WWE के 10 दिग्गज Superstars और उनका थीम म्यूजिक क्या है?

WWE में सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग का अहम किरदार रहता है
WWE में सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग का अहम किरदार रहता है

WWE और रेसलिंग प्रमोशन्स में थीम सॉन्ग का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक सुपरस्टार को उसका थीम सॉन्ग अलग बनाता है और इससे उनके कैरेक्टर के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी मिलती है। WWE इतिहास में कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें अपने शानदार थीम की वजह से आज भी फैंस याद रखते हैं।

Ad

सुपरस्टार्स मैच के पहले एंट्री करने के दौरान थीम म्यूजिक का उपयोग करते हैं। इसके अलावा अगर मैच में उनकी जीत होती है या किसी सैगमेंट में उनका पलड़ा भारी रहता है तो फिर अंत में उनका थीम सॉन्ग बजता है। WWE के कुछ पुराने सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग आज भी फैंस याद रखते हैं।

अभी थीम सॉन्ग्स में थोड़े बदलाव आए हैं लेकिन कई रेसलर्स के म्यूजिक जबरदस्त रहते हैं। WWE के कुछ ऐसे दिग्गज सुपरस्टार्स हैं जिनके थीम सॉन्ग काफी शानदार और अलग हैं। फैंस इन थीम म्यूजिक्स को बहुत ज्यादा पसंद हैं। इस आर्टिकल में हम 10 दिग्गज रेसलर्स और उनके थीम म्यूजिक के बारे में चर्चा करने वाले हैं

WWE के कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग

1- जॉन सीना (John Cena) के अलग-अलग थीम सॉन्ग रह चुके हैं लेकिन उनका 'द टाइम इज नाओ' सबसे ज्यादा फेमस है।

youtube-cover
Ad

2- रैंडी ऑर्टन का 'वॉइसेस' नाम का थीम सॉन्ग सबसे अनोखा और खास है। कई लोग इसे याद करके गाने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं।

3- जिंदर महल का थीम सॉन्ग पंजाबी में है और इसका नामा 'द शेर' है।

4- एजे स्टाइल्स के थीम सॉन्ग के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो खुद को फिनोमिनल कहते हैं और उनके गाने का नाम भी 'फिनोमिनल' है।

5- द ग्रेट खली असल में पंजाब से हैं और इसी वजह से उनके थीम म्यूजिक का नाम 'लैंड ऑफ फाइव रिवर्स' है क्योंकि पंजाब 5 नदियों के लिए फेमस है।

youtube-cover
Ad

6- ब्रॉक लैसनर को अपने डेब्यू के बाद अगला टॉप सुपरस्टार माना जा रहा था और इसी कारण उनके थीम सॉन्ग का नाम 'नेक्स्ट बिग थिंग' रख दिया गया था। यह गाना फैंस के बीच जगह बनाने में सफल रहा।

7- रोमन रेंस ने हील कैरेक्टर में आने के बाद 'हेड ऑफ द टेबल' थीम सॉन्ग को अपनाया। फैंस को यह गाना काफी पसंद है।

8- द मिज के थीम म्यूजिक में ही नाम छुपा है। दरअसल, उनके सॉन्ग का नाम 'आई कम टू प्ले' है।

9- बैकी लिंच के धमाकेदार और आइकॉनिक थीम सॉन्ग का नाम 'सेल्टिक इन्वेशन' है।

youtube-cover
Ad

10- बेली के मौजूदा थीम सॉन्ग का नाम 'डिलिवरेंस' है।

इन सभी सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग काफी जबरदस्त हैं और फैंस इन्हें काफी ज्यादा पंसद करते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications