मूव दी। लेकिन इससे उन्हें संतुष्टि नहीं मिली और वो एंट्रेंस पर पड़े वाईपर को और ऊंचाई से स्वाटंन बोम्ब देने चढ़ गए।

#7 अंडरटेकर का रिकिशि को चोकस्लैम

youtube-cover
Ad

हैल इन ए शैल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ऊपर से छलांग लगाई जा सके। हालांकि आज के हैल इन ए शैल मैच में उस तरह का खतरा नहीं होता, लेकिन एटीट्यूड एरा में काफी होता था। इसका उदहारण है रिकिशि। द अंडरटेकर, रिकिशि, स्टोन कोल्ड, ट्रिपल एच, द रॉक और कर्ट एंगल के बीच चल रहे हैल इन ए शैल मैच में द फिनम ने शैल के ऊपर से रिकिशि को चोकस्लैम दे दिया।

#6 एज का जैफ हार्डी को स्पीयर

youtube-cover
Ad

लिस्ट के इस अंक में जैफ हार्डी शिकार हुए। रैसलमेनिया X पर TLC के मैच में द हार्डी बोयज़, द डडली बोयज़, एज और क्रिस्चियन के बीच मैच था जिसमें एक खतरनाक स्पीयर देखने मिला। जैफ जहां किनारे लटके हुए थे तभी एज ने लैडर के ऊपर से छोटे हार्डी को स्पीयर देते हुए ज़मीन पर गिरा दिया।

#5 स्टीव ब्लैकमैन का शेन मैकमैहन पर हमला

youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन को ऊंचाई से कूदना बहुत पसंद है। इसका जवाब हमे समरस्लैम पर हुए स्टीव ब्लैकमैन के खिलाफ उनके मैच से मिला। जहां दोनों रैसलर्स ऊपर चढ़ रहे थे वहीं ब्लैकमैन लगातार केंडो स्टिक से शेन पर हमला करते रहे। जिसकी वजह से शेन नीचे गिर गए। ब्लैकमैन ने भी फिर उनपर छलांग लगा दी।

#4 अंडरटेकर का मैनकाइंड को चोकस्लैम

youtube-cover
Ad

1996 में WWE के किंग ऑफ किंग में जब अंडरटेकर और मैनकाइंड की भिड़ंत हुई तब किसी को पता नहीं था कि वहां क्या होने वाला है? मैच के कई इकॉनिक और यादगार लम्हों से दर्शकों को हैरान कर के रख दिया। शैल के टॉप से फिनम ने मैनकाइंड को चोकस्लैम देते हुए नीचे गिरा दिया। इसमें मैनकाइंड को कई चोटें भी लगीं।

#3 शेन मैकमैहन बनाम अंडरटेकर, रैसलमेनिया 32

youtube-cover
Ad

लिस्ट में हमने शेन मैकमैहन और अंडरटेकर का काफी जिक्र किया है और इसलिए जब रैसलमेनिया 32 में दोनों इक्कठा होकर लड़े तो हमे पता था कुछ बड़ा होने वाला है। डेडमैन जहां अनाउंस टेबल पर गिरे पड़े थे तब शेन मैकमैहन ने शैल के टॉप से खतरनाक छलांग लगाई। हालांकि टेकर समय रहते हट गए और शेन सीधे टेबल पर जा गिरे।

#2 द अंडरटेकर ने मैनकाइंड को हैल इन ए शैल के टॉप से फेंका

youtube-cover
Ad

रैसलिंग इतिहास के अबतक के सबसे बेहतरीन छलांग को कैसे भूल सकता है? साल 1996 में जब अंडरटेकर की भिड़ंत मैनकाइंड से WWE किंग ऑफ किंग में हुई तब सभी हैरान बैठे रह गए। टेकर ने मिक फॉली को पकड़कर शैल के टॉप से सीधे नीचे की ओर फेंक दिया। फॉली सीधे अनाउंस टेबल पर जा गिरे।

#1 शेन मैकमैहन बिग शो से टकरा गए

youtube-cover
Ad

बैकलैश 2001 में शेन मैकमैहन ने बिग शो पर 50 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस छलांग में पागलपन की हद्द पार कर दी और इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। आप वीडियो देख सकते हैं। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications